होम / बिजनेस / TCS सीईओ ने दिया इस्‍तीफा, इस शख्‍स ने संभाली कंपनी की कमान 

TCS सीईओ ने दिया इस्‍तीफा, इस शख्‍स ने संभाली कंपनी की कमान 

TCS के मुख्य कार्यकारी अधिकारी और प्रबंध निदेशक राजेश गोपीनाथन ने इस्तीफा दे दिया है. उनके अप्रत्‍याशित रूप से इस्‍तीफा देने के बाद टीसीएस ने उनकी जगह के कृतिवासन को सीईओ के रूप में नियुक्त किया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) के प्रबंध निदेशक (एमडी) और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) राजेश गोपीनाथन ने गुरुवार को इस्‍तीफा दे दिया है.  वो पिछले 22 से अधिक वर्षों से कंपनी के साथ थे. कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्‍टर ने उन्‍हें पदों से मुक्‍त किए जाने के उनके अनुरोध पर सहमति देते हुए उसे स्वीकार कर लिया. के कृतिवासन ने गुरुवार से कंपनी की कमान भी संभाल ली है.

शानदार रहा है राजेश गोपीनाथन का रिकॉर्ड 
राजेश गोपीनाथन कंपनी के साथ पिछले कई वर्षों से काम कर रहे थे. CEO के रूप में उनके छह वर्षों के कार्यकाल में TCS का रेवेन्‍यू ने $10 बिलियन से अधिक और बाजार पूंजीकरण में $70 बिलियन से अधिक की ग्रोथ दर्ज की है. ये टीसीएस का रिकॉर्ड है कि पिछले 55 सालों के सफर में कंपनी में अब तक सिर्फ 4 सीईओ रहे हैं और कृतिवासन कंपनी के पांचवें सीईओ बन गए हैं. माना जाता है कि टीसीएस के पास इंडस्‍ट्री में सबसे बेहतरीन और स्थिर प्रबंधन टीम है.

इस्‍तीफे पर क्‍या बोले गोपीनाथन 
जब एन चंद्रशेखरन (अब चेयरमैन, टाटा संस) ने पद छोड़ा, तो उस वक्‍ता कंपनी ने गोपीनाथन का कद ऊंचा कर दिया और वह उस समय सबसे लंबे समय तक मुख्य वित्तीय अधिकारी रहे. टीसीएस के वरिष्ठ स्तर पर कर्मचारियों की संख्या बहुत कम है. अपने इस्‍तीफे पर गोपीनाथन ने कहा, मैंने टीसीएस में अपने 22 साल के रोमांचक कार्यकाल का पूरा आनंद लिया है. चंद्रा के साथ मिलकर काम करना खुशी की बात है, जिन्होंने इस पूरी अवधि में मेरा मार्गदर्शन किया है. उन्होंने कहा, मैं अपने जीवन के अगले चरण में क्या करना चाहता हूं, इस पर कुछ विचार कर रहा हूं. गहन चिंतन और अध्यक्ष और बोर्ड के साथ विचार-विमर्श के बाद, हमने फैसला किया कि इस वित्तीय वर्ष का अंत मेरे लिए अलग हटकर उन हितों को आगे बढ़ाने का एक अच्छा समय है. पिछले दो दशकों में कृति के साथ काम करने के बाद, मुझे विश्वास है कि उनका नेतृत्व टीसीएस को और अधिक ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए वह सबसे अच्छी स्थिति में हैं. मैं कृति के साथ मिलकर काम करूंगा ताकि उन्हें हर संभव मदद मिल सके.

कौन हैं कृतिवासन, जो बने हैं नए सीईओ 
के कृतिवासन 1989 से कंपनी के साथ जुड़े हुए हैं. 34 वर्षों के इस सफर में कृतिवासन कंपनी की प्‍लानिंग, ग्रोथ स्‍ट्रैटजी, कस्‍टमर माइंडसेट, फाइनेंशियल परफॉरमेंस, जैसी जिम्‍मेदारियों को बखूबी निभा चुके हैं. वो कंपनी की फाइनेंशियल सर्विसेज और इंश्‍योरेंस की बिजनेस यूनिट के प्रेसीडेंट और ग्‍लोबल हेड जैसे पदों पर रह चुके हैं. कृतिवासन मद्रास यूनिवर्सिटी से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में बेहतर डिग्री हासिल कर चुके हैं. उन्‍होंने आईआईटी कानपुर से इंडस्ट्रियल एंड मैनेजमेंट इंजीनियरिंग की मास्‍टर्स डिग्री भी हासिल की है. 

