होम / बिजनेस / सरकार के इस कदम से Musk हो जाएंगे खुश, लेकिन Ambani के चेहरे पर आएगी शिकन!

सरकार के इस कदम से Musk हो जाएंगे खुश, लेकिन Ambani के चेहरे पर आएगी शिकन!

दुनिया के सबसे अमीर कारोबारी एलन मस्क अपनी कंपनी स्टारलिंक की भारत में एंट्री चाहते हैं. उन्होंने इसे लेकर सरकार से एक मांग की थी, जो पूरी हो गई है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

मोदी सरकार ने सोमवार को संसद में नया टेलीकम्युनिकेशन बिल (Telecommunications Bill 2023) पेश किया है. सरकार का कहना है कि टेलीकॉम सेक्टर में तेजी से हो रहे बदलावों के मद्देनजर नए कानून की जरूरत है. मौजूदा कानूनों में से कुछ 138 साल पुराने हैं. नए भारतीय दूरसंचार विधेयक को कैबिनेट से अगस्त 2023 में ही मंजूरी मिल गई थी. इसके पास होने पर सरकार राष्ट्रीय सुरक्षा या पब्लिक इंमरजेंसी पर किसी भी टेलीकम्युनिकेशन सर्विस या नेटवर्क चलाने वाली कंपनी को प्रबंधित या निलंबित कर सकेगी. सरकार ने लोकसभा में इस बिल को पेश करते हुए इसके कई फायदे गिनाए. 

पूरी होने जा रही है मस्क की मुराद
नए बिल में सैटेलाइट इंटरनेट सेवाएं मुहैया करवाने वाली कंपनियों के लिए भी कुछ प्रावधान किए गए हैं. उदाहरण के तौर पर सैटेलाइट इंटरनेट सेवाएं प्रदान करने वाली कंपनियों को स्पेक्ट्रम की नीलामी में भाग नहीं लेना होगा, उनके लिए लाइसेंस का प्रावधान किया गया है. सरकार के इस कदम से अमेरिका में बैठे दुनिया के सबसे अमीर कारोबारी एलन मस्क (Elon Musk) के चेहरे पर जहां बड़ी सी स्माइल आना लाजमी है. वहीं, रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) के चेहरे पर शिकन आ जाएगी. यह प्रावधान मस्क की मुराद पूरी होने जैसा है, क्योंकि वह मोदी सरकार से यही मांग कर रहे थे.

बड़ा उलटफेर कर सकती है स्टारलिंक 
Elon Musk अपनी कंपनी स्टारलिंक को भारत लाना चाहते हैं. स्टारलिंक SpaceX की सहायक कंपनी है और सैटेलाइट ब्रॉडबैंड, वॉयस और मैसेजिंग सर्विस उपलब्ध कराती है. स्टारलिंक अमेरिका में सफल रही है. स्टारलिंक को अपनी सेवाएं शुरू करने के लिए जमीन पर टावर लगाने की जरूरत नहीं होती है, ये सीधे सैटेलाइट से इंटनेट सर्विस प्रदान करती है. इसके चलते दूरदराज के इलाकों में भी इंटरनेट की स्पीड काफी अच्छी रहती है. भारत में इंटरनेट का जाल तेजी से फैला है, लेकिन कनेक्टिविटी की समस्या अभी भी कायम है. ऐसे में Musk की कंपनी बड़ा उलटफेर कर सकती है. मस्क ने स्पेक्ट्रम की नीलामी के बजाए लाइसेंस व्यवस्था बनाने की मांग की थी. लोकसभा में पेश बिल में सैटेलाइट इंटरनेट सेवाएं मुहैया करवाने वाली कंपनियों के लिए लाइसेंस का ही प्रावधान है. ऐसे में मस्क का खुश होना लाजमी है.

Reliance का मौजूदा व्यवस्था पर जोर
वहीं, इस प्रावधान को रिलायंस Jio जैसी कंपनियों के लिए झटके के तौर पर देखा जा रहा है. रिलायंस स्पेक्ट्रम की नीलामी की व्यवस्था पर ही जोर देती आई है. इससे पहले, रिलायंस Jio ने व्हाट्सऐप कॉलिंग को लेकर भी सवाल उठाए थे. उसने कहा था कि व्हाट्सऐप और मैसेजिंग कंपनियां कॉलिंग का ऑप्शन दे रही हैं, जबकि वह इसके लिए कोई स्पेक्ट्रम भी नहीं खरीदतीं. Jio ने कहा था कि नीलामी ही स्पेक्ट्रम आवंटन का बिल्कुल सही तरीका है. इसलिए दूसरी कंपनियों को भी इसका पालन करना चाहिए. हालांकि, नए विधेयक में नीलामी की जगह लाइसेंस का प्रावधान है, जो निश्चित तौर पर रिलायंस Jio जैसे स्थानीय कंपनियों को पसंद नहीं आएगा.

