✕

होम / बिजनेस / TCS को हुआ 12 हजार करोड़ से ज्‍यादा का मुनाफा, निवेशकों की हुई बल्‍ले-बल्‍ले

TCS को हुआ 12 हजार करोड़ से ज्‍यादा का मुनाफा, निवेशकों की हुई बल्‍ले-बल्‍ले

टीसीएस भारत की अग्रणी सॉफ्टवेयर कंपनी है जिसने अपने इन नतीजों के बाद निवेशकों के लिए डिविडेंड देने का ऐलान किया है. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

टाटा समूह की सॉफ्टवेयर के क्षेत्र में काम करने वाली कंपनी टाटा कंसल्‍टेंसी सर्विसेज ने अपनी पहली तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं. कंपनी के द्वारा जारी किए नतीजों के अनुसार, कंपनी को पहली तिमाही में 12078 करोड़ रुपये का प्रॉफिट हुआ है. हालांकि कंपनी की आय में थोड़ा कमी देखने को मिली है और EBITDA में भी कमी देखने को मिली है.कंपनी का EBITDA पिछले साल 15918  करोड़ रुपये था जबकि इस साल ये 15442 करोड़ रुपये रहा है. 

क्‍या कह रहे हैं कंपनी के तिमाही आंकड़े? 
सॉफ्टवेयर के क्षेत्र में काम कर रही टाटा समूह की अग्रणी कंपनी की आय का आंकलन अगर तिमाही आधार पर करें तो ये 2.2 प्रतिशत तक बढ़ी है. चौथे तिमाही से तुलना करें तो उसमें कंपनी की आय 62613 करोड़ रुपये थी जबकि इस बार ये 62280 करोड़ रुपये रही है. वहीं कंपनी की वित्तिय स्थिति को दिखाने वाला EBITDA पर अनुमान 15280 करोड़ रुपये था जो लेकिन इसमें तीन प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली है और ये 15442 करोड़ रुपये रहा है. वहीं अगर कंपनी के मार्जिन पर नजर डालें तो उसमें भी गिरावट हुई है. Q4FY24 में ये 26 प्रतिशत पर था जो अब 24.7 प्रतिशत पर आ गया है. हालांकि जानकारों ने इसके 24.5 प्रतिशत रहने का अनुमान जताया था. वहीं अगर कंपनी के प्रॉफिट आफ्टर टैक्‍स (PAT) यानी नेट प्रॉफिट 12,040 करोड़ रहा है, जोकि Q4FY24 के 12,434 करोड़ से 3% घटा है. जानकारों ने इसे लेकर अनुमान 12,050 करोड़ का लगाया गया था.

ये भी पढ़ें: अब AI से GeM होगा और आसान, नए शॉपिंग टूल से आसानी से खरीदे जा सकेंगे गिफ्ट

निवेशकों की हुई बल्‍ले-बल्‍ले 
कंपनी ने 12000 करोड़ के मुनाफे के बाद निवेशकों की भी बल्‍ले बल्‍ले हो गई है. कंपनी ने सभी निवेशकों के लिए 1 रुपये के फेस वैल्‍यू पर प्रति शेयर 10 रुपये का अंतरिम डिविडेंड देने का फैसला किया है. इस ऐलान के साथ वर्ष 2024-25 में टीसीएस पहली ऐसी कंपनी बन गई है जिसने डिविडेंड का ऐलान किया है. TCS डिविडेंड के लिए 20 जुलाई रिकॉर्ड डेट रखी गई है जबकि 5 अगस्‍त पेमेंट डेट रहेगी. 

क्‍या शेयर पर दिखा असर? 
कंपनी का शेयर गुरुवार को 3931 रुपये पर खुला जबकि 3902 रुपये पर बंद हुआ. कंपनी के शेयर में बंद होने पर 0.18 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली. क्‍योंकि कंपनी के नतीजे बाजार बंद होने के बाद आए ऐसे में माना जा रहा है कि हफ्ते के आखिरी दिन शेयरों पर इसका असर देखने को मिलेगा. कंपनी के शेयर का 52 हफ्तों का हाई 4254.75 रुपये है तो वहीं 52 हफ्तों का लो 3250.10 रुपये है. 

टैग्स
सम्बंधित खबरें

रुपये की गिरावट रोकने के लिए RBI की नई रणनीति, डॉलर से लेकर फॉरेक्स ट्रेडिंग तक बदले नियम

भारतीय रिजर्व बैंक ने रुपये को सहारा देने और विदेशी मुद्रा बाजार में उतार-चढ़ाव कम करने के लिए कई नियामकीय बदलाव किए हैं. इनका उद्देश्य डॉलर की मांग को व्यवस्थित करना, करेंसी डेरिवेटिव कारोबार में जोखिम सीमित करना और बाजार में नियमों का पालन सुनिश्चित करना है.

1 day ago

भारत में 3D प्रिंटिंग को बढ़ावा देने की तैयारी, NSAM 2.0 से घरेलू मैन्युफैक्चरिंग को मिलेगी रफ्तार

नई रणनीति में स्वदेशी तकनीकों को व्यावसायिक स्तर पर इस्तेमाल के योग्य बनाने, बौद्धिक संपदा विकसित करने, डिजिटल तकनीकों को एकीकृत करने और वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने वाले उत्पाद तैयार करने पर ध्यान दिया जाएगा.

1 day ago

सेबी के नए सेटलमेंट नियम नोटिफाई, ₹10 लाख तक के मामलों का होगा फास्ट-ट्रैक निपटारा

नए नियमों के तहत कंपनी के खातों में गड़बड़ी या फंड के दुरुपयोग जैसे मामलों में भी सेटलमेंट का विकल्प उपलब्ध रहेगा.

1 day ago

ग्रामीण इलाकों में बढ़ी रोजगार की मांग, सितंबर में 25.2% का उछाल; 1.56 करोड़ परिवारों ने मांगा काम

यह बढ़ोतरी ऐसे समय में हुई है, जब मानसून के बाद कृषि गतिविधियों और रबी फसल की बुवाई के बीच ग्रामीण श्रम बाजार में रोजगार की मांग में बदलाव देखने को मिल रहा है.

1 day ago

मध्य प्रदेश के टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन में ₹6,000 करोड़ के निवेश का प्रस्ताव, 18 हजार से ज्यादा रोजगार की उम्मीद

मध्य प्रदेश में प्रस्तावित टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन (TMZ) देश में दूरसंचार उपकरणों के घरेलू विनिर्माण को बढ़ावा देने की दिशा में अहम कदम साबित हो सकता है.

1 day ago

बड़ी खबरें

रुपये की गिरावट रोकने के लिए RBI की नई रणनीति, डॉलर से लेकर फॉरेक्स ट्रेडिंग तक बदले नियम

भारतीय रिजर्व बैंक ने रुपये को सहारा देने और विदेशी मुद्रा बाजार में उतार-चढ़ाव कम करने के लिए कई नियामकीय बदलाव किए हैं. इनका उद्देश्य डॉलर की मांग को व्यवस्थित करना, करेंसी डेरिवेटिव कारोबार में जोखिम सीमित करना और बाजार में नियमों का पालन सुनिश्चित करना है.

1 day ago

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ CJP का प्रदर्शन, दिल्ली में बड़े पैमाने पर हिरासत और पाबंदियां

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का आह्वान किया गया था. पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करते हुए विपक्षी नेताओं, कार्यकर्ताओं और प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया.