होम / बिजनेस / नियुक्ति में हुए फर्जीवाड़े के बाद TCS ने उठाया ये बड़ा कदम 

नियुक्ति में हुए फर्जीवाड़े के बाद TCS ने उठाया ये बड़ा कदम 

निुयक्‍ती में फर्जीवाड़ा सामने आने के बाद कंपनी ने अब बड़े पैमाने पर समीक्षा करनी शुरू कर दी है. सबसे दिलचस्‍प बात ये है कि 22 के मुकाबले 23 में इसके बजट में बड़ा इजाफा हुआ था. 

ललित नारायण कांडपाल 3 years ago

देश की बड़ी सॉफ्टवेयर टेक्‍नोलॉजी कंपनी में नियुक्‍ति में फर्जीवाड़ा सामने आने के बाद कंपनी ने उन कांट्रैक्‍ट की समीक्षा करना शुरू कर दिया है जिसमें बाहर से सेवाएं ली जा रही थी. सबसे दिलचस्‍प बात ये है कि कंपनी इसकी बड़े स्‍तर पर स्‍क्रूटनी कर रही है. इस समीक्षा में बाहर से हायर किए जाने वाले कांट्रैक्‍ट स्‍टॉफ की प्राइसिंग की समीक्षा की जाएगी. 

बाहरी कांट्रैक्‍टरों की पेमेंट में हुआ था इजाफा 
सबसे दिलचस्‍प बात ये है कि बाहरी कांट्रैक्‍ट पर हायर किए जाने वाले लोगों की संख्‍या टीसीएस में काफी बड़ी है. 2023 के बजट के अनुसार वित्‍त वर्ष 2022 में बाहरी सलाहकारों की फीस के लिए कंपनी को 17409 करोड़ रुपये का भुगतान करना पड़ा था. लेकिन वहीं अगर 2023 के बजट की बात करें तो इसके लिए कंपनी को 21337 करोड़ रुपये खर्च करने पड़े थे. अगर देखा जाए तो पिछले साल से कोई 4 हजार करोड़ रुपये ज्‍यादा कंपनी को खर्च करने पड़े. 

ज्‍यादातर जिम्‍मेदारियां फुल टाइम लोगों के पास 
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार अगर टीसीएस में ज्‍यादातर जिम्‍मेदारियों को देखें तो वो कंपनी के फुल टाइम कर्मचारियों के पास हैं. कुछ ही प्रतिशत ऐसी जिम्‍मेदारियां बाहरी कांट्रैक्‍ट कर्मचारियों के पास हैं. कंपनी विशेषतौर पर छोटी अवधि के लिए काम के लिए ऐसे लोगों को हायर करती है. टीसीएस में सामने आए इस घोटाले ने कई तरह के सवालों को जन्‍म दे दिया है. अब जबकि कंपनी ने इस मामले में 4 लोगों को सस्‍पेंड कर दिया है और इस मामले की जांच हो रही है तो उसका इंतजार सभी को है.

बीते कई सालों से हो रहा था ये घोटाला 
दरअसल कुछ दिन पहले टीसीएस में ये घोटाला निकलकर सामने आया था जिसमें पता चला था कि व्हिसल ब्‍लोअर के जरिए सामने आई इस जानकारी में पता चला था कि ये पूरा घोटाला रिसोर्स मैनेजमेंट में हुआ था. टीसीएस का रिसोर्स मैनेजमेंट प्रोजेक्‍ट आधारित कर्मचारियों की नियुक्ति करता है. आरोप ये है कि नियुक्ति के लिए इसी विभाग के लोगों ने स्‍टाफ से पैसा लिया. इसके कारण ये करोड़ों रुपये का घोटाला निकलकर सामने आया. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार टीसीएस ने इस पर कहा है कि इसमें कोई भी प्रमुख व्‍यक्ति शामिल नहीं है.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

Infosys के सीनियर VP बोले, सेमीकंडक्टर में भारत के लिए ‘Invent in India’ का बड़ा मौका

Semicon India 2026 में मेघल ने कहा कि सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री की पारंपरिक सप्लाई चेन और डिजाइन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव हो रहा है. खासकर AI आधारित वर्कलोड यह तय कर रहे हैं कि चिप्स को किस तरह डिजाइन किया जाए.

14 hours ago

RBI की 50,000 करोड़ रुपये की OMO बिक्री में 66,590 करोड़ रुपये की बोलियां

RBI ने बाजार में चल रही यील्ड से अधिक यील्ड पर सरकारी प्रतिभूतियों को स्वीकार किया. इससे संकेत मिलता है कि निवेशकों ने बॉन्ड खरीदने के लिए प्रीमियम यील्ड की मांग की.

15 hours ago

टूल एंड इक्विपमेंट एक्स्पो: हैंड टूल्स से स्मार्ट ऑटोमेशन तक, मैन्युफैक्चरिंग में तकनीक का नया दौर

एक्सपो में एक 'इनोवेशन गैलरी' तैयार की गई है, जिसमें 200 से अधिक प्रोडक्ट्स को लॉन्च किया गया है. इस गैलरी उद्देश्य मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में उभरती तकनीकों, नए विचारों और इनोवेटिव समाधानों को सामने लाना है.

15 hours ago

प्रत्यक्ष कर संग्रह ₹12.12 लाख करोड़ के पार, STT से सरकार की कमाई 53% बढ़ी

17 सितंबर तक नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 13% बढ़ा, एडवांस टैक्स में भी 16.18% की तेज वृद्धि

16 hours ago

भारत-भूटान सहयोग: ₹4,000 करोड़ की ऊर्जा कर्ज सुविधा, UPI और रेल संपर्क पर बढ़ी साझेदारी

ऊर्जा परियोजनाओं के लिए ₹4,000 करोड़ की कर्ज सुविधा, भारत में UPI भुगतान कर सकेंगे भूटानी नागरिक; रेल कनेक्टिविटी और ईंधन आपूर्ति पर भी फैसले

18 hours ago

बड़ी खबरें

प्रत्यक्ष कर संग्रह ₹12.12 लाख करोड़ के पार, STT से सरकार की कमाई 53% बढ़ी

17 सितंबर तक नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 13% बढ़ा, एडवांस टैक्स में भी 16.18% की तेज वृद्धि

16 hours ago

Infosys के सीनियर VP बोले, सेमीकंडक्टर में भारत के लिए ‘Invent in India’ का बड़ा मौका

Semicon India 2026 में मेघल ने कहा कि सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री की पारंपरिक सप्लाई चेन और डिजाइन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव हो रहा है. खासकर AI आधारित वर्कलोड यह तय कर रहे हैं कि चिप्स को किस तरह डिजाइन किया जाए.

14 hours ago

RBI की 50,000 करोड़ रुपये की OMO बिक्री में 66,590 करोड़ रुपये की बोलियां

RBI ने बाजार में चल रही यील्ड से अधिक यील्ड पर सरकारी प्रतिभूतियों को स्वीकार किया. इससे संकेत मिलता है कि निवेशकों ने बॉन्ड खरीदने के लिए प्रीमियम यील्ड की मांग की.

15 hours ago

भारत की इकोनॉमी पर Moody’s का भरोसा बढ़ा, FY27 GDP ग्रोथ अनुमान 6% से बढ़ाकर 7%

Moody’s के मुताबिक मजबूत घरेलू मांग, सरकारी इंफ्रास्ट्रक्चर खर्च और निजी क्षेत्र के निवेश में सुधार से भारतीय अर्थव्यवस्था को गति मिल रही है.

20 hours ago