✕

होम / बिजनेस / Budget 2024 Live: टेक लवर्स को मिला तोहफा, मोबाइल फोन और चार्जर हए सस्ते, इतनी हुई कटौती

Budget 2024 Live: टेक लवर्स को मिला तोहफा, मोबाइल फोन और चार्जर हए सस्ते, इतनी हुई कटौती

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट 2024 में मोबाइल और चार्जर पर लगने वाली कस्टम ड्यूटी को 20% से कम करके 15% कर दिया गया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज 7वीं बार आम बजट पेश किया है और इस बजट में लगभग हर क्षेत्र को लेकर बड़ी घोषणाएं की गई हैं. टेक इंडस्ट्री की बात करें तो आज का आम बजट बहुत ही खास रहा. क्योंकि टेक इंडस्ट्री को बड़ी राहत देते हुए वित्त मंत्री ने मोबाइल फोन और चार्जर पर लगने वाले सीमा शुक्ल को 15 प्रतिशत तक कम करने की घोषणा की है. जिसके बाद मोबाइल और चार्जर की कीमत बहुत ही कम हो जाएगी. यानि आने वाले समय में स्मार्टफोन बहुत ही सस्ते होने वाले हैं.

सस्ते हुए मोबाइल और चार्जर

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट पेश करते हुए कहा कि पिछले 6 सालों में घरेलू प्रोडक्शन में काफी बढ़ोत्तरी हुई है. यही वजह है कि घरेलू प्रोडक्शन को बढ़ावा देने के लिए मोबाइल के पार्ट्स, गैजेट्स और पीवीसी के मैन्युफैक्चरिंग में उपयोग होने वाले पार्ट्स पर लगने वाले सीमा शुक्ल में 15 प्रतिशत की कटौती का ऐलान किया गया है. जिसके बाद नया स्मार्टफोन और चार्जर पहले की तुलना में बहुत ही सस्ता होगा.

बढ़ेगा भारत का स्मार्टफोन बाजार

आम बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि आने वाले समय में भारत दुनिया का सबसे बड़ा स्मार्टफोन बाजार बनेगा और यह दुनिया का सबसे बड़ा मोबाइल मैन्युफैक्चरिंग हब भी बन सकता है. क्येांकि यहां हर महीने करोड़ो की संख्या में मोबाइल फोन का प्रोडक्शन हो रहा है. बता दें कि भारत में Apple, Samsung, Xiaomi, Google, Realme और Oppo जैसी कई दिग्गज कंपिनयां अपने मोबाइल फोन व गैजेट्स का प्रोडक्शन कर रही हैं. ऐसे में आने वाले समय में प्रोडक्शन में इजाफा होने की उम्मीद है.

BCD से बदलाव का आपकी जेब पर असर

इस साल जनवरी 2024 में केंद्र सरकार ने मोबाइल फोन निर्माण से जुड़े पार्ट्स पर भी आयात शुल्क को 15 फीसदी से घटाकर 10 फीसदी कर दिया था.डिवाइस या फिर कंपोनेंट्स को दूसरे देशों से मंगवाने पर मोबाइल फोन बनाने वाली कंपनियों को बेसिक कस्टम ड्यूटी (BCD) पर राहत से सीधा फायदा आप लोगों को होने वाला है.

पहले कंपनियों को ज्यादा टैक्स का भुगतान करना पड़ता था जिसका सीधा असर ग्राहकों की जेब पर पड़ता था जिस वजह से नए फोन के लिए ज्यादा कीमत चुकानी पड़ती थी. अब सरकार ने कस्टम ड्यूटी को कम करने का बड़ा फैसला लिया है जिससे कंपनियों को कम भुगतान करना होगा जिससे मोबाइल फोन की कीमतों में गिरावट आएगी और जेब पर भी कम बोझ पड़ेगा.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

रुपये की गिरावट रोकने के लिए RBI की नई रणनीति, डॉलर से लेकर फॉरेक्स ट्रेडिंग तक बदले नियम

भारतीय रिजर्व बैंक ने रुपये को सहारा देने और विदेशी मुद्रा बाजार में उतार-चढ़ाव कम करने के लिए कई नियामकीय बदलाव किए हैं. इनका उद्देश्य डॉलर की मांग को व्यवस्थित करना, करेंसी डेरिवेटिव कारोबार में जोखिम सीमित करना और बाजार में नियमों का पालन सुनिश्चित करना है.

21 hours ago

भारत में 3D प्रिंटिंग को बढ़ावा देने की तैयारी, NSAM 2.0 से घरेलू मैन्युफैक्चरिंग को मिलेगी रफ्तार

नई रणनीति में स्वदेशी तकनीकों को व्यावसायिक स्तर पर इस्तेमाल के योग्य बनाने, बौद्धिक संपदा विकसित करने, डिजिटल तकनीकों को एकीकृत करने और वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने वाले उत्पाद तैयार करने पर ध्यान दिया जाएगा.

22 hours ago

सेबी के नए सेटलमेंट नियम नोटिफाई, ₹10 लाख तक के मामलों का होगा फास्ट-ट्रैक निपटारा

नए नियमों के तहत कंपनी के खातों में गड़बड़ी या फंड के दुरुपयोग जैसे मामलों में भी सेटलमेंट का विकल्प उपलब्ध रहेगा.

22 hours ago

ग्रामीण इलाकों में बढ़ी रोजगार की मांग, सितंबर में 25.2% का उछाल; 1.56 करोड़ परिवारों ने मांगा काम

यह बढ़ोतरी ऐसे समय में हुई है, जब मानसून के बाद कृषि गतिविधियों और रबी फसल की बुवाई के बीच ग्रामीण श्रम बाजार में रोजगार की मांग में बदलाव देखने को मिल रहा है.

23 hours ago

मध्य प्रदेश के टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन में ₹6,000 करोड़ के निवेश का प्रस्ताव, 18 हजार से ज्यादा रोजगार की उम्मीद

मध्य प्रदेश में प्रस्तावित टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन (TMZ) देश में दूरसंचार उपकरणों के घरेलू विनिर्माण को बढ़ावा देने की दिशा में अहम कदम साबित हो सकता है.

1 day ago

बड़ी खबरें

रुपये की गिरावट रोकने के लिए RBI की नई रणनीति, डॉलर से लेकर फॉरेक्स ट्रेडिंग तक बदले नियम

भारतीय रिजर्व बैंक ने रुपये को सहारा देने और विदेशी मुद्रा बाजार में उतार-चढ़ाव कम करने के लिए कई नियामकीय बदलाव किए हैं. इनका उद्देश्य डॉलर की मांग को व्यवस्थित करना, करेंसी डेरिवेटिव कारोबार में जोखिम सीमित करना और बाजार में नियमों का पालन सुनिश्चित करना है.

21 hours ago

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ CJP का प्रदर्शन, दिल्ली में बड़े पैमाने पर हिरासत और पाबंदियां

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का आह्वान किया गया था. पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करते हुए विपक्षी नेताओं, कार्यकर्ताओं और प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया.

17 hours ago