✕

होम / बिजनेस / वित्त मंत्री Budget में करेंगी ऐसा इंतजाम आपकी जेब में बचेंगे ज्यादा पैसे! 

वित्त मंत्री Budget में करेंगी ऐसा इंतजाम आपकी जेब में बचेंगे ज्यादा पैसे! 

मोदी 3.0 का पहला पूर्ण बजट अगले महीने पेश हो सकता है. इसमें टैक्सपेयर्स को राहत मिलने की उम्मीद है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

नई मोदी सरकार (Modi Govt) जुलाई में वित्त वर्ष 2024-25 के लिए पूर्ण बजट पेश करेगी. चूंकि इस बार मोदी सरकार सहयोगियों के भरोसे है, इसलिए बजट के लोकलुभावन होने की पूरी संभावना है. माना जा रहा है कि वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण बजट में टैक्सपेयर्स को बड़ी राहत दे सकती हैं. यानी बजट में इनकम टैक्स की छूट सीमा को बढ़ाया जा सकता है. हालांकि, यह बदलाव केवल नई कर व्यवस्था के तहत ही होगा. क्योंकि सरकार न्यू टैक्स रिजीम को बढ़ावा देना चाहती है. 

ये बदलाव है संभव
दरअसल, सरकार चाहती है कि ज्यादा से ज्यादा लोग नई टैक्स रिजीम को चुनें, इसलिए इसे अधिक आकर्षक बनाने के लिए इनकम टैक्स में छूट का दायरा बढ़ाया जा सकता है. वर्तमान में नई कर व्यवस्था के तहत तीन लाख रुपए से ज्यादा की आय पर 5 प्रतिशत टैक्स लगता है. संभावना है कि इस स्लैब में कर छूट की सीमा को 3 से बढ़ाकर 5 लाख रुपए किया जा सकता है. न्यू टैक्स रिजीम में सालाना 15 लाख रुपए से अधिक की कमाई पर 30% टैक्स का प्रावधान है, जिसे बढ़ाकर 20 लाख रुपए किया जा सकता है. 

ये भी पढ़ें - धनासन: योग दिवस पर आज इन शेयरों में निवेश से सुधर सकती है आर्थिक सेहत!

ऐसे मिलेगा फायदा  
एक्सपर्ट्स के अनुसार, यदि ऐसा होता है, तो उन लोगों की कर देनदारी 10,400 रुपए तक कम हो जाएगी, जो एनुअल इनकम 7.6 लाख से 50 लाख रुपए की सीमा में है. वहीं, 50 लाख से एक करोड़ रुपए के टैक्स स्लैब में आने वालों को 11,400 रुपए तक कम टैक्स भरना होगा. यानी लोगों के हाथ में ज्यादा पैसा बचेगा. अभी देश में दो तरह की कर व्यवस्थाएं है - पुरानी कर प्रणाली और नई कर प्रणाली. सरकार चाहती है कि ज्यादा से ज्यादा लोग पुरानी व्यवस्था छोड़कर न्यू टैक्स रिजीम से जुड़ें, इसलिए उसके तहत इनकम टैक्स में छूट दी जा सकती है.

रोबोट टैक्स का प्रस्ताव
उधर, अर्थशास्त्रियों के एक प्रतिनिधि मंडल ने बुधवार को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से बजट पर चर्चा की. इस दौरान विभिन्न मुद्दों सहित आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से रोजगार पर असर को लेकर भी चर्चा हुई. एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, बैठक में  'रोबोट टैक्स' के प्रस्ताव पर भी विचार किया गया. एक अर्थशास्त्री ने वित्त मंत्री को 'रोबोट टैक्स' लगाने का सुझाव दिया. इस टैक्स से AI-आधारित विस्थापन से प्रभावित वर्कर्स के पुनर्वास के लिए धन का इंतजाम किया जा सकता है. बैठक में विकास, राजकोषीय नीति, निवेश और विनिवेश, खाद्य महंगाई जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर भी बातचीत हुई. 

टैग्स
सम्बंधित खबरें

भारत का असली बॉस, JIO ने IPO का आकार घटाकर ₹30,000 करोड़ किया

JIO के इश्यू का आकार करीब ₹37,000 करोड़ से घटकर ₹30,000 करोड़ रह गया है, वैल्यूएशन ₹10.3 लाख करोड़ और ग्रे-मार्केट प्रीमियम ₹50 पर आ गया है. मस्क के चार दिनों तक चले हमले में रिलायंस ग्रुप के प्रमुख को ‘प्रधानमंत्री अंबानी’ कहे जाने के बाद, भारत का अब तक का सबसे बड़ा आईपीओ बनने की तैयारी में लगा यह इश्यू हुंडई से आगे निकलने के लिए संघर्ष कर रहा है.

