होम / बिजनेस / इस राज्य के CM कर रहे है Tesla को अपने राज्य में लाने की तैयारी, जानते हैं कौन हैं ये?

इस राज्य के CM कर रहे है Tesla को अपने राज्य में लाने की तैयारी, जानते हैं कौन हैं ये?

टेस्‍ला भारत में बैटरी बनाने के प्‍लांट की भी शुरूआत भी कर सकती है, जिस पर कंपनी 5 बिलियन डॉलर का निवेश कर सकता है. कंपनी आगे चलकर इसे 15 बिलियन तक ले जा सकती है. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

Tesla वो कंपनी है जिसके कभी भारत आने की बात होती है तो कभी खबर आती है कि Tesla के भारत आने में अभी और समय लग सकता है. अब इसी Tesla को लेकर तेलंगाना के मुख्‍यमंत्री रेवंत रेड्डी ने कहा है कि वो इस कंपनी को भारत लाने को लेकर सक्रियता से बातचीत कर रहे हैं. रेवंत रेड्डी ने हाल ही देश की कई प्रमुख कंपनियों के साथ साझेदारी की है जिसमें अडानी से लेकर बीएल एग्रो जैसी कंपनियां शामिल हैं. 

क्‍या बोले रेवंत रेड्डी? 
तेलंगाना के मुख्‍यमंत्री रेवंत रेड्डी ने हाल ही में ब्रिटेन के भारतीय उच्‍चायोग में मौजूद एक ग्रुप को बताया कि उनकी सरकार टेस्‍ला को अपने राज्‍य में लाने के लिए बातचीत कर रही है. टेस्‍ला की भारत में आने को लेकर लंबे समय से चर्चा चल रही है. तेलंगाना सरकार के पूर्व उद्योग मंत्री केटी रामा राव ने सोशल मीडिया पर टेस्‍ला के सीईओ एलन मस्‍क से संपर्क किया था. बिक्री के हिसाब से सबसे बड़ी कंपनी BYD ने मेघा इंडस्‍ट्रीज के साथ मिलकर भारत में प्रवेश करने के लिए कॉमर्स मंत्रालय में अप्‍लाई किया था. कंपनी हैदराबाद में अपना प्‍लांट लगाना चाह रही थी. लेकिन सरकार की ओर से उसे अनुमति नहीं दी गई. 

केन्‍द्र की नई ईवी पॉलिसी 
केन्‍द्र सरकार ने देश में इलेक्ट्रिक वाहनों के उत्‍पादन के लिए ईवी पॉलिसी लॉन्‍च की थी. केन्‍द्र की नई ईवी पॉलिसी कई विदेशी कार निर्माताओं को लुभा रही है. सरकार की ओर से इस पॉलिसी के अंतर्गत दिए जा रहे इंसेटिव सभी को आकर्षित कर रहे हैं. टेस्‍ला के भारत आने को लेकर सबसे ज्‍यादा चर्चा जिस समस्‍या को लेकर होती है वो आयात शुल्‍क है. कई जानकार कहते हैं कि नई ईवी पॉलिसी उस समस्‍या का भी काफी हद तक समाधान करती है. 

3 बिलियन डॉलर का निवेश करने वाली है टेस्‍ला 
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, Tesla अगले दो सालों में अपनी पहली कॉम्‍पैक्‍ट कार बनाने को लेकर भारत में प्रवेश कर सकता है. कंपनी भारत में अगले कुछ सालों में 3 बिलियन डॉलर का निवेश करने की तैयारी कर रही है. कंपनी अगले तीन सालों में अपना पहला सेंटर शुरू कर सकती है. टेस्‍ला भारत में बैटरी बनाने के प्‍लांट की भी शुरूआत भी कर सकती है, जिस पर कंपनी 5 बिलियन डॉलर का निवेश कर सकता है. कंपनी आगे चलकर इसे 15 बिलियन तक ले जा सकती है. 
 
ये भी पढ़ें: भगवान राम की हुई है प्राण प्रतिष्‍ठा, जानिए 84 सेकेंड का रहस्‍य

टैग्स  
सम्बंधित खबरें

भारत-इजरायल निवेश समझौता (BIA) हुआ लागू. दोनों देशों के बीच निवेश को मिलेगा नया बढ़ावा

यह समझौता दोनों देशों के बीच आर्थिक संबंधों को मजबूत करने और सीमा-पार निवेश को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.

