✕

होम / बिजनेस / Tata Group की ये कंपनी देने वाली है अपने निवेशकों को बड़ी खुशखबरी! 

Tata Group की ये कंपनी देने वाली है अपने निवेशकों को बड़ी खुशखबरी! 

टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज लिमिटेड दूसरे अंतरिम डिविडेंड का जल्द ऐलान कर सकती है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

शेयर बाजार (Stock Market) में निवेश करने वालों को डिविडेंड (Dividend) की घोषणा का बेसब्री से इंतजार रहता है. लिस्टेड कंपनियां अपनी सुधरती बैलेंसशीट की खुशी में शेयरधारकों को डिविडेंड देकर उनके चेहरे पर मुस्कान बिखरती रहती हैं. अब टाटा समूह (Tata Group) की एक कंपनी भी कुछ ऐसा ही करने जा रही है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज लिमिटेड (Tata Consultancy Services Ltd) दूसरे अंतरिम डिविडेंड का जल्द ऐलान कर सकती है. कंपनी ने इसके लिए रेकॉर्ड डेट की घोषणा कर दी है. 

बोर्ड की मंजूरी का इंतजार
टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज लिमिटेड को बस बोर्ड की मंजूरी का इंतजार है. मंजूरी मिलते ही कंपनी 20 अक्टूबर से पहले एक्स-डिविडेंड ट्रेड करेगी. गौरतलब है कि TCS ने एक्सचेंज को दी जानकारी में बताया कि 11 अक्टूबर को Tata Group की बैठक है, जिसमें अंतरिम डिविडेंड पर फैसला हो सकता है. इसी के साथ ही, 19 अक्टूबर डिविडेंड की एक्स डेट तय हो सकती है. इससे पहले कंपनी ने जनवरी 2023 को दो बार डिविडेंड दिए थे. उसकी तरफ से अपने निवेशकों को 67 और 8 रुपए का डिविडेंड दिया गया था. इसी साल जून में भी कंपनी ने 24 रुपए और जुलाई में 9 रुपए प्रति शेयर का डिविडेंड दिया था.

ऐसा है शेयरों का हाल
वहीं, शेयर मार्केट में टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज लिमिटेड के प्रदर्शन की बात करें, तो बीते 5 दिनों में कंपनी के शेयरों में 1.63% के गिरावट आई है. शुक्रवार को भी TCS के शेयर गिरावट के साथ बंद हुए थे. हालांकि, एक पिछले एक महीने में TCS ने 4.31%, छह महीनों में 10.16% और एक साल में 18.09% का रिटर्न दिया है. टीसीएस के शेयरों का 52 सप्ताह का हाई लेवल 3,633.75 रुपए है और 52 वीक का लो लेवल 2,950.10 रुपए. 

क्या होता है डिविडेंड?
डिविडेंड की बात निकली है, तो चलिए इसे विस्तार से समझ लेते हैं. जब कोई कंपनी साल भर में कमाए गए अपने मुनाफे का कुछ हिस्सा शेयरहोल्डर्स में बांटती है तो उसे डिविडेंड कहते हैं. हालांकि कई बार ऐसे भी होता है कि कंपनियां मुनाफे की बजाय सरप्लस कैश से भी शेयरहोल्डर्स को डिविडेंड बांटती हैं. कंपनियों के लिए डिविडेंड देना जरूरी नहीं होता है, क्योंकि इससे कंपनियों को कुछ हासिल नहीं होता, सिवाय शेयरहोल्डर्स की खुशी और भरोसे के. इसलिए कंपनी चाहे तो वो अपने मुनाफे में से एक भी पैसा शेयरहोल्डर्स को डिविडेंड के रूप में न दे. अक्सर देखा गया है कि छोटी-छोटी कंपनियां या जिन्होंने अभी-अभी अपना काम शुरू किया है, वो कंपनियां डिविडेंड नहीं देतीं. क्योंकि वो अपने मुनाफे को शेयरहोल्डर्स को देने की बजाए वापस बिजनेस के विस्तार और ग्रोथ में लगा देती हैं. जो कंपनियां डिविडेंड देती हैं वो आमतौर पर पूरी तरह से स्थापित और बड़ी कंपनियां होती हैं, लेकिन हर बड़ी कंपनी डिविडेंड दे ये भी जरूरी नहीं. 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

4 अरब डॉलर का Jio IPO केक के साथ आया

अंबानी परिवार का कैलेंडर ही Jio की IPO टाइमलाइन है.

8 minutes ago

टाटा स्टील को दूसरी छमाही में घरेलू स्टील मांग 8-10% बढ़ने की उम्मीद, नीदरलैंड्स प्रोजेक्ट पर बातचीत जारी

टाटा स्टील अपने नीदरलैंड्स स्थित प्रोजेक्ट में बदलाव को लेकर वहां की सरकार के साथ लगातार बातचीत कर रही है. कंपनी बाध्यकारी समझौते की ओर बढ़ने से पहले कई लंबित मुद्दों को सुलझाना चाहती है.

20 minutes ago

RBI के फैसले से आज तय होगी बाजार की दिशा, गिफ्ट निफ्टी 110 अंक टूटा; इन शेयरों पर नजर

बीते कारोबारी सत्र यानी मंगलवार को सेंसेक्स 685.34 अंक यानी 0.95 फीसदी चढ़कर 73,067.81 पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी 220.35 अंक यानी 0.98 फीसदी की बढ़त के साथ 22,776.10 पर पहुंच गया.

39 minutes ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

15 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

18 hours ago


बड़ी खबरें

4 अरब डॉलर का Jio IPO केक के साथ आया

अंबानी परिवार का कैलेंडर ही Jio की IPO टाइमलाइन है.

8 minutes ago

टाटा स्टील को दूसरी छमाही में घरेलू स्टील मांग 8-10% बढ़ने की उम्मीद, नीदरलैंड्स प्रोजेक्ट पर बातचीत जारी

टाटा स्टील अपने नीदरलैंड्स स्थित प्रोजेक्ट में बदलाव को लेकर वहां की सरकार के साथ लगातार बातचीत कर रही है. कंपनी बाध्यकारी समझौते की ओर बढ़ने से पहले कई लंबित मुद्दों को सुलझाना चाहती है.

20 minutes ago

RBI के फैसले से आज तय होगी बाजार की दिशा, गिफ्ट निफ्टी 110 अंक टूटा; इन शेयरों पर नजर

बीते कारोबारी सत्र यानी मंगलवार को सेंसेक्स 685.34 अंक यानी 0.95 फीसदी चढ़कर 73,067.81 पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी 220.35 अंक यानी 0.98 फीसदी की बढ़त के साथ 22,776.10 पर पहुंच गया.

39 minutes ago

एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित होंगे देश के 29वें वायु सेना प्रमुख, 31 अक्टूबर को संभालेंगे कमान

लगभग चार दशक के अपने सैन्य करियर के दौरान एयर मार्शल दीक्षित कई महत्वपूर्ण अभियानों और गतिविधियों का हिस्सा रहे हैं. इनमें ऑपरेशन सफेद सागर, ऑपरेशन रक्षक और ऑपरेशन सिंदूर शामिल हैं.

29 minutes ago

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

19 hours ago