✕

होम / बिजनेस / TCS ने बड़े पैमाने पर की हायरिंग, टॉप इंजीनियरिंग कॉलेजों के इतने फ्रेशर्स को दिया मौका

TCS ने बड़े पैमाने पर की हायरिंग, टॉप इंजीनियरिंग कॉलेजों के इतने फ्रेशर्स को दिया मौका

आईटी सेक्टर में वर्कफोर्स की संख्या के आंकड़े इस नतीजे के सीजन के दौरान काफी अहम रहेंगे क्योंकि इससे पता चलेगा कि कंपनियां आगे डिमांड को लेकर क्या अनुमान लेकर चल रही हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

चौथी तिमाही के नतीजे से पहले देश की सबसे बड़ी आईटी सर्विस प्रोवाइडर टीसीएस (TCS) को लेकर बड़ी खबर आई है. टीसीएस ने बड़े पैमाने पर भर्तियां की हैं. और आगे भी करेगी. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक 10 हजार से ज्यादा फ्रैशर्स को अपनी हाल की भर्ती योजना में मौका दे रही है. ये खबर इसलिए भी खास है क्योंकि बाजार के कई एक्सपर्ट पहले ही कह चुके हैं कि आईटी सेक्टर में वर्कफोर्स की संख्या के आंकड़े इस नतीजे के सीजन के दौरान काफी अहम रहेंगे क्योंकि इससे पता चलेगा कि कंपनियां आगे डिमांड को लेकर क्या अनुमान लेकर चल रही हैं. 

10 हजार फ्रेशर्स को दी नौकरी

आजकल कंपनियां जहां लोगों को जॉब से निकाल रही हैं तो वहीं ठीक इसके उलट टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) ने इस ट्रेंड पर ब्रेक लगाते हुए कई टॉप इंजीनियरिंग कॉलेजों के 10 हजार फ्रेशर्स को नौकरी दी है. ये हायिरंग निंजा (Ninja), डिजीटल (Digital) और प्राइम (Prime) के लिए है. निंजा केटेगिरी में 3.36 लाख, डिजीटल में 7 लाख और प्राइम के लिए 9 से 11.5 लाख सालाना पैकेज ऑफर किया. निंजा कैटेगिरी सर्पोट रोल और अन्य डेवलपिंग रोल रहेंगे. 

Bharat आ रहे Tesla के मालिक को एक और खुशी देने वाली है सरकार, दोगुना हो जाएगा मजा!

टॉप इंजीनियरिंग कॉलेजों के फ्रेशर्स को मिला मौका

SASTRA यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर एस वैद्यसुब्रमण्यम का कहना है कि हमारे यहां कॉलेज के 1,300 स्टूडेंट्स को 2,000 से अधिक ऑफर लेटर मिले हैं. यानी हरेक स्टूडेंट्स को एवरेज एक से ज्यादा ऑफर मिले हैं. SRM इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी में कैरियर सेंटर के डायरेक्टर वेंकट नरसिम्हादेवरा का कहना है कि हायरिंग के मामले में TCS बड़े लेवल पर सामने आई है जो कि इस सीजन की बड़ी खबर है.

नेशनल क्वालिफायर टेस्ट से हुई प्लेसमेंट

प्लेसमेंट ऑफिर्सस का मानना है कि कैंपस प्लेसमेंट और नेशनल क्वालिफायर टेस्ट एक ही बात है. उन्होनें ये भी कहा कि वे ऐसे स्टूडेंट्स की तलाश कर रहे हैं जिन्हें बहुत ज्यादा ट्रेनिंग की जरूरत ना पड़े. इस मामले में वेल्लोर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के कैरियर डेवलपमेंट सेंटर के डायरेक्टर वी सैमुअल राजकुमार का कहना है कि मौजूदा सिचुएशन को देखते हुए ये बढ़िया कदम है. सभी कॉलेज के अच्छे स्टूडेंट्स को टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज में प्लेसमेंट मिलेगा. हमारे यहां के 963 स्टूडेंट्स को ऑफर लेटर मिला है.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

फ्लाइट कैंसिलेशन और नियमों की अनदेखी पर स्पाइसजेट को नोटिस, DGCA ने मांगा जवाब

एयरलाइन के परिचालन में लगातार आ रही बाधाओं, बड़ी संख्या में विमानों के खड़े रहने, उड़ानों में देरी और रद्द होने के साथ-साथ नियामकीय नियमों के कथित उल्लंघन को लेकर जवाब मांगा गया है.

