होम / बिजनेस / OpenAI के बाद क्या अब Tesla में होगा बवाल? Musk को लेकर उठी ये मांग

OpenAI के बाद क्या अब Tesla में होगा बवाल? Musk को लेकर उठी ये मांग

टेस्ला के एक दिग्गज शेयरहोल्डर ने कहा कि एलन मस्क ने सारी हदें पार कर दी हैं, लिहाजा टेस्ला के बोर्ड को उन्हें सबक सिखाना चाहिए

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

ChatGPT बनाने वाली कंपनी OpenAI से सैम ऑल्टमैन (Sam Altman) की विदाई का मामला अभी ठंडा भी नहीं हुआ है और टेस्ला के सीईओ एलन मस्क (Elon Musk) को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ गई है. दुनिया की सबसे बड़ी इलेक्ट्रिक कार निर्माता Tesla में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है. कंपनी के कुछ शेयरहोल्डर्स ने टेस्ला के बोर्ड से मस्क को सस्पेंड करने की मांग की है. बता दें कि हाल ही में OpenAI में काफी उथल-पुथल देखने को मिली है. कंपनी खड़ी करने वाले सैम ऑल्टमैन को बोर्ड के सदस्यों ने बाहर का रास्ता दिखा दिया है. 

इसलिए Musk से है नाराजगी 
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, Tesla के निवेश और जाने-माने मैनेजमेंट एक्सपर्ट जैरी ब्राकमैन ने Elon Musk को कंपनी के बोर्ड से निलंबित करने की मांग की है. उनका कहना है कि मस्क ने सोशल मीडिया पर एंटी-सेमेटिक विचारों का समर्थन किया है. दरअसल, पिछले हफ्ते ट्विटर (अब X) पर एक एंटी-सेमेटिक पोस्ट की गई थी, जिसमें कहा गया था कि यहूदी श्वेत नस्ल के लोगों को खिलाफ नफरत फैलाते हैं. आरोप है कि टेस्ला के मालिक मस्क ने इस पोस्ट का समर्थन किया है. 

मस्क ने पार कर दी सारी हदें
जैरी ब्राकमैन फर्स्ट अमेरिकन ट्रस्ट के भी चेयरमैन हैं. उन्होंने कहा कि एलन मस्क ने सारी हदें पार कर दी हैं, लिहाजा टेस्ला के बोर्ड को उन्हें सबक सिखाना चाहिए. उन्होंने आगे कहा - मैं अभिव्यक्ति का आजादी में विश्वास करता हूं, लेकिन किसी पब्लिक कंपनी का CEO इस तरह की नफरत फैलाए तो इसे बर्दाश्त नहीं किया जाना चाहिए. ब्राकमैन ने कहा कि टेस्ला के बोर्ड को चाहिए कि मस्क को 30 से 60 दिन की छुट्टी पर भेज दे. उन्हें एम्पथी ट्रेनिंग या थेरेपी लेने की जरूरत है. मस्क जिस तरह के बयान दे रहे हैं, इससे उनके अंदर के शैतान की झलक मिलती है. वैसे, अकेले ब्राकमैन ही नहीं हैं, तो मस्क से नाराज हैं. कई कंपनियां भी इसमें शुमार हैं और उन्होंने ट्विटर पर अपने विज्ञापन रोक दिए हैं. इन कंपनियों में डिज्नी, वार्नर ब्रदर्स आदि का नाम शामिल है. 

कंपनी में 13% है हिस्सेदारी
टेस्ला की बात करें, तो फिलहाल उसके बोर्ड में एलन मस्क की तूती बोलती है. मार्च तक का आंकड़ों के अनुसार, मस्क के पास कंपनी के 41.1 करोड़ शेयर हैं. दूसरे शब्दों में कहें तो कंपनी में उनकी 13% हिस्सेदारी है. दूसरी और फर्स्ट अमेरिकन के पास कंपनी के 16000 शेयर ही हैं. कंपनी के बोर्ड में रॉबिन डेनहम, Ira Ehrenpreis, जेम्स मुर्डोक, Elon Musk और उनके भाई किंबल मस्क शामिल हैं. वहीं, टेस्ला की एक अन्य शेयरहोल्डर Nell Minow का कहना है कि कंपनी के बोर्ड को एक फर्म को हायर करना चाहिए और इसका आंकलन कराना चाहिए कि मस्क के व्यवहार से Tesla के ब्रैंड को कितना नुकसान हुआ है. इसी तरह, शेयरहोल्डर Ross Gerber ने कहा कि मस्क के व्यवहार को बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है. इससे ब्रैंड को नुकसान हो रहा है.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

Cult.fit IPO: फिटनेस कंपनी का शेयर बाजार में उतरने का प्लान, ₹950 करोड़ का फ्रेश इश्यू लाएगी कंपनी

कंपनी 950 करोड़ रुपये के फ्रेश इश्यू के जरिए पूंजी जुटाएगी, जबकि मौजूदा निवेशक भी ऑफर फॉर सेल (OFS) के माध्यम से अपनी हिस्सेदारी बेचेंगे.

3 hours ago

चीन+1 रणनीति का भारत को बड़ा फायदा, मैन्युफैक्चरिंग ग्रोथ 4.15% पर पहुंची: रिपोर्ट

ASSOCHAM की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, सरकार के नीतिगत सुधारों, बुनियादी ढांचे में निवेश, पीएलआई योजना और 'चीन+1' रणनीति के चलते भारत दुनिया के प्रमुख विनिर्माण केंद्रों में तेजी से उभर रहा है.

4 hours ago

अडानी ग्रुप की एल्युमिनियम सेक्टर में एंट्री, ओडिशा में 1.1 लाख करोड़ रुपये का मेगा निवेश

अडानी ग्रुप और अबू धाबी की इंटरनेशनल होल्डिंग कंपनी (IHC) ने 50:50 के संयुक्त उद्यम के तहत ओडिशा में एक एकीकृत एल्युमिनियम परियोजना विकसित करने का फैसला किया है.

4 hours ago

भारत-इंडोनेशिया संबंधों को नई उड़ान, ब्रह्मोस मिसाइल, UPI और सबांग पोर्ट समेत कई अहम समझौतों पर मुहर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इंडोनेशिया यात्रा के दौरान भारत और इंडोनेशिया ने रक्षा, समुद्री सुरक्षा, डिजिटल भुगतान, शिक्षा, स्वास्थ्य, महत्वपूर्ण खनिजों और बंदरगाह विकास समेत कई अहम क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण समझौतों पर हस्ताक्षर किए.

6 hours ago

रिलायंस इंडस्ट्रीज को SEBI की चेतावनी, इनसाइडर ट्रेडिंग नियमों के उल्लंघन में 3 नाम आए सामने

सेबी ने 24 जून 2026 को रिलायंस इंडस्ट्रीज के कंपनी सचिव एवं कंप्लायंस अधिकारी को प्रशासनिक चेतावनी पत्र जारी किया. यह पत्र कंपनी को 6 जुलाई को नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के माध्यम से प्राप्त हुआ.

7 hours ago

बड़ी खबरें