✕

होम / बिजनेस / '6E' को लेकर महिंद्रा और इंडिगो के बीच तनातनी, मामला कोर्ट पहुंचा, आखिर क्या है ये मामला?

'6E' को लेकर महिंद्रा और इंडिगो के बीच तनातनी, मामला कोर्ट पहुंचा, आखिर क्या है ये मामला?

इंडिगो ने महिंद्रा पर मुकदमा दायर कोर्ट से कंपनी के 6e ट्रेडमार्क वाले ब्रांड के इस्तेमाल पर रोक लगाने की गुहार लगाई है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

इंडिगो और महिंद्रा इलेक्ट्रिक ऑटोमोबाइल के बीच कानूनी लड़ाई छिड़ गई है. इंडिगो ने अपनी फ्लाइट कोड '6E' के इस्तेमाल पर आपत्ति जताते हुए महिंद्रा की नई इलेक्ट्रिक गाड़ी 'BE 6e' के नाम पर ट्रेडमार्क उल्लंघन का मुकदमा दायर किया है. यह मामला दिल्ली हाई कोर्ट में जस्टिस अमित बंसल के समक्ष सुनवाई के लिए आया था. लेकिन, उन्होंने खुद को इससे अलग कर लिया. अब अगली सुनवाई 9 दिसंबर को होगी. इससे पहले इंडिगो टाटा ग्रुप की कंपनी टाटा मोटर्स को भी कोर्ट में खींच लाई थी.

इंडिगो का क्या कहना है?

गुड़गांव की कंपनी इंडिगो का कहना है कि '6E' पिछले 18 सालों से उनकी पहचान का हिस्सा है. यह एक रजिस्टर्ड ट्रेडमार्क है, जिसे दुनियाभर में पहचाना जाता है. इंडिगो '6E' मार्क का इस्तेमाल अपने प्रोडक्ट्स और सर्विसेज के लिए करती है. इसके अलावा, अपने पार्टनर्स के साथ मिलकर भी इस मार्क का इस्तेमाल किया जाता है. इंडिगो का दावा है कि '6E' मार्क का किसी भी तरह का अनधिकृत उपयोग उनके अधिकारों, प्रतिष्ठा और गुडविल का उल्लंघन है. इंडिगो ने कहा, "हम अपनी बौद्धिक संपदा और ब्रांड पहचान की रक्षा के लिए सभी आवश्यक कदम उठाएंगे."

पिछले महीने ही लॉन्च किया

महिंद्रा ने पिछले महीने BE 6e और XEV 9e नाम की दो इलेक्ट्रिक SUV लॉन्च की थीं. महिंद्रा का कहना है कि उन्होंने 'BE 6e' नाम के लिए ट्रेडमार्क रजिस्ट्रेशन के लिए आवेदन किया है. यह नाम गाड़ियों की श्रेणी (क्लास 12) में आता है. महिंद्रा का तर्क है कि उनका मार्क 'BE 6e' है, न कि सिर्फ '6E'. यह इंडिगो के '6E' से बिल्कुल अलग है, जो एक एयरलाइन का प्रतिनिधित्व करता है. इसलिए, किसी भी तरह के भ्रम की कोई गुंजाइश नहीं है.

महिंद्रा का क्या कहना है?

महिंद्रा का कहना है कि गाड़ियों की अलग-अलग स्टाइलिंग भी उनकी विशिष्टता को दर्शाती है. महिंद्रा ने कहा, "महिंद्रा ने अपने इलेक्ट्रिक ओरिजिन एसयूवी पोर्टफोलियो के एक हिस्से 'BE 6e' के लिए क्लास 12 (व्हीकल) के तहत ट्रेडमार्क पंजीकरण के लिए आवेदन किया है. इसलिए हम कोई विरोध नहीं देखते हैं क्योंकि महिंद्रा का चिह्न 'BE 6e' है, न कि अकेला '6E'. यह मूल रूप से इंडिगो के '6E' से अलग है, जो एक एयरलाइन का प्रतिनिधित्व करता है, जिससे भ्रम का कोई खतरा नहीं रहता है... विशिष्ट स्टाइलिंग उनकी विशिष्टता पर और जोर देती है. हमने उन चिंताओं को ध्यान में रखा है जो इंटरग्लोब एविएशन लिमिटेड को उनकी ख्याति के उल्लंघन के बारे में हैं, जो हमारा इरादा नहीं था. हम एक सौहार्दपूर्ण समाधान खोजने के लिए उनके साथ बातचीत कर रहे हैं."

पहले भी कोर्ट पहुंची है इंडिगो

यह दूसरी बार है जब इंडिगो किसी कंपनी के साथ नाम को लेकर कानूनी लड़ाई लड़ रही है. 2015 में, टाटा मोटर्स के साथ भी इंडिगो का ट्रेडमार्क विवाद हुआ था. टाटा मोटर्स उस समय अपनी एक सेडान कार को 'इंडिगो' नाम से बेचती थी. इससे पहले भी इंडिगो टाटा मोटर्स के साथ नाम को लेकर कानूनी विवाद में उलझी थी. वर्ष 2015 में टाटा मोटर्स अपनी एक सेडान कार 'इंडिगो' नाम से बेचती थी. इंडिगो के वकील संदीप सेठी ने अदालत को बताया कि महिंद्रा ने इस मामले को सुलझाने के लिए इंडिगो से बातचीत शुरू कर दी है.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

अगस्त में कपड़ा उत्पादन 13.1% बढ़ा, परिधान उत्पादन 7.4% गिरा; दोनों क्षेत्रों में बढ़ा अंतर

सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय (MoSPI) के आंकड़ों के मुताबिक, अगस्त 2026 में देश का औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (IIP) 8% बढ़ा, जो जुलाई के 6.7% की तुलना में अधिक है.

51 minutes ago

IPO बाजार में इस हफ्ते रहेगी सुस्ती, सिर्फ एक नया इश्यू खुलेगा; 29 कंपनियों की होगी लिस्टिंग

इस सप्ताह नया इश्यू लाने वाली एकमात्र कंपनी R K Fashion Accessories है. कोलकाता स्थित यह कंपनी नकली आभूषणों के वितरण का कारोबार करती है. कंपनी आईपीओ के जरिए 34.99 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बना रही है.

1 hour ago

FSSAI का एवरेस्ट पर बड़ा एक्शन, कीटनाशक तय सीमा से ज्यादा मिलने पर जीरा पाउडर का बैच रिकॉल

एवरेस्ट को वापस मंगाए गए उत्पाद का पूरा रिकॉर्ड रखने और तय समय-सीमा के भीतर जरूरी जानकारी तथा स्टेटस रिपोर्ट जमा करने को कहा गया है.

1 hour ago

शेयर बाजार में आज तेजी के संकेत, गिफ्ट निफ्टी 130 अंक चढ़ा; इन शेयरों पर रहेगी नजर

बीते कारोबारी सत्र यानी 1 अक्टूबर को सेंसेक्स 570.59 अंक यानी 0.79 फीसदी गिरकर 71,909.70 पर और निफ्टी 198.50 अंक यानी 0.88 फीसदी टूटकर 22,421.95 पर बंद हुआ था.

1 hour ago

विजय माल्या से अभी ₹8,751 करोड़ की वसूली बाकी, SBI ने बॉम्बे HC को दी जानकारी

बैंकों ने कोर्ट को यह भी बताया कि मामले में अटैच की गई कुछ शेयर होल्डिंग्स अभी भी बरकरार हैं और उनकी बिक्री नहीं हुई है.

1 day ago

बड़ी खबरें