10 hours ago

सोने की कीमतों में लगातार पांचवें दिन गिरावट, एक हफ्ते में 7% टूटा भाव

अमेरिकी डॉलर में मजबूती और फेडरल रिजर्व की ओर से दिसंबर में ब्याज दरें बढ़ाए जाने की आशंका ने सोने की चमक फीकी कर दी है. इस सप्ताह अब तक सोने की कीमतों में करीब 7 फीसदी की गिरावट आ चुकी है. यह मार्च के बाद सोने की सबसे बड़ी साप्ताहिक गिरावट है.

10 hours ago

₹593 करोड़ के टैक्स विवाद में मॉरीशस की कंपनी को राहत, म्यूचुअल फंड से कमाई पर हाई कोर्ट का बड़ा फैसला

दिल्ली HC ने स्पष्ट किया है कि म्यूचुअल फंड की यूनिट बेचने से होने वाले मुनाफे को उसके पोर्टफोलियो में शामिल भारतीय कंपनियों के शेयरों की बिक्री से हुई कमाई नहीं माना जा सकता.

14 hours ago

सरकारी फंड पर कब तक निर्भर रहेंगी ग्राम पंचायतें? RBI ने आय के स्रोत बढ़ाने पर दिया जोर

सरकारी अनुदान पर निर्भरता कम कर अपनी कमाई बढ़ाएं ग्राम पंचायतें, वित्तीय और संस्थागत क्षमता मजबूत करने पर RBI का जोर

15 hours ago

पहली बार एयरटेल बना भारत का सबसे मूल्यवान ब्रांड, HDFC बैंक को दूसरे नंबर पर छोड़ा

कांतार की रिपोर्ट के अनुसार, एयरटेल की ब्रांड वैल्यू पिछले एक साल में 5 फीसदी बढ़कर 43.2 अरब डॉलर हो गई है. इसके साथ ही कंपनी ने HDFC बैंक को पीछे छोड़ते हुए पहला स्थान हासिल किया.

15 hours ago

बड़ी खबरें

₹593 करोड़ के टैक्स विवाद में मॉरीशस की कंपनी को राहत, म्यूचुअल फंड से कमाई पर हाई कोर्ट का बड़ा फैसला

दिल्ली HC ने स्पष्ट किया है कि म्यूचुअल फंड की यूनिट बेचने से होने वाले मुनाफे को उसके पोर्टफोलियो में शामिल भारतीय कंपनियों के शेयरों की बिक्री से हुई कमाई नहीं माना जा सकता.

14 hours ago

फ्लाइट कैंसिलेशन और नियमों की अनदेखी पर स्पाइसजेट को नोटिस, DGCA ने मांगा जवाब

एयरलाइन के परिचालन में लगातार आ रही बाधाओं, बड़ी संख्या में विमानों के खड़े रहने, उड़ानों में देरी और रद्द होने के साथ-साथ नियामकीय नियमों के कथित उल्लंघन को लेकर जवाब मांगा गया है.

10 hours ago

अब स्टार्टअप में भी लगेगा PF का पैसा, EPFO सालाना फंड का 3% तक करेगा निवेश

इसके तहत संगठन हर साल मिलने वाले नए फंड का अधिकतम 3 फीसदी हिस्सा स्टार्टअप, निजी कंपनियों और इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं में निवेश कर सकेगा. इस प्रस्ताव को 19 नवंबर को हुई केंद्रीय न्यासी बोर्ड (CBT) की बैठक में सैद्धांतिक मंजूरी मिल गई है.

13 hours ago