होम / बिजनेस / TCS ने आखिर ऐसा क्या कर दिया कि सरकार ने थमा दिया नोटिस?

TCS ने आखिर ऐसा क्या कर दिया कि सरकार ने थमा दिया नोटिस?

आईटी कर्मचारियों से जुड़ी एक यूनियन की शिकायत पर महाराष्ट्र सरकार ने TCS को नोटिस जारी किया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

देश की दिग्गज IT कंपनी टीसीएस (Tata Consultancy Services) को महाराष्ट्र सरकार ने नोटिस थमा दिया है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह नोटिस आईटी प्रोफेशनल्स की पुणे की यूनियन NITES की शिकायत पर भेजा गया है. महाराष्ट्र के श्रम एवं रोजगार मंत्रालय की तरफ से भेजे गए इस नोटिस में कहा गया है कि टीसीएस के मैनेजमेंट 2 नवंबर को पूरे मामले पर अपनी स्थिति स्पष्ट करे. 

केंद्र से की है शिकायत
महाराष्ट्र सरकार ने यह नोटिस नौकरी के लिए चयनित 200 लोगों को जॉइनिंग न देने के मामले में भेजा है. NITES ने जुलाई में केंद्र सरकार के श्रम एंव रोजगार मंत्रालय में इसे लेकर TCS की शिकायत की थी. केंद्र सरकार की तरफ से यह शिकायत महाराष्ट्र सरकार को भेज दी गई और अब राज्य सरकार ने कंपनी से जवाब मांगा है. NITES के प्रेसिडेंट हरप्रीत सिंह सलूजा का कहना है कि जॉइनिंग में देर का सामना कर रहे कैंडिडेट्स की संख्य अब बढ़कर 2,000 पहुंच गई है. शिकायत में कहा गया है कि इनमें से कई प्रोफेशनल ऐसे हैं, जिनके पास 1.8 से लेकर 15 साल तक अनुभव है. इसके बावजूद वे फिलहाल बेरोजगार हैं. 

सभी लाभ देने की मांग
NITES ने मंत्रालय से मांग की है कि जॉइनिंग न मिलने से पीड़ित प्रोफेशनल्स की सैलरी के पेमेंट के लिए टीसीएस को निर्देश जारी किए जाएं. सलूजा का कहना ई कि पीड़ितों को जॉइनिंग में हुई देर की अवधि की पूरी सैलरी मिलनी चाहिए. साथ ही उन्हें टीसीएस के Employee असिस्टेंस प्रोग्राम के फायदे भी मिलने चाहिए. गौरतलब है कि TCS भारत की दिग्गज आईटी कंपनी है और इसमें 6 लाख से ज्यादा कर्मचारी काम करते हैं. अमेरिका सहित कई देशों में कंपनी के कार्यालय हैं. हर साल TCS नौकरी के लिए हजारों लोगों की भर्ती करती है. लेकिन पिछले कुछ समय से आईटी सर्विसेज की डिमांड घटने का असर कंपनियों के हायरिंग प्रोग्राम पर भी पड़ा है. 
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

लौह अयस्क होगा महंगा, स्क्रैप बनेगा स्टील इंडस्ट्री का सबसे बड़ा कच्चा माल: डॉ. अशोक पांडा

सेल के सीएमडी डॉ. अशोक कुमार पांडा ने कहा कि स्टील किसी भी अर्थव्यवस्था की रीढ़ है. इसका प्रत्यक्ष योगदान भले ही 7-8 प्रतिशत के आसपास हो, लेकिन यह पूरे औद्योगिक विकास को गति देता है.

2 hours ago

35 अरब डॉलर के माइक्रोफाइनेंस पोर्टफोलियो पर संकट, कमजोर मानसून बढ़ा सकता है डिफॉल्ट

ग्रामीण आय पर दबाव से माइक्रोफाइनेंस कंपनियों की रिकवरी को झटका लगने की आशंका

5 hours ago

सेबी का बड़ा फैसला: अब रुपये में होगी FPI फीस की पेमेंट, MF को भी मिली इंट्रा-डे उधारी की छूट

विदेशी निवेशकों के लिए शुल्क भुगतान की प्रक्रिया होगी आसान, म्युचुअल फंड सेटलमेंट में बढ़ेगी लिक्विडिटी

5 hours ago

भारत के ऑटो कंपोनेंट उद्योग ने भरी रफ्तार, FY26 में कारोबार 12.7% बढ़कर 7.6 लाख करोड़ रुपये पहुंचा

एसोसिएशन का अनुमान है कि वित्त वर्ष 2026-27 में भी उद्योग 8% से 10% की दर से बढ़ सकता है. इसके पीछे घरेलू बाजार में मजबूत मांग और निर्यात में बढ़ोतरी को प्रमुख कारण बताया गया है.

8 hours ago

भारत में स्टील की मांग ने पकड़ी रफ्तार, Q1 में 8.3% बढ़ी खपत; आयात में 49% का उछाल

बुनियादी ढांचा और ऑटो सेक्टर की मजबूत मांग से बढ़ी स्टील की खपत, चीन समेत तीन देशों से आयात पर एंटी-डंपिंग जांच शुरू

8 hours ago

बड़ी खबरें

लौह अयस्क होगा महंगा, स्क्रैप बनेगा स्टील इंडस्ट्री का सबसे बड़ा कच्चा माल: डॉ. अशोक पांडा

सेल के सीएमडी डॉ. अशोक कुमार पांडा ने कहा कि स्टील किसी भी अर्थव्यवस्था की रीढ़ है. इसका प्रत्यक्ष योगदान भले ही 7-8 प्रतिशत के आसपास हो, लेकिन यह पूरे औद्योगिक विकास को गति देता है.

2 hours ago

सेबी का बड़ा फैसला: अब रुपये में होगी FPI फीस की पेमेंट, MF को भी मिली इंट्रा-डे उधारी की छूट

विदेशी निवेशकों के लिए शुल्क भुगतान की प्रक्रिया होगी आसान, म्युचुअल फंड सेटलमेंट में बढ़ेगी लिक्विडिटी

5 hours ago

शनि वक्री 2026: रणनीतिक आत्ममंथन जो अटूट कारोबारी नींव तैयार करता है

ज्योतिषाचार्य विक्रम चन्दीरमानी लिखते हैं, करियर से लेकर रिश्तों तक, शनि वक्री लोगों को त्वरित परिणामों के पीछे भागने के बजाय दीर्घकालिक फैसलों की समीक्षा करने के लिए प्रेरित करता है.

4 hours ago