✕

होम / बिजनेस / PM मोदी से मिलने को बेकरार हैं टेस्ला वाले Musk, सोशल मीडिया पर बयां की इच्छा

PM मोदी से मिलने को बेकरार हैं टेस्ला वाले Musk, सोशल मीडिया पर बयां की इच्छा

मस्क और मोदी आखिरी बार जून में न्यूयॉर्क में मिले थे. एलॉन मस्क टेस्ला के अलावा SpaceX और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X के भी मालिक हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

टेस्ला (Tesla) फाउंडर एलॉन मस्क (Elon Musk) इसी महीने भारत आ सकते हैं. अब मस्क ने भी उनके जल्द ही भारत में होने की पुष्टि कर दी है. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म x पर एक पोस्ट के जरिए कहा कि वह भारत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) से मिलने के लिए उत्सुक हैं. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक मस्क अप्रैल महीने में प्रधानमंत्री मोदी से मिलने के लिए भारत का दौरा कर सकते हैं. उम्मीद की जा रही है कि इस दौरान एलॉन मस्क भारत में टेस्ला की एंट्री, निवेश और एक नई फैक्ट्री खोलने की अपनी योजना से संबंधित घोषणा करेंगे. 

एक्स पर मस्क ने दी जानकारी

एक्स पर एक पोस्ट में एलन मस्क ने लिखा, 'भारत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के लिए उत्सुक हूं' बता दें बता दें इस साल जनवरी में 'वाइब्रेंट गुजरात' निवेशक शिखर सम्मेलन के समय से ही मस्क के भारत दौरे की अटकलें लगाई जा रही थीं. मस्क इस दौरान भारत में मैन्युफैक्चरिंग प्लांट की जगह का ऐलान कर सकते हैं. उनकी मुलाकात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी होगी. हालांकि, मस्क या प्रधानमंत्री ऑफिस की ओर से इसके बारे में ऑफिशियल तौर पर कोई भी जानकारी नहीं दी गई है.

 

आखिरी बार जून में मिले थे मस्क-मोदी

मस्क और मोदी आखिरी बार जून में न्यूयॉर्क में मिले थे. मस्क की टेस्ला की भारत में एंट्री का काफी वक्त से इंतजार किया जा रहा है. एलॉन मस्क टेस्ला के अलावा SpaceX के भी मालिक हैं. उन्होंने साल 2022 में माइक्रो ब्लॉगिंग साइट द्विटर को खरीद लिया और इसका नाम बदलकर x कर दिया. भारत ने पिछले महीने ही एक नई ईवी पॉलिसी पेश की है, जिसमें कुछ मॉडल्स के इंपोर्ट पर टैक्स को 100 प्रतिशत से घटाकर 15 प्रतिशत कर दिया गया है. ऐसी खबर है कि टेस्ला ने इस साल के अंत में भारत में निर्यात के लिए अपने जर्मन प्लांट में राइट-हैंड ड्राइव कारों का उत्पादन शुरू कर दिया है. मस्क ने हाल ही में X पर कहा कि भारत में इलेक्ट्रिक कारें होनी चाहिए जैसे कि हर दूसरे देश में हैं. भारत में टेस्ला इलेक्ट्रिक व्हीकल उपलब्ध कराना एक नेचुरल प्रोग्रेशन है.

कार मैन्युफैक्चरिंग प्लांट लगाना चाहती है टेस्ला

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक टेस्ला भारत में 2 से 3 बिलियन डॉलर (₹16 हजार करोड़ से ₹25 हजार करोड़) के इलेक्ट्रिक कार मैन्युफैक्चरिंग प्लांट के लिए जगह की तलाश कर रही है. इलेक्ट्रिक कार मैन्युफैक्चरिंग प्लांट के लिए टीम का फोकस महाराष्ट्र, गुजरात और तमिलनाडु जैसे ऑटोमोटिव हब वाले राज्यों पर होगा. इसकी वजह इन राज्यों के पोर्ट (बंदरगाह) हैं, जहां से कारों का एक्सपोर्ट आसान होगा. टेस्ला भारत में इलेक्ट्रिक कार के साथ बैटरी स्टोरेज सिस्टम भी बनाना और बेचना चाहती है. कंपनी ने इसके लिए भारतीय अधिकारियों के पास एक प्रपोजल दिया था.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

4 अरब डॉलर का Jio IPO केक के साथ आया

अंबानी परिवार का कैलेंडर ही Jio की IPO टाइमलाइन है.

8 minutes ago

टाटा स्टील को दूसरी छमाही में घरेलू स्टील मांग 8-10% बढ़ने की उम्मीद, नीदरलैंड्स प्रोजेक्ट पर बातचीत जारी

टाटा स्टील अपने नीदरलैंड्स स्थित प्रोजेक्ट में बदलाव को लेकर वहां की सरकार के साथ लगातार बातचीत कर रही है. कंपनी बाध्यकारी समझौते की ओर बढ़ने से पहले कई लंबित मुद्दों को सुलझाना चाहती है.

21 minutes ago

RBI के फैसले से आज तय होगी बाजार की दिशा, गिफ्ट निफ्टी 110 अंक टूटा; इन शेयरों पर नजर

बीते कारोबारी सत्र यानी मंगलवार को सेंसेक्स 685.34 अंक यानी 0.95 फीसदी चढ़कर 73,067.81 पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी 220.35 अंक यानी 0.98 फीसदी की बढ़त के साथ 22,776.10 पर पहुंच गया.

39 minutes ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

15 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

18 hours ago


बड़ी खबरें

4 अरब डॉलर का Jio IPO केक के साथ आया

अंबानी परिवार का कैलेंडर ही Jio की IPO टाइमलाइन है.

8 minutes ago

टाटा स्टील को दूसरी छमाही में घरेलू स्टील मांग 8-10% बढ़ने की उम्मीद, नीदरलैंड्स प्रोजेक्ट पर बातचीत जारी

टाटा स्टील अपने नीदरलैंड्स स्थित प्रोजेक्ट में बदलाव को लेकर वहां की सरकार के साथ लगातार बातचीत कर रही है. कंपनी बाध्यकारी समझौते की ओर बढ़ने से पहले कई लंबित मुद्दों को सुलझाना चाहती है.

21 minutes ago

RBI के फैसले से आज तय होगी बाजार की दिशा, गिफ्ट निफ्टी 110 अंक टूटा; इन शेयरों पर नजर

बीते कारोबारी सत्र यानी मंगलवार को सेंसेक्स 685.34 अंक यानी 0.95 फीसदी चढ़कर 73,067.81 पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी 220.35 अंक यानी 0.98 फीसदी की बढ़त के साथ 22,776.10 पर पहुंच गया.

39 minutes ago

एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित होंगे देश के 29वें वायु सेना प्रमुख, 31 अक्टूबर को संभालेंगे कमान

लगभग चार दशक के अपने सैन्य करियर के दौरान एयर मार्शल दीक्षित कई महत्वपूर्ण अभियानों और गतिविधियों का हिस्सा रहे हैं. इनमें ऑपरेशन सफेद सागर, ऑपरेशन रक्षक और ऑपरेशन सिंदूर शामिल हैं.

29 minutes ago

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

19 hours ago