✕

होम / बिजनेस / Tech Mahindra ने जारी किए तिमाही नतीजे, मुनाफे में 153% का इजाफा, डिविडेंड का किया एलान

Tech Mahindra ने जारी किए तिमाही नतीजे, मुनाफे में 153% का इजाफा, डिविडेंड का किया एलान

आय पिछली तिमाही के मुकाबले 2 फीसदी से ज्यादा और पिछले साल की इसी तिमाही के मुकाबले 3 फीसदी से ज्यादा बढ़ गई है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

Tech Mahindra ने अपने तिमाही नतीजे जारी कर दिए हैं कंपनी का मुनाफा पिछली तिमाही के मुकाबले 47 फीसदी बढ़ गया है. वहीं पिछले साल के मुकाबले मुनाफे में 153 फीसदी की बढ़त रही है. आय पिछली तिमाही के मुकाबले 2 फीसदी से ज्यादा और पिछले साल की इसी तिमाही के मुकाबले 3 फीसदी से ज्यादा बढ़ गया है. इसके साथ ही डॉलर में रेवेन्यू पिछले साल के मुकाबले करीब 2 फीसदी की बढ़त देखने को मिली है. कंपनी ने अपने निवेशकों को 15 रुपये प्रति शेयर का अंतरिम डिविडेंड देने का भी एलान किया है. डिविडेंड के लिए पहली नवंबर 2024 को रिकॉर्ड डेट तय की गई है, डिविडेंड का भुगतान 17 नवंबर या उससे पहले किया जाएगा.

कैसा रहा तिमाही कारोबार

कंपनी का मुनाफा पहली तिमाही के मुकाबले 851.5 करोड़ रुपये से बढ़कर 1250.1 करोड़ रुपये रहा है यानि इसमें तिमाही दर तिमाही आधार पर 46.8 फीसदी की बढ़त रही है. वहीं आय पिछली तिमाही के मुकाबले 2.4 फीसदी बढ़ी है और 13005.5 करोड़ रुपये से बढ़कर 13,313.2 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है. एबिट पिछली तिमाही के मुकाबले 1102 करोड़ रुपये से बढ़कर 1280.4 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है. यानि इसमें 16.2 फीसदी की बढ़त रही है. वहीं मार्जिन 9.6 फीसदी पर हैं जो कि पहली तिमाही में 8.5 फीसदी के स्तर पर थे. वहीं कंपनी की डॉलर में आय पिछली तिमाही के मुकाबले 1.9 फीसदी बढ़कर 158.9 करोड़ डॉलर पर रही है. पिछली तिमाही में डॉलर आय 155.9 करोड़ डॉलर पर थी

कैसा रहा अनुमान के मुकाबले प्रदर्शन

कंपनी की आय 13313 करोड़ रुपये रही है, मीडिया रिपोर्ट में आय का अनुमान 13210 करोड़ रुपये का था. वहीं 1280.4 करोड़ रुपये के एबिट के मुकाबले अनुमान 1240 करोड़ रुपये का था. वहीं मार्जिन के लिए अनुमान 9.4 फीसदी का था मार्जिन 9.6 फीसदी पर रहे. डॉलर रेवेन्यू के लिए 157.8 करोड़ डॉलर का अनुमान दिया गया. नतीजे में आंकड़ा 158.9 करोड़ डॉलर का रहा.

सीईओ मोहित जोशी ने क्या कहा?

टेक महिंद्रा के प्रफिट को देखे तो 46.81 प्रतिशत वहीं रेवेन्यू में 2.36 प्रतिशत की बढ़ोतरी देखी गई. इसी मुद्दे पर बात करते हुए टेक महिंद्रा के सीईओ मोहित जोशी ने कहा कि वे अपने रणनीतिक सुधार प्रयासों पर आगे बढ़ रहे हैं, भले ही पूरी आईटी सर्विस इंडस्ट्री नरम बना हुआ है. उन्होंने आगे कहा कि क्लाइंट संबंधों को मजबूत करने और भागीदार इकोसिस्टम का विस्तार करने पर ध्यान केंद्रित किया है. यहीं वजह है कि तीसरी क्रमिक तिमाही के लिए मार्जिन में विस्तार हुआ है.
 