टैग्स
सम्बंधित खबरें

IndiaMART का Q1FY27 प्रदर्शन: राजस्व 11% बढ़कर 414 करोड़ रुपये पहुंचा, मुनाफा 172 करोड़ रुपये

EBITDA मार्जिन 35% रहा, ग्राहक कलेक्शन बढ़कर 463 करोड़ रुपये हुआ; AI के इस्तेमाल से प्लेटफॉर्म को मजबूत करने पर जोर

1 hour ago

अब जमीन भी बनेगी डिजिटल एसेट! महाराष्ट्र ला रहा है देश का पहला ब्लॉकचेन लैंड टोकन कानून

इस प्रस्तावित कानून का उद्देश्य अचल संपत्तियों को ब्लॉकचेन तकनीक के जरिए टोकनाइज करने के लिए एक मजबूत कानूनी ढांचा तैयार करना है.

1 hour ago

जन्मदिन विशेष: CA से BSE चेयरमैन तक, एस. रवि की चार दशक लंबी भरोसे की यात्रा

पूर्व बीएसई चेयरमैन, चार्टर्ड अकाउंटेंट और कॉरपोरेट गवर्नेंस विशेषज्ञ एस. रवि ने पिछले चार दशकों में भारतीय वित्तीय संस्थानों को अधिक पारदर्शी, जवाबदेह और मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है.

3 hours ago

ट्रंप का बड़ा ऐलान: 2 साल तक जेनेरिक दवाओं के आयात पर नहीं लगेगा टैरिफ

ट्रंप के मुताबिक, यह चरणबद्ध टैरिफ व्यवस्था इसलिए बनाई गई है ताकि फार्मास्युटिकल कंपनियों को अमेरिका में मैन्युफैक्चरिंग प्लांट और जरूरी इंफ्रास्ट्रक्चर स्थापित करने के लिए पर्याप्त समय मिल सके. उन्हों

3 hours ago

सरकार के इथेनॉल मिशन में बड़ा निवेश, OMCs ने तीन वर्षों में ₹1.72 लाख करोड़ खर्च किए

सरकार ने संसद में बताया कि इथेनॉल ब्लेंडेड पेट्रोल (EBP) कार्यक्रम के तहत सरकारी तेल कंपनियों ने तीन इथेनॉल सप्लाई वर्षों में 1.72 लाख करोड़ रुपये से अधिक मूल्य का इथेनॉल खरीदा है.

4 hours ago

बड़ी खबरें

ट्रंप का बड़ा ऐलान: 2 साल तक जेनेरिक दवाओं के आयात पर नहीं लगेगा टैरिफ

ट्रंप के मुताबिक, यह चरणबद्ध टैरिफ व्यवस्था इसलिए बनाई गई है ताकि फार्मास्युटिकल कंपनियों को अमेरिका में मैन्युफैक्चरिंग प्लांट और जरूरी इंफ्रास्ट्रक्चर स्थापित करने के लिए पर्याप्त समय मिल सके. उन्हों

3 hours ago

IndiaMART का Q1FY27 प्रदर्शन: राजस्व 11% बढ़कर 414 करोड़ रुपये पहुंचा, मुनाफा 172 करोड़ रुपये

EBITDA मार्जिन 35% रहा, ग्राहक कलेक्शन बढ़कर 463 करोड़ रुपये हुआ; AI के इस्तेमाल से प्लेटफॉर्म को मजबूत करने पर जोर

1 hour ago

उम्र को रोकना नहीं, थामना सीखें: 9 आदतें जो शरीर को रख सकती हैं लंबे समय तक युवा

लेखिका डॉ. रचना के अनुसार, उम्र बढ़ना एक प्राकृतिक प्रक्रिया है, लेकिन हमारी जीवनशैली यह तय करती है कि हम कितनी तेजी से बूढ़े होंगे और कितने स्वस्थ रहेंगे. इस लेख का संदेश यही है कि स्वस्थ और युवा दिखने के लिए किसी जादुई उपाय की जरूरत नहीं है, बल्कि रोजमर्रा की छोटी-छोटी आदतों में बदलाव जरूरी है.