इसलिए आकर्षित हो रहीं विदेशी कंपनियां
एक रिपोर्ट बताती है कि सैटेलाइट ब्रॉडबैंड सेवा का बाजार तेजी से बढ़ रहा है और 2030 तक इसके 36 प्रतिशत प्रति वर्ष बढ़ने का अनुमान है. यही वजह है कि स्टारलिंक जैसी विदेशी कंपनियां भारत का रुख कर रही हैं. 2030 तक इसके 1.9 बिलियन डॉलर तक पहुंचने की उम्मीद है. वहीं, टेलीकम्यूनिकेशन बिल में यूजर्स की सेफ्टी को बढ़ाने के लिए ओवर-द-टॉप (OTT) या इंटरनेट आधारित कॉलिंग एवं मैसेजिंग ऐप्स को दूरसंचार की परिभाषा के तहत लाने का प्रस्ताव है. इस बिल में टेलीकॉम सेक्टर के दूरसंचार नियामक ट्राई (Telecom Regulatory Authority of India) के अधिकारों को भी कम किया गया है. टेलीकॉम कंपनियां ट्राई के अधिकारों को लेकर कई बार सवाल खड़े कर चुकी हैं.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

RBI की बैंक गारंटी सख्ती से सुरक्षित नहीं रहा MCX, मार्जिन बुक ने खोली असली तस्वीर

RBI के नए बैंक गारंटी नियमों ने यह स्पष्ट कर दिया है कि किसी एक्सचेंज पर असर केवल उसके प्रोडक्ट पोर्टफोलियो से नहीं, बल्कि उसकी मार्जिन संरचना और फंडिंग व्यवस्था से भी तय होता है.

42 minutes ago

डायमंड पावर के शेयर में जोरदार उछाल, ₹435 करोड़ का ऑर्डर मिलते ही लगा अपर सर्किट

डायमंड पावर इन्फ्रास्ट्रक्चर ने शेयर बाजार को दी जानकारी में बताया कि उसे 435.71 करोड़ रुपये का नया कॉन्ट्रैक्ट मिला है. यह ऑर्डर हैदराबाद में विकसित हो रहे 310 मेगावाट क्षमता वाले डेटा सेंटर प्रोजेक्ट से जुड़ा है.

3 hours ago

5,000 करोड़ रुपये के IPO की तैयारी में Cube Highways Trust, इस महीने हो सकता है लॉन्च

पूरी तरह ऑफर फॉर सेल (OFS) होगा इश्यू. 27 हाईवे प्रोजेक्ट्स और 36,842 करोड़ रुपये की AUM के साथ निवेशकों का दायरा बढ़ाने और लिक्विडिटी मजबूत करने पर कंपनी का फोकस.

4 hours ago

2036 तक भारत की अर्थव्यवस्था का सबसे बड़ा ग्रोथ इंजन बनेगा मिडिल क्लास: निर्मला सीतारमण

वित्त मंत्री के अनुसार, वर्तमान में भारत की करीब 31 फीसदी आबादी मिडिल क्लास में शामिल है. वर्ष 1995 से इस वर्ग की आबादी में औसतन 6.3 फीसदी सालाना वृद्धि दर्ज की गई है.

4 hours ago

मीडिया और एक्सपीरिएंशियल इकोनॉमी में योगदान के लिए डॉ. अनुराग बत्रा को मिला विशेष सम्मान

नई दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम में केंद्रीय पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने BW Businessworld और exchange4media Group के संस्थापक डॉ. अनुराग बत्रा को मीडिया, उद्योग और प्रोफेशनल कम्युनिटी निर्माण में उल्लेखनीय योगदान के लिए विशेष सम्मान दिया.

5 hours ago


बड़ी खबरें

डायमंड पावर के शेयर में जोरदार उछाल, ₹435 करोड़ का ऑर्डर मिलते ही लगा अपर सर्किट

डायमंड पावर इन्फ्रास्ट्रक्चर ने शेयर बाजार को दी जानकारी में बताया कि उसे 435.71 करोड़ रुपये का नया कॉन्ट्रैक्ट मिला है. यह ऑर्डर हैदराबाद में विकसित हो रहे 310 मेगावाट क्षमता वाले डेटा सेंटर प्रोजेक्ट से जुड़ा है.

3 hours ago

सुरक्षा जाल से आर्थिक शक्ति केंद्रों तक: VB-G-RAM-G की ओर बदलाव की दिशा

इस बदलाव का सबसे आशाजनक पहलू एसेट-टू-लाइवलीहुड कन्वर्जेंस है. केवल कृषि तालाब जैसे परिसंपत्तियों का निर्माण करने के बजाय, जो अक्सर कम उपयोग में आती हैं, नया मॉडल यह सुनिश्चित करने का अवसर प्रदान करता है कि परिसंपत्तियों का निर्माण सीधे आजीविका सृजन और आय वृद्धि से जुड़ा हो.

11 minutes ago

RBI की बैंक गारंटी सख्ती से सुरक्षित नहीं रहा MCX, मार्जिन बुक ने खोली असली तस्वीर

RBI के नए बैंक गारंटी नियमों ने यह स्पष्ट कर दिया है कि किसी एक्सचेंज पर असर केवल उसके प्रोडक्ट पोर्टफोलियो से नहीं, बल्कि उसकी मार्जिन संरचना और फंडिंग व्यवस्था से भी तय होता है.

42 minutes ago

केपी ग्रुप के वाइस चेयरमैन बने प्रो. सुनील कुमार माहेश्वरी

आईआईटी दिल्ली और आईआईएम अहमदाबाद के पूर्व छात्र प्रो. माहेश्वरी के पास करीब 40 वर्षों का अनुभव. केपी ग्रुप ने कहा- उनका नेतृत्व कंपनी के अगले विकास चरण को नई दिशा देगा.

5 hours ago

5,000 करोड़ रुपये के IPO की तैयारी में Cube Highways Trust, इस महीने हो सकता है लॉन्च

पूरी तरह ऑफर फॉर सेल (OFS) होगा इश्यू. 27 हाईवे प्रोजेक्ट्स और 36,842 करोड़ रुपये की AUM के साथ निवेशकों का दायरा बढ़ाने और लिक्विडिटी मजबूत करने पर कंपनी का फोकस.

4 hours ago