✕

होम / बिजनेस / टेलीकॉम डिपार्टमेंट ने फिर स्थगित की स्पेक्ट्रम नीलामी, अब इस दिन होगा ऑक्शन

टेलीकॉम डिपार्टमेंट ने फिर स्थगित की स्पेक्ट्रम नीलामी, अब इस दिन होगा ऑक्शन

सरकार मोबाइल फोन सेवाओं के लिए लगभग 96,317 करोड़ रुपये के आधार मूल्य पर आठ स्पेक्ट्रम बैंड की नीलामी करेगी.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

टेलीकॉम डिपार्टमेंट ने स्पेक्ट्रम नीलामी को 20 दिन के लिए स्थगित कर दिया गया है, अब यह 25 जून को होगी. दूरसंचार विभाग ने यह जानकारी दी, हालांकि इसके लिए कोई आधिकारिक कारण नहीं बताया गया, लेकिन इससे नई आने वाली सरकार को और ज्यादा वक्त मिलने की उम्मीद है. इस नीलामी के निर्धारित समय में दूसरी बार फेर-बदल किया जा रहा है. इससे पहले इसे 20 मई से 6 जून तक टाल दिया गया था.

8 फरवरी को नीलामी की मिली थी मंजूरी

8 फरवरी को केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 96,317.65 करोड़ रुपये के आरक्षित मूल्य पर सभी बैंड में 10,523.15 मेगाहर्ट्ज़ (मेगाहर्ट्ज) स्पेक्ट्रम की नीलामी को मंजूरी दी थी. पिछली बिक्री में बिना बिके रहे सभी स्पेक्ट्रम फिर से बोली के लिए रखे जाएंगे. 800, 900, 1800, 2100, 2300, 2500, 3300 मेगाहर्ट्ज और 26 गीगाहर्ट्ज बैंड में एयरवेव्स बिक्री के लिए उपलब्ध हैं.

टाटा की इन दो कंपनियों का होगा मर्जर, बोर्ड ने मिली मंजूरी, जानिए क्या होगा बदलाव?

20 साल के लिए दिया जाएगा स्पेक्ट्रम

स्पेक्ट्रम 20 साल की अवधि के लिए दिया जाएगा और सफल बोलीदाताओं को 20 समान सालाना किस्तों में भुगतान करने की सुविधा होगी. टेलीकॉम डिपार्टमेंट ने आगामी नीलामी के माध्यम से प्राप्त स्पेक्ट्रम को न्यूनतम 10 साल की अवधि के बाद वापस करने का विकल्प प्रदान किया है. अब 25 जून को देश में एक्टिव टेलीकॉम सर्विसेज प्रोवाइडर कंपनियां भारती एयरटेल, रिलायंस जियो इंफोकॉम, वोडाफोन-आइडिया (Vi) जैसी कंपनियों को अगले 20 सालों के लिए 8 प्रकार के स्पेक्ट्रम बैंड के लिए बोली लगाने का मौका मिलेगा. इसके जरिए आने वाले समय में 5जी सेवाओं के लिए भी अच्छा बैंड इंफ्रास्ट्रक्चर बनने की उम्मीद हो रही है.

Jio ने दी है सबसे ज्यादा बयाना राशि

रिलायंस जियो ने स्पेक्ट्रम नीलामी के लिए 3000 करोड़ रुपये की सबसे ज्यादा बयाना राशि जमा की है. इससे कंपनी मैक्सिमम रेडियो फ्रीक्वेंसी के लिए बोली लगा सकेगी. बोलीदाता के लिए पूर्व-पात्रता विवरण के मुताबिक, भारती एयरटेल ने 1,050 करोड़ रुपये और वोडाफोन आइडिया ने 300 करोड़ रुपये की बयाना राशि जमा जमा की है. कंपनियों को जमा की गई बयाना राशि के आधार पर पॉइंट मिलते हैं. इसके आधार पर वे अपनी इच्छा के अनुसार सर्किल की संख्या और स्पेक्ट्रम की मात्रा के लिए बोली लगा सकेंगी. हाई पॉइंट्स का मतलब बोली लगाने की उच्च क्षमता है.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

भारत में बनेगा पहला AI-पायलटेड फाइटर विमान, Flying Wedge ने पेश किया FWD Supreme का प्रोटोटाइप