59 minutes ago

YAAP Digital के चेयरमैन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर राज नायक ने दिया इस्तीफा

नायक ने इस इस्तीफे के पीछे पूर्णकालिक परिचालन भूमिका की व्यस्तताओं और अपनी व्यक्तिगत प्राथमिकताओं पर ध्यान देने की इच्छा का हवाला दिया है.

6 hours ago

महंगाई 7% तक पहुंचने का खतरा, RBI रेपो रेट में फिर कर सकता है 150 बेसिस पॉइंट तक की बढ़ोतरी

रिपोर्ट के अनुसार, महंगाई को ध्यान में रखते हुए वास्तविक ब्याज दर कम से कम 1 फीसदी बनाए रखने के लिए रेपो रेट को बढ़ाकर 6.5-7 फीसदी तक करना पड़ सकता है.

6 hours ago

सुजलॉन का 550 करोड़ रुपये का निवेश, तमिलनाडु समेत 3 राज्यों में लगेंगे नए प्लांट; 15,000 रोजगार की उम्मीद

कंपनी इस विस्तार पर 550 करोड़ रुपये खर्च करेगी और 2027 तक प्लांट शुरू करने की योजना है. कारोबारी सत्र के दौरान शेयर में 5 प्रतिशत से ज्यादा की तेजी दर्ज हुई.

7 hours ago

चीन के 300 अरब डॉलर के सर्विस बाजार पर भारत की नजर, कारोबार की बाधाओं का होगा आकलन

वाणिज्य विभाग ने कंपनियों से वीजा, डेटा ट्रांसफर, लाइसेंस, टैक्स और भुगतान से जुड़ी समस्याओं का ब्योरा मांगा है. इसका मकसद चीन के बड़े सर्विस बाजार में भारत की हिस्सेदारी बढ़ाने और निर्यातकों के सामने आने वाली चुनौतियों की पहचान करना है.

9 hours ago

बड़ी खबरें

भारत का असली बॉस, JIO ने IPO का आकार घटाकर ₹30,000 करोड़ किया

JIO के इश्यू का आकार करीब ₹37,000 करोड़ से घटकर ₹30,000 करोड़ रह गया है, वैल्यूएशन ₹10.3 लाख करोड़ और ग्रे-मार्केट प्रीमियम ₹50 पर आ गया है. मस्क के चार दिनों तक चले हमले में रिलायंस ग्रुप के प्रमुख को ‘प्रधानमंत्री अंबानी’ कहे जाने के बाद, भारत का अब तक का सबसे बड़ा आईपीओ बनने की तैयारी में लगा यह इश्यू हुंडई से आगे निकलने के लिए संघर्ष कर रहा है.

59 minutes ago

महंगाई 7% तक पहुंचने का खतरा, RBI रेपो रेट में फिर कर सकता है 150 बेसिस पॉइंट तक की बढ़ोतरी

रिपोर्ट के अनुसार, महंगाई को ध्यान में रखते हुए वास्तविक ब्याज दर कम से कम 1 फीसदी बनाए रखने के लिए रेपो रेट को बढ़ाकर 6.5-7 फीसदी तक करना पड़ सकता है.

6 hours ago

YAAP Digital के चेयरमैन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर राज नायक ने दिया इस्तीफा

नायक ने इस इस्तीफे के पीछे पूर्णकालिक परिचालन भूमिका की व्यस्तताओं और अपनी व्यक्तिगत प्राथमिकताओं पर ध्यान देने की इच्छा का हवाला दिया है.

6 hours ago

सुजलॉन का 550 करोड़ रुपये का निवेश, तमिलनाडु समेत 3 राज्यों में लगेंगे नए प्लांट; 15,000 रोजगार की उम्मीद

कंपनी इस विस्तार पर 550 करोड़ रुपये खर्च करेगी और 2027 तक प्लांट शुरू करने की योजना है. कारोबारी सत्र के दौरान शेयर में 5 प्रतिशत से ज्यादा की तेजी दर्ज हुई.

7 hours ago

NTPC की को-जेनरेशन परियोजनाओं में 26% हिस्सेदारी का मौका, औद्योगिक कंपनियों से मांगी रुचि

कंपनी इन परियोजनाओं में 26 फीसदी इक्विटी हिस्सेदारी की पेशकश कर रही है. इसका उद्देश्य उद्योगों को भरोसेमंद और किफायती ऊर्जा उपलब्ध कराने के साथ अपने ऊर्जा समाधान कारोबार का विस्तार करना है.

11 hours ago