होम / बिजनेस / IT क्षेत्र में Layoff का तांडव जारी, Tech Mahindra ने खो दिए 4000 कर्मचारी!

IT क्षेत्र में Layoff का तांडव जारी, Tech Mahindra ने खो दिए 4000 कर्मचारी!

टेक महिंद्रा द्वारा जानकारी दी गई है कि कंपनी के कर्मचारियों की संख्या में 4354 कर्मचारियों की कमी देखने को मिली है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

IT क्षेत्र की प्रमुख कंपनियों में एक के बाद एक छंटनी की जा रही है और IT क्षेत्र की जानी-मानी कंपनी टेक महिंद्रा (Tech Mahindra) को लेकर इस वक्त एक काफी बड़ी खबर सामने आ रही है. टेक महिंद्रा ने हाल ही में 31 दिसंबर 2023 को खत्म हुए क्वार्टर के दौरान कंपनी के कर्मचारियों की संख्या में हुई कमी के बारे में जानकारी दी है. कंपनी ने कहा है कि पिछले क्वार्टर के मुकाबले कर्मचारियों की संख्या में 4354 लोगों की कमी देखने को मिली है. 

कंपनी के कर्मचारियों की संख्या हुई कम 
इस वक्त पूरी IT इंडस्ट्री में मैक्रो-इकॉनोमिक चुनौतियों के साथ-साथ मांग में अनिश्चितता बनी हुई है और इसी बीच टेक महिंद्रा द्वारा जानकारी दी गई है कि कंपनी के कर्मचारियों की संख्या में 4354 कर्मचारियों की कमी देखने को मिली है. वित्त वर्ष 24 की तीसरी तिमाही में कंपनी के कुल कर्मचारियों की संख्या 1,46,250 थी और इससे पिछले क्वार्टर के दौरान कंपनी द्वारा 2307 कर्मचारियों को नौकरी पर रखा गया था. वित्त वर्ष 24 के दूसरे क्वार्टर के दौरान कंपनी के कर्मचारियों की संख्या में कमी करने की दर 11% हुआ करती थी जबकि तीसरे क्वार्टर के दौरान इस दर में 1% की गिरावट के साथ यह दर 10% पर पहुंच गई थी. 

IT क्षेत्र में जारी छंटनी का तांडव
इस क्वार्टर के दौरान भारत की 5 टियर-1 IT कंपनियों में से तीन के कर्मचारियों की संख्या में प्रमुख रूप से गिरावट देखने को मिली है. जहां टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) के कुल कर्मचारियों की संख्या में 5680 कर्मचारियों की कमी देखने को मिली है, वहीं इन्फोसिस के कर्मचारियों की संख्या में 6101 कर्मचारियों, विप्रो में 4473 और HCL टेक के कर्मचारियों की संख्या में 3617 कर्मचारियों की कमी देखने को मिली है. इस क्वार्टर के दौरान टेक महिंद्रा (Tech Mahindra) ने अपना ध्यान जनरेटिव आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के टैलेंट को बढ़ावा देने पर भी लगाया था और इसी प्रोग्राम के तहत टेक महिंद्रा ने 60,000 एसोसिएट्स की स्किल ट्रेनिंग की थी. 

इन क्षेत्रों पर है कंपनी का ध्यान
पूर्व CEO CP गुरनानी द्वारा कंपनी की बागडोर छोड़े जाने और नए CEO मोहित जोशी के हाथों में कंपनी की बागडोर आ जाने के बाद यह पहला क्वार्टर है. कारोबार की स्थिति पहले से बेहतर करने के लिए मोहित जोशी ने संस्था और लीडरशिप में ढांचागत बदलाव किये हैं और ये सभी बदलाव 1 जनवरी 2024 से लागू किये जा चुके हैं. फिलहाल कंपनी BFSI, हेल्थकेयर और लाइफ साइंसेज जैसे क्षेत्रों में अपने कारोबार का विस्तार करने पर ध्यान दे रही है. आपको बता दें कि कंपनी को 40% कमाई, कम्युनिकेशन, मीडिया और एंटरटेनमेंट के कारोबार से होती है. 
 
यह भी पढ़ें: DGCA ने Air India पर लगाया इतने करोड़ का जुर्माना, वजह जानकर रह जायेंगे दंग!

