होम / बिजनेस / TCS में Job घोटाला करने वालों पर कंपनी ने की ये सख्‍त कार्रवाई, इतने कर्मचारी हुए बाहर

TCS में Job घोटाला करने वालों पर कंपनी ने की ये सख्‍त कार्रवाई, इतने कर्मचारी हुए बाहर

जून में इस घोटाले के सामने आने के बाद कंपनी ने जांच समिति बनाई गई थी जिसने अपने रिपोर्ट सौंप दी और 16 लोगों को बर्खास्‍त कर दिया गया है.    

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

देश की नामी टेक कंपनी TCS में हुए जॉब घोटाले को लेकर कंपनी की जांच पूरी हो गई है. कंपनी की ओर से इस मामले में जो कमिटी बनाई गई थी उसकी रिपोर्ट के बाद कंपनी ने 16 कर्मचारियों को बर्खास्‍त कर दिया गया है जबकि कंपनी के लिए हा‍यरिंग करने वाली 6 स्‍टाफिंग फर्म को पूरी तरह से प्रतिबंधित कर दिया गया है. इस पूरे मामले में स्‍टाफिंग फर्म पर आरोप है कि उन्‍होंने काम पाने के लिए कंपनी के अधिकारियों को घूस दी थी. 

कंपनी ने एक्‍सचेंज फाइलिंग में दी जानकारी 
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, टेक कंपनी टीसीएस ने एक्‍सचेंज फाइलिंग में ये जानकारी देते हुए कहा है कि जून में इस मामले की जांच के बाद सामने आई रिपोर्ट के बाद 16 कर्मचारियों को बर्खास्‍त कर दिया गया है जबकि 6 फिंग फर्म को पूरी तरह से प्रतिबंधित कर दिया है. इसके अलावा 6 विक्रेता फर्मों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई है, उनके मालिकों और सहयोगियों को भी उनके साथ काम करने से रोक दिया गया है. इस पूरे मामले में कुल 19 कर्मचारी दोषी पाए गए थे. इनमें से 16 को बर्खास्‍त करने के साथ 3 लोगों को उनके इस विभाग से अलग कर दिया गया है. 

जून में सामने आया था ये मामला 
इस साल जून में ये मामला सामने आया था जिसमें कंपनी की ओर से एक्‍सचेंज फाइलिंग में कहा गया था कि एक व्हिसिलब्‍लोअर के जरिए ये पूरा मामला सामने आया था. कंपनी के इस बयान के बाद टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने कहा था कि वो पहले 6 लोगों को बर्खास्‍त कर चुके हैं और फिंग फर्म के खिलाफ कार्रवाई कर चुके हैं. उन्‍होंने ये भी बताया था कि कंपनी के लिए होने वाली इस भर्ती प्रक्रिया में दो विभाग शामिल होते हैं. इसमें नियुक्ति और मानव संसाधन जैसे विभाग शामिल हैं. कई स्‍टाफिंग फर्म भी कंपनी के लिए काम करते हैं जो उसे कर्मचारी मुहैया कराते हैं. इन्‍हें बीए फर्म कहा जाता है. सबसे बड़ी बात ये है कि बीए फर्म बनने के लिए बेहद कठोर नियमों का पालन करना होता है. सबसे दिलचस्‍प बात ये भी है कि क्‍योंकि कंपनी कई देशों में काम करती है इसलिए कंपनी को ऐसी फर्मो की जरूरत होती है. 

क्‍या बोले मामले के जांच अधिकारी? 
टीसीएस के दूसरी तिमाही के नतीजों के सामने आने के बाद कंपनी के सीईओ ने के कृतिवासन ने बताया कि हमने जांच कर ली है, और जिस किसी ने भी आचार संहिता को तोड़ा है उनके खिलाफ कार्रवाई की इर्ग है. उन्‍होंने ये  भी कहा कि आचार के मामले में कार्रवाई अपराध देखकर होती है. इस मामले में जितने भी लोग दोषी थी उन सभी के खिलाफ कार्रवाई की गई है, और इस केस को बंद कर दिया गया है. 

ये भी पढ़ें: Apple ने लॉन्‍च की फेस्टिव सीजन सेल, मिल रहे हैं ये जबरदस्‍त ऑफर

टैग्स
सम्बंधित खबरें

जुलाई में GST कलेक्शन ने दिखाई अर्थव्यवस्था की मजबूती, 15.4% बढ़कर 2.11 लाख करोड़ रुपये पहुंचा

वित्त वर्ष 2026-27 के पहले चार महीनों (अप्रैल-जुलाई) में सकल GST कलेक्शन 8.43 लाख करोड़ रुपये रहा, जो पिछले वर्ष की समान अवधि के 7.66 लाख करोड़ रुपये की तुलना में 10.1% अधिक है.

20 hours ago

यील्ड के दिग्गज: कोटक-रॉबी की जंग

10 साल की अमेरिकी ट्रेजरी यील्ड: 4.70%. लगातार बढ़ती हुई. 30 साल की यील्ड: 5.20%. और फेडरल रिजर्व अभी ब्याज दरों में बदलाव भी नहीं कर रहा था.

23 hours ago

RBL बैंक को पहली बार मिली मूडीज की इन्वेस्टमेंट ग्रेड रेटिंग, आउटलुक स्थिर

वैश्विक रेटिंग एजेंसी ने बैंक को Baa2/P-2 रेटिंग दी, मजबूत पूंजी स्थिति और कारोबार में वृद्धि की उम्मीद को बताया आधार

1 day ago

कमर्शियल LPG सिलेंडर 209 रुपये तक सस्ता, होटल-रेस्टोरेंट और कारोबारियों को राहत

1 अगस्त से लागू हुई नई कीमतें, लगातार दूसरे महीने कम हुए व्यावसायिक गैस सिलेंडर के दाम; घरेलू LPG की कीमतों में कोई बदलाव नहीं

1 day ago

अजंता फार्मा का Q1 मुनाफा 31% बढ़कर 334 करोड़ रुपये पहुंचा, आय में 25% की बढ़ोतरी

US जेनरिक और अफ्रीका कारोबार ने कंपनी की ग्रोथ को दी मजबूती, एडजस्टेड EBITDA बढ़कर 454 करोड़ रुपये हुआ.

1 day ago

बड़ी खबरें

जुलाई में GST कलेक्शन ने दिखाई अर्थव्यवस्था की मजबूती, 15.4% बढ़कर 2.11 लाख करोड़ रुपये पहुंचा

वित्त वर्ष 2026-27 के पहले चार महीनों (अप्रैल-जुलाई) में सकल GST कलेक्शन 8.43 लाख करोड़ रुपये रहा, जो पिछले वर्ष की समान अवधि के 7.66 लाख करोड़ रुपये की तुलना में 10.1% अधिक है.

20 hours ago

पहली तिमाही में 22 राज्यों की कैपेक्स रफ्तार सुस्त, यूपी-बंगाल समेत कई बड़े राज्य पिछड़े: CAG

अप्रैल-जून तिमाही के दौरान 22 राज्यों ने संयुक्त रूप से पूंजीगत व्यय के लिए निर्धारित 10.45 लाख करोड़ रुपये के बजट में से 1.11 लाख करोड़ रुपये खर्च किए.