✕

होम / बिजनेस / TCS से आई 'राहत' और 'खुश' करने वाली खबर, कंपनी ने कही ये बड़ी बात

TCS से आई 'राहत' और 'खुश' करने वाली खबर, कंपनी ने कही ये बड़ी बात

ऐसे समय में जब हर तरफ से छंटनी की खबरें सामने आ रही हैं, TCS ने अपने कर्मचारियों को राहत दी है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

दिग्गज IT कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज यानी TCS से राहत और खुश करने वाली खबर सामने आई है. राहत TCS के कर्मचारियों के लिए कि कंपनी छंटनी के मौसम में भी छंटनी से दूर रहेगी और खुशखबरी ऐसे युवाओं के लिए जिनकी पिछली नौकरी चली गई है. TCS का कहना है कि वो छंटनी नहीं करने जा रही. बल्कि वो ऐसे प्रतिभाशाली लोगों को काम पर रखेगी, जो स्टार्टअप में नौकरी गंवा चुके हैं.   

छंटनी में विश्वास नहीं
ऐसे वक्त में जब दुनिया की अधिकांश छोटी-बड़ी कंपनियां दनादन अपने कर्मचारियों को नौकरी से निकाल रही हैं, TCS का छंटनी से इनकार करना उसके कर्मचारियों के लिए साल की सबसे बड़ी राहत के समान है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, टीसीएस के चीफ HR ऑफिसर मिलिंद लक्कड़ ने कहा कि हमारी छंटनी की कोई योजना नहीं है. हम छंटनी में नहीं बल्कि प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने में विश्वास रखते हैं. इसके उलट TCS स्टार्टअप कंपनियों के उन कर्मचारियों की नियुक्ति करने जा रही है, जो अपनी नौकरी गंवा चुके हैं. 

इसलिए होती है छंटनी
उन्होंने आगे कहा कि कई कंपनियों को छंटनी जैसा कदम इसलिए उठाना पड़ रहा है, क्योंकि उन्होंने जरूरत से ज्यादा लोगों को काम पर रखा. यानी जितना चाहते थे, उससे अधिक लोगों को नौकरियां दे दीं और अब उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. इस मामले में TCS हमेशा से सतर्क रही है. हमसे जब कोई कर्मचारी जुड़ जाता है, तो यह कंपनी की जिम्मेदारी होती है कि वह उन्हें काम में पारंगत बनाए. हम प्रतिभाओं को अपने साथ जोड़े रखने, उन्हें आगे बढ़ाने में विश्वास रखते हैं, छंटनी में नहीं.

सैलरी इन्क्रीमेंट मिलेगा
मिलिंद लक्कड़ ने कहा कि कई बार ऐसी स्थिति आती है, जब कर्मचारी की प्रतिभा हमारी जरूरत से कम होती है. ऐसी स्थिति में हम कर्मचारी को समय देते हैं और उसे प्रशिक्षित करते हैं, ताकि वह चीजों और काम को समझ सके. उन्होंने कहा कि कंपनी इस बार भी कर्मचारियों को पहले के बराबर ही वेतनवृद्धि देगी. बता दें कि टीसीएस के कर्मचारियों की संख्या छह लाख से अधिक है और इन सभी कर्मचारियों के लिए चीफ HR ऑफिसर का ये बयान राहत के समान है. 

टैग्स
सम्बंधित खबरें

UPI पर MDR की तारीख बढ़ी आगे, अब 1 जनवरी 2027 से लागू होने की संभावना; छोटे कारोबारियों को छूट संभव

बैठक में 40 लाख रुपये तक सालाना कारोबार वाले व्यवसायों को MDR से छूट देने के प्रस्ताव पर भी चर्चा हुई. इसका उद्देश्य छोटे दुकानदारों और कारोबारियों पर डिजिटल भुगतान की लागत का बोझ कम रखना है.

28 minutes ago

HD Fire Protect IPO का प्राइस बैंड ₹258-271 तय, 13 अक्टूबर को खुलेगा ₹712 करोड़ का इश्यू

ऊपरी प्राइस बैंड ₹271 प्रति शेयर के हिसाब से HD Fire Protect का IPO करीब ₹712.13 करोड़ का होगा. यह पूरा इश्यू ऑफर फॉर सेल (OFS) है, जिसमें प्रमोटर शेयरधारक हरिश नरशी धरमशी और कुसुम धरमशी कुल 2.62 करोड़ शेयर बेचेंगे.