टैग्स
सम्बंधित खबरें

भारत-इजरायल निवेश समझौता (BIA) हुआ लागू. दोनों देशों के बीच निवेश को मिलेगा नया बढ़ावा

यह समझौता दोनों देशों के बीच आर्थिक संबंधों को मजबूत करने और सीमा-पार निवेश को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.

9 hours ago

RBI का बैंक ऑफ बड़ौदा पर बड़ा एक्शन, अधिक ब्याज वसूलने पर लगा 63.60 लाख रुपये का जुर्माना

केंद्रीय बैंक ने पाया कि बैंक ने कुछ लोन खातों में निर्धारित दर से अधिक ब्याज वसूला और KYC से जुड़े नियमों का भी पालन नहीं किया.

12 hours ago

DAC ने 52,000 करोड़ रुपये के रक्षा खरीद प्रस्तावों को दी मंजूरी, सेना की मारक क्षमता होगी और मजबूत

रक्षा मंत्रालय ने कहा कि इन सभी प्रस्तावों का उद्देश्य सशस्त्र बलों की युद्धक क्षमता को मजबूत करना है. साथ ही, इससे देश में विकसित हो रही अत्याधुनिक स्वदेशी रक्षा तकनीकों के विकास, उत्पादन और सैन्य सेवाओं में शामिल किए जाने को भी प्रोत्साहन मिलेगा.

12 hours ago

स्टील इंपोर्ट विवादों के समाधान की पहल, मंत्रालय ने 9 जुलाई को बुलाई ओपन हाउस बैठक

इस बैठक में स्टील आयात से जुड़े विभिन्न नियामकीय और प्रक्रियागत मुद्दों पर चर्चा की जाएगी.

13 hours ago

FTA, मैन्युफैक्चरिंग और डंपिंग पर फोकस, FY27 में निर्यात को मिलेगी नई रफ्तार: गोयल

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने भरोसा जताया है कि वस्तु निर्यात में 16-17 फीसदी और सेवा निर्यात में 10-11 फीसदी की वृद्धि हो सकती है.

13 hours ago

बड़ी खबरें

भारत-इजरायल निवेश समझौता (BIA) हुआ लागू. दोनों देशों के बीच निवेश को मिलेगा नया बढ़ावा

यह समझौता दोनों देशों के बीच आर्थिक संबंधों को मजबूत करने और सीमा-पार निवेश को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.

9 hours ago

FTA, मैन्युफैक्चरिंग और डंपिंग पर फोकस, FY27 में निर्यात को मिलेगी नई रफ्तार: गोयल

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने भरोसा जताया है कि वस्तु निर्यात में 16-17 फीसदी और सेवा निर्यात में 10-11 फीसदी की वृद्धि हो सकती है.

13 hours ago

RBI का बैंक ऑफ बड़ौदा पर बड़ा एक्शन, अधिक ब्याज वसूलने पर लगा 63.60 लाख रुपये का जुर्माना

केंद्रीय बैंक ने पाया कि बैंक ने कुछ लोन खातों में निर्धारित दर से अधिक ब्याज वसूला और KYC से जुड़े नियमों का भी पालन नहीं किया.

12 hours ago

DAC ने 52,000 करोड़ रुपये के रक्षा खरीद प्रस्तावों को दी मंजूरी, सेना की मारक क्षमता होगी और मजबूत

रक्षा मंत्रालय ने कहा कि इन सभी प्रस्तावों का उद्देश्य सशस्त्र बलों की युद्धक क्षमता को मजबूत करना है. साथ ही, इससे देश में विकसित हो रही अत्याधुनिक स्वदेशी रक्षा तकनीकों के विकास, उत्पादन और सैन्य सेवाओं में शामिल किए जाने को भी प्रोत्साहन मिलेगा.

12 hours ago

इफको टोकियो जीआईसी ने अल्पना सिंह को पूर्णकालिक निदेशक (मार्केटिंग) नियुक्त किया

कंपनी ने अनुभवी बीमा क्षेत्र की विशेषज्ञ अल्पना सिंह को पूर्णकालिक निदेशक (मार्केटिंग) नियुक्त किया है. वह कंपनी की विकास रणनीति, ब्रांड सशक्तिकरण और ग्राहक जुड़ाव को नई दिशा देंगी.

13 hours ago