✕

होम / बिजनेस / आखिर कब आएंगे Paytm के शेयरों के अच्‍छे दिन, अब इस वजह से हुई इतनी गिरावट

आखिर कब आएंगे Paytm के शेयरों के अच्‍छे दिन, अब इस वजह से हुई इतनी गिरावट

कंपनी के शेयर का 52 हफ्तों का हाई 998.30 है जबकि लो 318.05 रुपये है. इससे पहले 27 मार्च को शेयर 400 रुपये से नीचे बंद हुआ था.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

रिजर्व बैंक की कार्रवाई के बाद खराब हुई paytm की हालत संभलने का नाम नहीं ले रही है. कंपनी के शेयर शुक्रवार को एक नए लो लेवल पर पहुंच गए. माना जा रहा है कि पेटीएम के शेयरों में ये गिरावट उसके यूपीआइें पेमेंट के मार्केट शेयर में गिरावट के कारण हुई है. शुक्रवार को कंपनी का शेयर 390.85 रुपये पर पहुंच गया था.

इतनी हुई शेयर में गिरावट 
पेटीएम के शेयर में शुक्रवार को 3.36 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली. 3.36 प्रतिशत की गिरावट के साथ शेयर 390.85 रुपये पर पहुंच गया. इससे पहले शेयर 400 रुपये के प्राइस पर खुला था लेकिन उसके बाद इसमें गिरावट देखने को मिली. हालांकि खबर लिखे जाने तक शेयर में एक बार फिर बढ़ोतरी देखने को मिली और वो 396.35 रुपये पर ट्रेड कर रहा था. इससे पहले 27 मार्च को शेयर 400 रुपये से नीचे बंद हुआ था. कंपनी के शेयर का 52 हफ्तों का हाई 998.30 है जबकि लो 318.05 रुपये है. 

ये भी पढ़ें: भारत में यूनिकॉर्न स्टार्टअप्स की संख्या में आई बड़ी गिरावट, यह बड़ी वजह आई सामने

इसे मानी जा रही है इस गिरावट की वजह
पेटीएम के शेयर में गिरावट के पीछे जो वजह मानी जा रही है उसमें मार्च में यूपीआई ट्रांजेक्‍शन में हुई गिरावट को देखा जा रहा है. यूपीआई ट्रांजैक्‍शन के आंकड़ों पर नजर डालें तो मार्च में कंपनी के प्‍लेटफॉर्म से 1.2 बिलियन यूपीआई ट्रांजेक्‍शन हुई हैं जबकि इससे पहले फरवरी में यही यूपीआई ट्राजेक्‍शन 1.3 बिलियन हुई थी. ये गिरावट रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के पेटीएम के खिलाफ की गई कार्रवाई के बाद हुई है. वहीं पेटीएम पेमेंट बैंक का ऑपरेशन भी बंद हो चुका है. हालांकि इसके बाद पेटीएम को रिजर्व बैंक ने उसके यूपीआई ट्रांजैक्‍शन को कई बैंकों से संबंद्ध होते हुए जारी रख सकने की अनुमति दे दी. 

 क्‍या खरीदना चाहिए स्‍टॉक 
पेटीएम के शेयर में हो रही गिरावट के बाद निवेशकों के सामने एक सवाल ये है कि क्‍या इसे इस समय खरीदना चाहिए. एक्‍सपर्ट का कहना है कि पेटीएम के शेयरों को खरीदने का ये सही समय नहीं है. स्‍टॉक को कम से कम 450 रुपये के लेवल को पार करने देना चाहिए. एक दूसरे एक्‍सपर्ट कहते हैं कि अभी भी लोग पेटीएम के शेयर को बेच रहे हैं. इस पर एक तरह से बिकवाली का दबाव बना हुआ है. इस स्‍टॉक के लिए सपोर्ट प्राइस 320 रुपये और प्रतिरोध (Resistance level) 450 रुपये है. 

नोट- किसी भी शेयर को खरीदने से पहले सलाहकार से परामर्श जरूर करें. BW HINDI की इस खबर को सलाह के तौर पर नहीं लिया जाना चाहिए, ये सिर्फ एक सूचना है. 
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

6 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

9 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

9 hours ago

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

10 hours ago

IRDAI के प्रस्तावित सुधारों पर IBAI की चिंता, PM मोदी से कहा- 10 लाख नौकरियों पर पड़ सकता है असर

इंश्योरेंस ब्रोकर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया ने कमीशन कैप और खर्च सीमा में बदलाव टालने की मांग की, 2028 तक मौजूदा व्यवस्था जारी रखने की अपील

13 hours ago

बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

10 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

9 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

6 hours ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

8 hours ago