✕

होम / बिजनेस / आज से शुरू होगी टेलीकॉम स्पेक्ट्रम की नीलामी, सरकार के खजाने में आएंगे 96 हजार करोड़

आज से शुरू होगी टेलीकॉम स्पेक्ट्रम की नीलामी, सरकार के खजाने में आएंगे 96 हजार करोड़

टेलीकॉम डिपार्टमेंट आज से 8 बैंडों में ₹96,318 करोड़ कीमत के स्पेक्ट्रम की नीलामी शुरू करेगा. नीलामी में हिस्‍सा लेने के लिए 3 कंपनियों ने आवेदन किया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

टेलीकॉम डिपार्टमेंट 8 बैंडों में 96,000 करोड़ रुपये से ज्यादा कीमत के स्पेक्ट्रम की नीलामी आज से शुरू करेगा. टेलीकॉम सर्विस प्रोवाइडर्स और ऑपरेटर्स रिलायंस जियो, भारती एयरटेल और वोडाफोन आइडिया की 5G मोबाइल सर्विस के लिए इन महत्वपूर्ण रेडियो फ्रीक्वेंसी को हासिल करने पर नजर है. पिछली स्पेक्ट्रम नीलामी अगस्त 2022 में हुई थी, जिसमें पहली बार 5जी सर्विसेज के लिए रेडियो फ्रीक्वेंसी शामिल की गईं थीं. टेलीकॉम डिपार्टमेंट ने स्पेक्ट्रम नीलामी की समयसीमा 19 दिन आगे बढ़ाई थी. पहले ये स्पेक्ट्रम ऑक्शन 6 जून को होना था लेकिन पांच जून को इस लाइव नीलामी की शुरुआत की तारीख छह जून से बदलकर 25 जून कर दी गई थी.

आठ स्पेक्ट्रम बैंड की नीलामी 

सरकार लगभग 96,317 करोड़ रुपये के बेस प्राइज पर मोबाइल फोन सर्विसेज के लिए आठ स्पेक्ट्रम बैंड की नीलामी करेगी. गौरतलब है कि 800 मेगाहर्ट्ज, 900 मेगाहर्ट्ज, 1800 मेगाहर्ट्ज, 2100 मेगाहर्ट्ज, 2300 मेगाहर्ट्ज, 2500 मेगाहर्ट्ज, 3300 मेगाहर्ट्ज और 26 गीगाहर्ट्ज बैंड में उपलब्ध सभी स्पेक्ट्रम 10वीं नीलामी का हिस्सा हैं. स्पेक्ट्रम 20 साल की अवधि के लिए दिया जाएगा और सफल बोलीदाताओं को 20 समान सालाना किस्तों में पेमेंट करने की सुविधा होगी. टेलीकॉम डिपार्टमेंट ने आगामी नीलामी के जरिए मिले स्पेक्ट्रम को कम से कम 10 साल के बाद वापस करने का ऑप्शन दिया है.

रिलायंस जियो ने जमा की सबसे ज्यादा रकम

रिलायंस जियो ने स्पेक्ट्रम नीलामी के लिए सबसे अधिक 3000 करोड़ रुपये की बयाना रकम जमा की है. इस आधार पर कंपनी सबसे ज्यादा रेडियो फ्रीक्वेंसी के लिए बोली लगा सकती है. दूरसंचार विभाग के मुताबिक भारती एयरटेल ने 1050 करोड़ रुपये और वोडाफोन आइडिया (वीआईएल) ने 300 करोड़ रुपये की बयाना राशि जमा की है. कर्ज में डूबी वोडाफोन आइडिया लिमिटेड अपने स्पेक्ट्रम यूसेज चार्जेज को कम करने के लिए खास तौर से 26 गीगाहर्ट्ज बैंड में रणनीतिक अधिग्रहण पर फोकस कर सकती है.

मोबाइल बैंड को मिलेगी मजबूती

आईटीयू-एपीटी फाउंडेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष भारत भाटिया ने कहा कि हम 800 मेगाहर्ट्ज, 900 मेगाहर्ट्ज, 1800 मेगाहर्ट्ज, 2100 मेगाहर्ट्ज, 2300 मेगाहर्ट्ज, 2500 मेगाहर्ट्ज, 3300 मेगाहर्ट्ज और 26 गीगाहर्ट्ज बैंड में रेडियो फ्रीक्वेंसी की नीलामी के लिए सरकार के कदम का स्वागत करते हैं. हालांकि, 600 मेगाहर्ट्ज और 1400 मेगाहर्ट्ज में स्पेक्ट्रम की भी जल्द ही नीलामी होनी चाहिए, क्योंकि ये बैंड मोबाइल उद्योग के लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

YAAP Digital के चेयरमैन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर राज नायक ने दिया इस्तीफा

नायक ने इस इस्तीफे के पीछे पूर्णकालिक परिचालन भूमिका की व्यस्तताओं और अपनी व्यक्तिगत प्राथमिकताओं पर ध्यान देने की इच्छा का हवाला दिया है.

2 hours ago

महंगाई 7% तक पहुंचने का खतरा, RBI रेपो रेट में फिर कर सकता है 150 बेसिस पॉइंट तक की बढ़ोतरी

रिपोर्ट के अनुसार, महंगाई को ध्यान में रखते हुए वास्तविक ब्याज दर कम से कम 1 फीसदी बनाए रखने के लिए रेपो रेट को बढ़ाकर 6.5-7 फीसदी तक करना पड़ सकता है.

2 hours ago

सुजलॉन का 550 करोड़ रुपये का निवेश, तमिलनाडु समेत 3 राज्यों में लगेंगे नए प्लांट; 15,000 रोजगार की उम्मीद

कंपनी इस विस्तार पर 550 करोड़ रुपये खर्च करेगी और 2027 तक प्लांट शुरू करने की योजना है. कारोबारी सत्र के दौरान शेयर में 5 प्रतिशत से ज्यादा की तेजी दर्ज हुई.

4 hours ago

चीन के 300 अरब डॉलर के सर्विस बाजार पर भारत की नजर, कारोबार की बाधाओं का होगा आकलन

वाणिज्य विभाग ने कंपनियों से वीजा, डेटा ट्रांसफर, लाइसेंस, टैक्स और भुगतान से जुड़ी समस्याओं का ब्योरा मांगा है. इसका मकसद चीन के बड़े सर्विस बाजार में भारत की हिस्सेदारी बढ़ाने और निर्यातकों के सामने आने वाली चुनौतियों की पहचान करना है.

5 hours ago

NTPC की को-जेनरेशन परियोजनाओं में 26% हिस्सेदारी का मौका, औद्योगिक कंपनियों से मांगी रुचि

कंपनी इन परियोजनाओं में 26 फीसदी इक्विटी हिस्सेदारी की पेशकश कर रही है. इसका उद्देश्य उद्योगों को भरोसेमंद और किफायती ऊर्जा उपलब्ध कराने के साथ अपने ऊर्जा समाधान कारोबार का विस्तार करना है.

8 hours ago

बड़ी खबरें