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

फेस्टिव सीजन से पहले अमेजन देशभर में खोलेगा 50 नए आश्रय केंद्र, 2026 के अंत तक 250 का लक्ष्य

त्योहारी सीजन से पहले डिलीवरी नेटवर्क से जुड़े ड्राइवरों के लिए सुविधाओं का विस्तार, बेंगलुरु में दो मोबाइल आश्रय वैन शुरू; कंपनी ने 2026 में ऑपरेशंस नेटवर्क के सहयोगियों के लिए 2,800 करोड़ रुपये से अधिक निवेश की बात कही

7 hours ago

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार सितंबर के रिकॉर्ड स्तर से 50 अरब डॉलर घटकर 734.6 अरब डॉलर

लगातार चौथे सप्ताह घटा विदेशी मुद्रा भंडार, रुपये पर बढ़ते दबाव के बीच RBI का हस्तक्षेप जारी; कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और विदेशी पूंजी निकासी ने बढ़ाई चिंता

7 hours ago

भारतीय कंपनियों के लिए श्रीलंका में कारोबार के नए अवसर, जनवरी 2027 में होगा बड़ा एक्सपो

पोर्ट, मैन्युफैक्चरिंग, पर्यटन से लेकर रिन्यूएबल एनर्जी और डिजिटल सर्विसेज तक कई क्षेत्रों में साझेदारी की संभावनाएं, श्रीलंका ने भारतीय कारोबारियों और निवेशकों को ‘श्रीलंका एक्सपो 2027’ में शामिल होने का न्योता दिया.

7 hours ago

RBI ने बढ़ाया रेपो रेट, महंगा होगा कर्ज; रियल एस्टेट से NBFC तक एक्सपर्ट्स ने बताया असर

RBI के 25 बेसिस पॉइंट की बढ़ोतरी के बाद इंडस्ट्री की मिली-जुली प्रतिक्रिया, विशेषज्ञों ने महंगे कर्ज के बीच मजबूत मांग और लंबी अवधि के ग्रोथ आउटलुक को बताया अहम

10 hours ago

पारंपरिक कारोबार से नए ग्रोथ इंजन तक, BW Businessworld के नए अंक में पार्थ जिंदल पर फोकस

नए अंक में अगली पीढ़ी के नेतृत्व, बदलते उपभोक्ता बाजार और कारोबार के विस्तार पर विशेष कवरेज; BW Future of Design Summit and Awards 2026 पर भी विशेष पैकेज

13 hours ago


बड़ी खबरें

त्योहारी सीजन में 6% तक पहुंच सकती है महंगाई; कच्चा तेल और अल नीनो बढ़ाएंगे दबाव: RBI

RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ने कहा कि आने वाले समय में महंगाई पर सप्लाई से जुड़े कई दबाव बने रह सकते हैं. इनमें मानसून की स्थिति, अल नीनो और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव प्रमुख हैं.

13 hours ago

भारतीय कंपनियों के लिए श्रीलंका में कारोबार के नए अवसर, जनवरी 2027 में होगा बड़ा एक्सपो

पोर्ट, मैन्युफैक्चरिंग, पर्यटन से लेकर रिन्यूएबल एनर्जी और डिजिटल सर्विसेज तक कई क्षेत्रों में साझेदारी की संभावनाएं, श्रीलंका ने भारतीय कारोबारियों और निवेशकों को ‘श्रीलंका एक्सपो 2027’ में शामिल होने का न्योता दिया.

7 hours ago

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार सितंबर के रिकॉर्ड स्तर से 50 अरब डॉलर घटकर 734.6 अरब डॉलर

लगातार चौथे सप्ताह घटा विदेशी मुद्रा भंडार, रुपये पर बढ़ते दबाव के बीच RBI का हस्तक्षेप जारी; कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और विदेशी पूंजी निकासी ने बढ़ाई चिंता

7 hours ago

खाद्य सुरक्षा से किसान सुरक्षा तक: 2014 के बाद भारत की कृषि नीति के ढांचे में कैसे आया बदलाव

लेखक बंशीलाल गुर्जर और नीरज सहरावत के अनुसार, इस बदलाव की सबसे सीधी अभिव्यक्ति प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि में दिखाई देती है. पीएम-किसान पात्र भूमिधारक किसान परिवारों को प्रत्यक्ष लाभ अंतरण के माध्यम से सालाना 6,000 रुपये की आय सहायता प्रदान करता है.

8 hours ago

RBI ने बढ़ाया रेपो रेट, महंगा होगा कर्ज; रियल एस्टेट से NBFC तक एक्सपर्ट्स ने बताया असर

RBI के 25 बेसिस पॉइंट की बढ़ोतरी के बाद इंडस्ट्री की मिली-जुली प्रतिक्रिया, विशेषज्ञों ने महंगे कर्ज के बीच मजबूत मांग और लंबी अवधि के ग्रोथ आउटलुक को बताया अहम

10 hours ago