होम / बिजनेस / 6 महीने में 26% गिरा शेयर, दिग्गज Investor ने किया किनारा; फिर भी चढ़ रहा भाव

6 महीने में 26% गिरा शेयर, दिग्गज investor ने किया किनारा; फिर भी चढ़ रहा भाव

Dunearn इनवेस्टमेंट्स मॉरीशस प्राइवेट लिमिटेड ने खुले बाजारों में देवयानी के 3.44 करोड़ शेयर बेच दिए, जो 2.85 फीसदी हिस्सेदारी के बराबर है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

भारत में KFC, Pizza Hut और Taco Bell चलाने वाले यम ब्रैंड्स (Yum Brands) की सबसे बड़ी फ्रेंचाइजी देवयानी इंटरनेशनल (Devyani International) को सिंगापुर के निवेशक ने करारा झटका दिया है. बीते कुछ दिनों से कंपनी के शेयरों में आ रही गिरावट के बीच सिंगापुर की टेमासेक होल्डिंग्स (Temasek Holdings) ने देवयानी इंटरनेशनल में अपनी करीब 3 फीसदी कम कर दी है. टेमासेक ने देवयानी में अपनी सब्सिडियरी कंपनी Dunearn के जरिए निवेश किया हुआ है.

बेच डाले 3.44 करोड़ शेयर
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, Dunearn इनवेस्टमेंट्स मॉरीशस प्राइवेट लिमिटेड ने खुले बाजारों में देवयानी के 3.44 करोड़ शेयर बेच दिए, जो 2.85 फीसदी हिस्सेदारी के बराबर है. हालांकि, फिलहाल टेमासेक का ये झटका देवयानी इंटरनेशनल के लिए अच्छा साबित होता नजर आ रहा है. कंपनी के शेयरों में आज तेजी का रुख है. खबर लिखे जाने तक कंपनी के शेयर उछाल के साथ 143 रुपए पर ट्रेड कर रहे थे.  

फ्रैंकलिन टेम्पलेटन ने खरीदे शेयर
दिसंबर 2020 तक टेमासेक की देवयानी में 5.88 फीसदी हिस्सेदारी थी. जिसमें से अब उसने अपनी 2.85 फीसदी हिस्सेदारी 499.4 करोड़ रुपए में बेच दी है. टेमासेक की सब्सिडियरी ने Dunearn जो शेयर बेचे हैं, उसमें से फ्रैंकलिन टेम्पलेटन म्यूचुअल फंड ने 62 लाख शेयर यानी 0.51 फीसदी हिस्सेदारी खरीदी है. फ्रैंकलिन ने ये शेयर 145 रुपए के भाव पर खरीदे हैं. 

ऐसी है कंपनी की बैलेंसशीट 
कंपनी की बैलेंसशीट की बात करें, तो दिसंबर तिमाही में उसका कुल रिवेन्यु 790.60 करोड़ रुपए था, जो पिछले वित्त वर्ष की दिसंबर तिमाही की तुलना में 26.61 प्रतिशत ज्यादा है. देवयानी इंटरनेशनल की नेट इनकम 71.67 करोड़ रुपए है. कंपनी जे शेयरों का 52 वीक का हाई लेवल 215 रुपए है और यह फिलहाल इससे काफी नीचे कारोबार कर रहा है. बीते छह महीनों में यह 27.14% नीचे लुढ़क चुका है. 

टैग्स
सम्बंधित खबरें

67वें जन्मदिन पर खास: CA से BSE चेयरमैन तक, एस. रवि की चार दशक लंबी भरोसे की यात्रा

पूर्व बीएसई चेयरमैन, चार्टर्ड अकाउंटेंट और कॉरपोरेट गवर्नेंस विशेषज्ञ एस. रवि ने पिछले चार दशकों में भारतीय वित्तीय संस्थानों को अधिक पारदर्शी, जवाबदेह और मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है.

3 minutes ago

ट्रंप का बड़ा ऐलान: 2 साल तक जेनेरिक दवाओं के आयात पर नहीं लगेगा टैरिफ

ट्रंप के मुताबिक, यह चरणबद्ध टैरिफ व्यवस्था इसलिए बनाई गई है ताकि फार्मास्युटिकल कंपनियों को अमेरिका में मैन्युफैक्चरिंग प्लांट और जरूरी इंफ्रास्ट्रक्चर स्थापित करने के लिए पर्याप्त समय मिल सके. उन्हों

17 minutes ago

सरकार के इथेनॉल मिशन में बड़ा निवेश, OMCs ने तीन वर्षों में ₹1.72 लाख करोड़ खर्च किए

सरकार ने संसद में बताया कि इथेनॉल ब्लेंडेड पेट्रोल (EBP) कार्यक्रम के तहत सरकारी तेल कंपनियों ने तीन इथेनॉल सप्लाई वर्षों में 1.72 लाख करोड़ रुपये से अधिक मूल्य का इथेनॉल खरीदा है.

59 minutes ago

NSE ने लॉन्च किया 'निफ्टी 500 अहिंसा इंडेक्स', नैतिक निवेश को मिलेगा बढ़ावा; बैंक और रिलायंस समूह बाहर

नए इंडेक्स में केवल उन कंपनियों को जगह दी गई है जो कारोबार में अहिंसा और नैतिकता के सिद्धांतों पर खरी उतरती हैं. इसका उद्देश्य निवेशकों को एथिकल इन्वेस्टिंग के लिए नया बेंचमार्क उपलब्ध कराना है.

1 hour ago

पश्चिम एशिया तनाव से बाजार पर दबाव, GIFT Nifty कमजोर; आज इन शेयरों में रह सकती है हलचल

मंगलवार को बीएसई सेंसेक्स 238.41 अंक यानी 0.31% गिरकर 77,470.11 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 50.80 अंक यानी 0.21% टूटकर 24,187.70 पर आ गया.

2 hours ago

बड़ी खबरें