41 minutes ago

महंगा कच्चा तेल और RBI की दर बढ़ोतरी से बाजार पर दबाव, गिफ्ट निफ्टी 70 अंक फिसला; इन शेयरों पर रहेगी नजर

बुधवार को 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 429.11 अंक यानी 0.59 फीसदी गिरकर 72,638.70 पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी 173.05 अंक यानी 0.76 फीसदी की गिरावट के साथ 22,603.05 पर आ गया.

1 hour ago

फेस्टिव सीजन से पहले अमेजन देशभर में खोलेगा 50 नए आश्रय केंद्र, 2026 के अंत तक 250 का लक्ष्य

त्योहारी सीजन से पहले डिलीवरी नेटवर्क से जुड़े ड्राइवरों के लिए सुविधाओं का विस्तार, बेंगलुरु में दो मोबाइल आश्रय वैन शुरू; कंपनी ने 2026 में ऑपरेशंस नेटवर्क के सहयोगियों के लिए 2,800 करोड़ रुपये से अधिक निवेश की बात कही

16 hours ago

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार सितंबर के रिकॉर्ड स्तर से 50 अरब डॉलर घटकर 734.6 अरब डॉलर

लगातार चौथे सप्ताह घटा विदेशी मुद्रा भंडार, रुपये पर बढ़ते दबाव के बीच RBI का हस्तक्षेप जारी; कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और विदेशी पूंजी निकासी ने बढ़ाई चिंता

16 hours ago

बड़ी खबरें

UPI पर MDR की तारीख बढ़ी आगे, अब 1 जनवरी 2027 से लागू होने की संभावना; छोटे कारोबारियों को छूट संभव

बैठक में 40 लाख रुपये तक सालाना कारोबार वाले व्यवसायों को MDR से छूट देने के प्रस्ताव पर भी चर्चा हुई. इसका उद्देश्य छोटे दुकानदारों और कारोबारियों पर डिजिटल भुगतान की लागत का बोझ कम रखना है.

28 minutes ago

HD Fire Protect IPO का प्राइस बैंड ₹258-271 तय, 13 अक्टूबर को खुलेगा ₹712 करोड़ का इश्यू

ऊपरी प्राइस बैंड ₹271 प्रति शेयर के हिसाब से HD Fire Protect का IPO करीब ₹712.13 करोड़ का होगा. यह पूरा इश्यू ऑफर फॉर सेल (OFS) है, जिसमें प्रमोटर शेयरधारक हरिश नरशी धरमशी और कुसुम धरमशी कुल 2.62 करोड़ शेयर बेचेंगे.

41 minutes ago

महंगा कच्चा तेल और RBI की दर बढ़ोतरी से बाजार पर दबाव, गिफ्ट निफ्टी 70 अंक फिसला; इन शेयरों पर रहेगी नजर

बुधवार को 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 429.11 अंक यानी 0.59 फीसदी गिरकर 72,638.70 पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी 173.05 अंक यानी 0.76 फीसदी की गिरावट के साथ 22,603.05 पर आ गया.

1 hour ago

दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का निधन, ‘क्रांतिवीर’ से ‘नटसम्राट’ तक यादगार किरदारों के लिए रहेंगे याद

नाना पाटेकर हिंदी और मराठी सिनेमा के उन अभिनेताओं में शामिल रहे, जिन्होंने अपने दमदार अभिनय और संवाद अदायगी से दर्शकों के बीच खास पहचान बनाई.

57 minutes ago

त्योहारी सीजन में 6% तक पहुंच सकती है महंगाई; कच्चा तेल और अल नीनो बढ़ाएंगे दबाव: RBI

RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ने कहा कि आने वाले समय में महंगाई पर सप्लाई से जुड़े कई दबाव बने रह सकते हैं. इनमें मानसून की स्थिति, अल नीनो और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव प्रमुख हैं.

22 hours ago