✕

होम / बिजनेस / TCS ने खोला नौकरियों का पिटारा, 2024 में देगी हजारों लोगों को नौकरी, ये बनाया प्लान

TCS ने खोला नौकरियों का पिटारा, 2024 में देगी हजारों लोगों को नौकरी, ये बनाया प्लान

कंपनी में औसतन 4.5-7 फीसदी की वेतन बढ़ोतरी हुई है और बेहद अच्छा परफॉर्म करने वाले कर्मचारियों की संख्या में 10-12 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

IT सेक्टर पिछले एक साल से आर्थिक सुस्ती की चपेट में है. इसका बुरा असर नौकरियों पर भी पड़ा है. भारत समेत दुनियाभर में 2 लाख से ज्यादा लोगों की जॉब छिन गई हैं. आईटी सेक्टर में जारी छंटनी में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) ने भी अपना अहम रोल निभाया है. हालांकि, देश की सबसे बड़ी आईटी कंपनी ने इस माहौल में भी नौकरी की तलाश में जुटे लोगों को बड़ी राहत दी है. कंपनी ने इस साल लगभग 40 हजार फ्रेशर्स को जॉब देने का प्लान बनाया है.

TCS देगी इतनी जॉब

टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज मौजूदा वित्त वर्ष में 40 हजार फ्रेशर्स को जॉब देने जा रही है. इसका मतलब है कि इसका मतलब है कि कंपनी हर रोज करीब 110 फ्रेशर्स को जॉब देगी. ये खबर देश के युवाओं के लिए काफी अहम मानी जा रही है. टीसीएस की ओर से ये फैसला ऐसे समय पर आया है जब देश के युवाओं के बीच बेरोजगारी मुद्दा काफी गर्म है. जानकारों की मानें तो आने वाले दिनों में देश की दूसरी आईटी कंपनियां फ्रेशर्स को जॉब देने का ऐलान कर सकती हैं.

रोज करीब 61 लोगों को दी नौकरी

अगर बात पहली तिमाही यानी अप्रैल से जून तक की करें तो टीसीएस ने रोज करीब 61 लोगों को जॉब दी है. आंकड़ों के अनुसार टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज यानी टीसीएस ने जून तिमाही में 5,452 कर्मचारियों को नौकरी दी है. जिसके बाद कंपनी की कुल संख्या 606,998 हो गई. कंपनी ने अपने रिक्रूटमेंट कैंपेन को जारी रखते हुए चालू वित्त वर्ष में लगभग 40,000 फ्रेशर्स को रिक्रूट करने का प्लान बना लिया है.  

फ्रेशर्स को ज्यादा मौके देना चाहती है कंपनी 

TCS के मुख्य एचआर अधिकारी मिलिंग लक्कड़ के अनुसार, भारत में टैलेंट कूट-कूट कर भरा हुआ है. यह हमारी सबसे बड़ी ताकत बना हुआ है. भविष्य में इस टैलेंट से हमें बहुत फायदा होने वाला है. स्किल डेवलपमेंट प्रोग्राम चलकर इन्हें और बेहतर बनाया जा सकता है. इसलिए हम फ्रेशर्स को ज्यादा से ज्यादा मौका देना चाहते हैं. उन्होंने कहा कि एआई के प्रभाव से निपटने के लिए युवाओं को तैयार करना होगा. टेक्नोलॉजी में आ रहे बदलाव के चलते जॉब मार्केट भी बदल गया है. इससे निपटने के लिए टीसीएस तैयारी कर रही है. हमारे कर्मचारी इंडस्ट्री के हिसाब से खुद को बदलने के लिए हमेशा तैयार रहते हैं.