10 hours ago

RBI का बैंक ऑफ बड़ौदा पर बड़ा एक्शन, अधिक ब्याज वसूलने पर लगा 63.60 लाख रुपये का जुर्माना

केंद्रीय बैंक ने पाया कि बैंक ने कुछ लोन खातों में निर्धारित दर से अधिक ब्याज वसूला और KYC से जुड़े नियमों का भी पालन नहीं किया.

13 hours ago

DAC ने 52,000 करोड़ रुपये के रक्षा खरीद प्रस्तावों को दी मंजूरी, सेना की मारक क्षमता होगी और मजबूत

रक्षा मंत्रालय ने कहा कि इन सभी प्रस्तावों का उद्देश्य सशस्त्र बलों की युद्धक क्षमता को मजबूत करना है. साथ ही, इससे देश में विकसित हो रही अत्याधुनिक स्वदेशी रक्षा तकनीकों के विकास, उत्पादन और सैन्य सेवाओं में शामिल किए जाने को भी प्रोत्साहन मिलेगा.

14 hours ago

स्टील इंपोर्ट विवादों के समाधान की पहल, मंत्रालय ने 9 जुलाई को बुलाई ओपन हाउस बैठक

इस बैठक में स्टील आयात से जुड़े विभिन्न नियामकीय और प्रक्रियागत मुद्दों पर चर्चा की जाएगी.

14 hours ago

FTA, मैन्युफैक्चरिंग और डंपिंग पर फोकस, FY27 में निर्यात को मिलेगी नई रफ्तार: गोयल

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने भरोसा जताया है कि वस्तु निर्यात में 16-17 फीसदी और सेवा निर्यात में 10-11 फीसदी की वृद्धि हो सकती है.

15 hours ago

बड़ी खबरें

भारत-इजरायल निवेश समझौता (BIA) हुआ लागू. दोनों देशों के बीच निवेश को मिलेगा नया बढ़ावा

यह समझौता दोनों देशों के बीच आर्थिक संबंधों को मजबूत करने और सीमा-पार निवेश को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.

10 hours ago

FTA, मैन्युफैक्चरिंग और डंपिंग पर फोकस, FY27 में निर्यात को मिलेगी नई रफ्तार: गोयल

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने भरोसा जताया है कि वस्तु निर्यात में 16-17 फीसदी और सेवा निर्यात में 10-11 फीसदी की वृद्धि हो सकती है.

15 hours ago

RBI का बैंक ऑफ बड़ौदा पर बड़ा एक्शन, अधिक ब्याज वसूलने पर लगा 63.60 लाख रुपये का जुर्माना

केंद्रीय बैंक ने पाया कि बैंक ने कुछ लोन खातों में निर्धारित दर से अधिक ब्याज वसूला और KYC से जुड़े नियमों का भी पालन नहीं किया.

13 hours ago

DAC ने 52,000 करोड़ रुपये के रक्षा खरीद प्रस्तावों को दी मंजूरी, सेना की मारक क्षमता होगी और मजबूत

रक्षा मंत्रालय ने कहा कि इन सभी प्रस्तावों का उद्देश्य सशस्त्र बलों की युद्धक क्षमता को मजबूत करना है. साथ ही, इससे देश में विकसित हो रही अत्याधुनिक स्वदेशी रक्षा तकनीकों के विकास, उत्पादन और सैन्य सेवाओं में शामिल किए जाने को भी प्रोत्साहन मिलेगा.

14 hours ago

इफको टोकियो जीआईसी ने अल्पना सिंह को पूर्णकालिक निदेशक (मार्केटिंग) नियुक्त किया

कंपनी ने अनुभवी बीमा क्षेत्र की विशेषज्ञ अल्पना सिंह को पूर्णकालिक निदेशक (मार्केटिंग) नियुक्त किया है. वह कंपनी की विकास रणनीति, ब्रांड सशक्तिकरण और ग्राहक जुड़ाव को नई दिशा देंगी.

14 hours ago