होम / बिजनेस / जिस डील की वजह से Tech Mahindra के शेयरों में आया उछाल, क्या है वो?

जिस डील की वजह से Tech Mahindra के शेयरों में आया उछाल, क्या है वो?

Tech Mahindra ने हाल ही में TONOMUS और NEOM टेक के साथ एक साथ डील की है. जानते हैं इस डील में क्या है खास?

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

जाने माने महिंद्रा ग्रुप (Mahindra Group) की तकनीकी कंपनी टेक महिंद्रा (Tech Mahindra) को लेकर इस वक्त एक काफी बड़ी खबर सामने आ रही है. आज यानी मंगलवार के कार्बोआरी दिन के शुरूआती ट्रेड के दौरान कंपनी के शेयरों में उछाल देखने को मिला है और इस उछाल की वजह टेक महिंद्रा और TONOMUS के बीच हुई एक डील को बताया जा रहा है. 

Tech Mahindra के शेयरों में आया उछाल
आज सुबह के शुरुआती कारोबार के दौरान टेक महिंद्रा (Tech Mahindra) द्वारा नेओम टेक (Neom Tech) और TONOMUS नामक डिजिटल कंपनियों के साथ पार्टनरशिप की खबर सामने आई और खबर आने के कुछ ही समय के बाद राष्ट्रीय स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर लिस्टेड कंपनी के शेयरों में उछाल देखने को मिला था. आज सुबह के कारोबार के दौरान NSE पर कंपनी के शेयर 1219.23 रुपए प्रति शेयर की कीमत पर ट्रेड कर रहे थे. बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) के साथ की गई एक एक्सचेंज फाइलिंग के दौरान टेक महिंद्रा ने NEOM टेक और टेक महिंद्रा के साथ किये गए इस प्रमुख समझौते के बारे में जानकारी दी थी. दोनों कंपनियां आपस में मिलकर एक जॉइंट वेंचर की शुरुआत करेंगी और यह जॉइंट वेंचर प्रमुख रूप से टेक्नोलॉजी और डिजिटल सुविधाओं पर केंद्रित होंगी.

क्या करती है NEOM टेक और TONOMUS?
NEOM टेक्नोलॉजी (NEOM Tech) की आधिकारिक वेबसाइट पर दी गई जानकारी की मानें तो दुनिया के पहले कॉगनिटिव इकोसिस्टम को शक्ति प्रदान करने के लिए ही इस कंपनी की शुरुआत की गई थी. NEOM टेक्नोलॉजी, तकनीकी सोल्यूशंस के एक नेटवर्क को लागू करने और उसके विकास पर ध्यान देती है. साथ ही अगर TONOMUS के बारे में बात करें तो यह विजनरी उत्प्रेरकों की एक कम्युनिटी है और कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार कंपनी का उद्देश्य मानव-केन्द्रित ऐसी तकनीक प्रदान करवाना है ताकि एक सतत एवं सकारात्मक भविष्य का निर्माण किया जा सके. 

Tech Mahindra के शेयरों पर एक्सपर्ट्स की राय
कुछ ब्रोकरेज ने टेक महिंद्रा (Tech Mahindra) के शेयरों को न्यूट्रल रेटिंग दी है और इसके लिए 1190 रुपए प्रति शेयर का टारगेट प्राइज तय किया है. वहीं कुछ ब्रोकरेज फर्मों ने कंपनी के शेयर को बाय रेटिंग दी है और शेयर के लिए 1552 रूपए प्रति शेयर का टारगेट प्राइज तय किया है. पिछले 6 महीनों के दौरान टेक महिंद्रा के शेयरों ने 9.65% के रिटर्न्स दिए हैं जबकि इसकी तुलना में NSE ने इसी अवधी के दौरान 7.53% के रिटर्न्स प्रदान किये हैं.
 
यह भी पढ़ें: Bharti Airtel इकट्ठा करना चाहती है 1 बिलियन डॉलर, इतने पैसों का क्या करेगी कंपनी?

टैग्स
सम्बंधित खबरें

Cult.fit IPO: फिटनेस कंपनी का शेयर बाजार में उतरने का प्लान, ₹950 करोड़ का फ्रेश इश्यू लाएगी कंपनी

कंपनी 950 करोड़ रुपये के फ्रेश इश्यू के जरिए पूंजी जुटाएगी, जबकि मौजूदा निवेशक भी ऑफर फॉर सेल (OFS) के माध्यम से अपनी हिस्सेदारी बेचेंगे.

5 hours ago

चीन+1 रणनीति का भारत को बड़ा फायदा, मैन्युफैक्चरिंग ग्रोथ 4.15% पर पहुंची: रिपोर्ट

ASSOCHAM की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, सरकार के नीतिगत सुधारों, बुनियादी ढांचे में निवेश, पीएलआई योजना और 'चीन+1' रणनीति के चलते भारत दुनिया के प्रमुख विनिर्माण केंद्रों में तेजी से उभर रहा है.

5 hours ago

अडानी ग्रुप की एल्युमिनियम सेक्टर में एंट्री, ओडिशा में 1.1 लाख करोड़ रुपये का मेगा निवेश

अडानी ग्रुप और अबू धाबी की इंटरनेशनल होल्डिंग कंपनी (IHC) ने 50:50 के संयुक्त उद्यम के तहत ओडिशा में एक एकीकृत एल्युमिनियम परियोजना विकसित करने का फैसला किया है.

5 hours ago

भारत-इंडोनेशिया संबंधों को नई उड़ान, ब्रह्मोस मिसाइल, UPI और सबांग पोर्ट समेत कई अहम समझौतों पर मुहर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इंडोनेशिया यात्रा के दौरान भारत और इंडोनेशिया ने रक्षा, समुद्री सुरक्षा, डिजिटल भुगतान, शिक्षा, स्वास्थ्य, महत्वपूर्ण खनिजों और बंदरगाह विकास समेत कई अहम क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण समझौतों पर हस्ताक्षर किए.

7 hours ago

रिलायंस इंडस्ट्रीज को SEBI की चेतावनी, इनसाइडर ट्रेडिंग नियमों के उल्लंघन में 3 नाम आए सामने

सेबी ने 24 जून 2026 को रिलायंस इंडस्ट्रीज के कंपनी सचिव एवं कंप्लायंस अधिकारी को प्रशासनिक चेतावनी पत्र जारी किया. यह पत्र कंपनी को 6 जुलाई को नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के माध्यम से प्राप्त हुआ.

8 hours ago

बड़ी खबरें