नई दिल्ली में हुआ अनावरण, 1,500 किमी से अधिक रेंज और AI आधारित स्वायत्त लड़ाकू अभियानों के लिए विकसित किया जा रहा विमान; कंपनी का लक्ष्य भारत में ही डिजाइन और निर्माण करना

28 minutes ago

$100 मिलियन के फाइटर जेट से 20-30 गुना सस्ता हो सकता है Flying Wedge का AI विमान, Lite वेरिएंट में 90% स्वदेशी सामग्री

Flying Wedge Defence के फाउंडर और CEO सुहास तेजस्कंदा ने बिजनेसवर्ल्ड से बातचीत में बताया कि 3-5 मिलियन डॉलर की लागत वाले AI-पावर्ड एयरक्राफ्ट से हवाई युद्ध की लागत घटाने में मदद मिल सकती है. कंपनी की योजना मानवरहित विमानों को एक समूह के रूप में संचालित करने की तकनीक विकसित करने की है.

40 minutes ago

10 मिनट में डिलीवरी वाले प्लेटफॉर्म पर कसेगा शिकंजा? FSSAI बदल सकता है खाद्य सुरक्षा के नियम

रिपोर्ट के अनुसार, Nestle India, PepsiCo और Dabur India जैसी कंपनियों के साथ JW Marriott जैसे होटल संचालकों को भी नियमों के उल्लंघन से जुड़े मामलों में जवाब देना पड़ा है.

1 hour ago

RBL बैंक के मुनाफे में 170% का उछाल, दूसरी तिमाही में ₹482 करोड़ पर पहुंचा प्रॉफिट

नेट इंटरेस्ट इनकम में 37% की बढ़ोतरी, एडवांस 42% और जमा राशि 34% बढ़ी; एसेट क्वालिटी में भी सुधार

2 hours ago

भारत में 49.6 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकले, अब घटेगी रफ्तार! रोजगार और कम कमाई बनी चुनौती

विश्व बैंक की रिपोर्ट के मुताबिक, 2011 से 2023 के बीच भारत में करीब 49.6 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकले. इसके बावजूद ग्रामीण इलाकों में गरीबी की दर शहरी क्षेत्रों से दोगुने से ज्यादा है.

4 hours ago

बड़ी खबरें

भारत में बनेगा पहला AI-पायलटेड फाइटर विमान, Flying Wedge ने पेश किया FWD Supreme का प्रोटोटाइप

नई दिल्ली में हुआ अनावरण, 1,500 किमी से अधिक रेंज और AI आधारित स्वायत्त लड़ाकू अभियानों के लिए विकसित किया जा रहा विमान; कंपनी का लक्ष्य भारत में ही डिजाइन और निर्माण करना

28 minutes ago

$100 मिलियन के फाइटर जेट से 20-30 गुना सस्ता हो सकता है Flying Wedge का AI विमान, Lite वेरिएंट में 90% स्वदेशी सामग्री

Flying Wedge Defence के फाउंडर और CEO सुहास तेजस्कंदा ने बिजनेसवर्ल्ड से बातचीत में बताया कि 3-5 मिलियन डॉलर की लागत वाले AI-पावर्ड एयरक्राफ्ट से हवाई युद्ध की लागत घटाने में मदद मिल सकती है. कंपनी की योजना मानवरहित विमानों को एक समूह के रूप में संचालित करने की तकनीक विकसित करने की है.

40 minutes ago

10 मिनट में डिलीवरी वाले प्लेटफॉर्म पर कसेगा शिकंजा? FSSAI बदल सकता है खाद्य सुरक्षा के नियम

रिपोर्ट के अनुसार, Nestle India, PepsiCo और Dabur India जैसी कंपनियों के साथ JW Marriott जैसे होटल संचालकों को भी नियमों के उल्लंघन से जुड़े मामलों में जवाब देना पड़ा है.

1 hour ago

शोध के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 54 शोधकर्ता सम्मानित, IRIS 2026 में मिला अवॉर्ड

नई दिल्ली में फैकल्टी रिसर्च अवॉर्ड के तीसरे संस्करण में 27 शैक्षणिक विषयों के 54 शोधकर्ताओं को सम्मानित किया गया.