कंपनी ने बांटा अच्छा इंक्रीमेंट 

मुख्य एचआर अधिकारी मिलिंग लक्कड़ ने इसके साथ ही बताया कि कंपनी ने बेहतर प्रदर्शन करने वालों को 10 से 12 फीसदी तक इंक्रीमेंट दिया है. इसके अलावा अन्य लोगों को भी 4.5 से 7 फीसदी तक इंक्रीमेंट दिया गया है. कंपनी ने 4 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को एआई ट्रेनिंग दे दी है. इसके अलावा कंपनी द्वारा चलाए जा रहे अन्य ट्रेनिंग प्रोग्राम का भी कर्मचारियों ने फायदा उठाया है. साथ ही कंपनी के लगभग 70 फीसदी कर्मचारी अब ऑफिस से ही काम कर रहे हैं.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

रुपये की गिरावट रोकने के लिए RBI की नई रणनीति, डॉलर से लेकर फॉरेक्स ट्रेडिंग तक बदले नियम

भारतीय रिजर्व बैंक ने रुपये को सहारा देने और विदेशी मुद्रा बाजार में उतार-चढ़ाव कम करने के लिए कई नियामकीय बदलाव किए हैं. इनका उद्देश्य डॉलर की मांग को व्यवस्थित करना, करेंसी डेरिवेटिव कारोबार में जोखिम सीमित करना और बाजार में नियमों का पालन सुनिश्चित करना है.

1 day ago

भारत में 3D प्रिंटिंग को बढ़ावा देने की तैयारी, NSAM 2.0 से घरेलू मैन्युफैक्चरिंग को मिलेगी रफ्तार

नई रणनीति में स्वदेशी तकनीकों को व्यावसायिक स्तर पर इस्तेमाल के योग्य बनाने, बौद्धिक संपदा विकसित करने, डिजिटल तकनीकों को एकीकृत करने और वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने वाले उत्पाद तैयार करने पर ध्यान दिया जाएगा.

1 day ago

सेबी के नए सेटलमेंट नियम नोटिफाई, ₹10 लाख तक के मामलों का होगा फास्ट-ट्रैक निपटारा

नए नियमों के तहत कंपनी के खातों में गड़बड़ी या फंड के दुरुपयोग जैसे मामलों में भी सेटलमेंट का विकल्प उपलब्ध रहेगा.

1 day ago

ग्रामीण इलाकों में बढ़ी रोजगार की मांग, सितंबर में 25.2% का उछाल; 1.56 करोड़ परिवारों ने मांगा काम

यह बढ़ोतरी ऐसे समय में हुई है, जब मानसून के बाद कृषि गतिविधियों और रबी फसल की बुवाई के बीच ग्रामीण श्रम बाजार में रोजगार की मांग में बदलाव देखने को मिल रहा है.

1 day ago

मध्य प्रदेश के टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन में ₹6,000 करोड़ के निवेश का प्रस्ताव, 18 हजार से ज्यादा रोजगार की उम्मीद

मध्य प्रदेश में प्रस्तावित टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन (TMZ) देश में दूरसंचार उपकरणों के घरेलू विनिर्माण को बढ़ावा देने की दिशा में अहम कदम साबित हो सकता है.

1 day ago

बड़ी खबरें

रुपये की गिरावट रोकने के लिए RBI की नई रणनीति, डॉलर से लेकर फॉरेक्स ट्रेडिंग तक बदले नियम

भारतीय रिजर्व बैंक ने रुपये को सहारा देने और विदेशी मुद्रा बाजार में उतार-चढ़ाव कम करने के लिए कई नियामकीय बदलाव किए हैं. इनका उद्देश्य डॉलर की मांग को व्यवस्थित करना, करेंसी डेरिवेटिव कारोबार में जोखिम सीमित करना और बाजार में नियमों का पालन सुनिश्चित करना है.

1 day ago

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ CJP का प्रदर्शन, दिल्ली में बड़े पैमाने पर हिरासत और पाबंदियां

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का आह्वान किया गया था. पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करते हुए विपक्षी नेताओं, कार्यकर्ताओं और प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया.