होम / बिजनेस / इस देश के एक्सचेंज ऑपरेटर के लिए ट्रेडिंग सॉफ्टवेयर डिजाइन करेगी TCS
इस देश के एक्सचेंज ऑपरेटर के लिए ट्रेडिंग सॉफ्टवेयर डिजाइन करेगी TCS
TCS भारत की सबसे बड़ी सॉफ्टवेयर कंपनी है. ये कंपनी पिछले कई सालों से कई देशों में काम कर रही है. कंपनी ने इस तिमाही में बेहतरीन मुनाफा कमाया है.
बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago
कई देशों के लिए अलग-अलग तरह के सॉफ्टवेयर डिजाइन कर चुकी टाटा कंसेल्टेंसी सर्विसेज अब ऑस्ट्रेलियाई एक्सचेंज ऑपरेटर के लिए ट्रेडिंग सॉफ्टवेयर लॉन्च कर रही है. ऑस्ट्रेलियाई एक्सचेंज बोर्ड ने इसे लेकर कहा कि उसने व्यापार और उपभोक्ताओं की शिकायतों के निवारण के लिए एक उत्पाद आधारित समाधान विकसित करने के लिए TCS के साथ हाथ मिलाया है. ASX ने कहा है कि जो उत्पाद बनकर सामने आएगा वो ऑस्ट्रेलियाई ग्राहकों के अनुसार ज्यादा बेहतर होगा.
क्या बोले एक्सचेंज बोर्ड के सीईओ
ASX के सीईओ हेलेन लोफहाउस ने इसे लेकर कहा कि परियोजना का जो अगला चरण होगा उसमें कई वर्ष लगेंगे, जबकि ASX, CHESS Platform में हमारे निवेश को बनाए रखेगा. इससे ये सुनिश्चित होगा कि पुराने से नए सॉफ्टवेयर में होने वाले ट्रांसफर को आसानी से किया जा सके. हेलेन लोफहाउस ने कहा कि पहले चरण में होने वाले बदलाव के लिए एक्सचेंज बोर्ड 105 मिलियन डॉलर खर्च करेगा जबकि दूसरे चरण के बदलाव के लिए बोर्ड 125 मिलियन डॉलर खर्च करेगा, जिसे कई चरणों में खर्च किया जाना है.
दो चरणों में लागू होगा सॉफ्टवेयर
कंपनी की ओर से कहा गया है कि ये सॉफ्टवेयर दो चरणों में लागू होगा. पहले चरण में क्लीयरिंग सेवाओं को लागू किया जाएगा जबकि दूसरे चरण में सेटलमेंट और सब रजिस्ट्रार जैसी सुविधाओं को लॉन्च किया जाएगा. एक्सचेंज बोर्ड की ओर से ये भी कहा गया है कि चेंजओवर की प्रक्रिया 2024 की पहली तिमाही में होगी.
एक्सचेंज बोर्ड को करना पड़ा है जांच का सामना
ASX को पिछले दिनों में जांच का सामना करना पड़ा है. ऑस्ट्रेलियाई सरकार की ओर से पोस्ट ट्रेड सेटलमेंट को बढ़ाने के लिए कानून पास किया गया था. ASX इस पूरे बदलाव के लिए ब्लॉकचेन तकनीक का इस्तेमाल करना चाहता है. लेकिन उत्पाद की जटिलता और स्केलेबिलिटी के बारे में चिंताओं के कारण इसे छोड़ना पड़ा था.
टैग्स