✕

होम / बिजनेस / बजट से पहले टैक्सपेयर्स ने भर दी सरकार की झोली, खजाने में आए ₹16.89 लाख करोड़

बजट से पहले टैक्सपेयर्स ने भर दी सरकार की झोली, खजाने में आए ₹16.89 लाख करोड़

चालू वित्त वर्ष 2024-25 में 12 जनवरी तक नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 18.3 फीसदी बढ़कर लगभग 16.89 लाख करोड़ रुपये रहा.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

मोदी सरकार के लिए अच्छी खबर आई है. चालू वित्त वर्ष सरकारी खजाने के लिए बेहतर साबित हो रहा है. सरकार की टैक्स से आय लगातार बढ़ रही है. चालू वित्त वर्ष 2024-25 (FY25) में 12 जननरी तक नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन में लगभग 16 फीसदी ज्यादा की बढ़ोतरी दर्ज हुई है. हाल ही जारी हुए सरकारी डेटा के मुताबिक, 1 अप्रैल 2024 से 12 जनवरी 2025 तक में नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 15.88 फीसदी बढ़कर 16.89 लाख करोड़ रुपये हो गया.

सेंट्रल बोर्ड ऑफ डायरेक्ट टैक्स (CBDT) की ओर से जारी डेटा के मुताबिक, चालू वित्त वर्ष 12 जनवरी तक 16.89 लाख करोड़ रुपये का नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन हुआ है. इसमें 7.68 लाख करोड़ रुपये का कॉर्पोरेट टैक्स (नेट ऑफ रिफंड), 8.74 लाख करोड़ रुपये का नॉन-कॉर्पोरेट टैक्स और 44,538 करोड़ रुपये का सिक्योरिटीज ट्रांजैक्शन टैक्स (नेट ऑफ रिफंड) शामिल है.

3.74 लाख करोड़ रुपये का रिफंड जारी

इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने एक साल पहले इसी अवधि के दौरान 14.58 लाख करोड़ रुपये का डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन जुटाया था. सालाना आधार पर यह 2.31 लाख करोड़ की बढ़ोतरी को दर्शाता है. 1 अप्रैल से 12 जनवरी के बीच 3.74 लाख करोड़ रुपये का रिफंड जारी किया गया, जो 42.49 फीसदी की बढ़ोतरी को दिखाता है.

एसटीटी कलेक्‍शन 44538 करोड़ रुपये रहा

इसमें मुख्य रूप से पर्सनल इनकम टैक्‍स शाम‍िल है. चालू वित्त वर्ष में अबतक (12 जनवरी, 2025 तक) नेट डायरेक्‍ट टैक्‍स कलेक्‍शन करीब 7.68 लाख करोड़ रुपये रहा है. वहीं शुद्ध रूप से प्रतिभूति लेनदेन कर (STT) कलेक्‍शन 44,538 करोड़ रुपये रहा है. इस दौरान 3.74 लाख करोड़ रुपये से अधिक के ‘रिफंड’ जारी किए गए. यह एक साल पहले इसी अवधि की तुलना में 42.49 प्रतिशत ज्‍यादा है. 1 अप्रैल से 12 जनवरी के बीच कुल टैक्‍स कलेक्‍शन 20 प्रतिशत बढ़कर 20.64 लाख करोड़ रुपये से ज्‍यादा रहा है.

क्या होते हैं डायरेक्ट और इनडायरेक्ट टैक्स?

मोटे अर्थों में टैक्स 2 कैटेगरी में बांटा जाता है. डायरेक्ट टैक्स और इनडायरेक्ट टैक्स. डायरेक्ट टैक्स वो है, जो सीधे लिया जाता है. इनकम टैक्स, शेयर या दूसरी प्रॉपर्टी की आय पर लगने वाले टैक्स, कॉर्पोरेट टैक्स, विरासत में मिली संपत्ति पर टैक्स इसी कैटेगरी में आते हैं. इनडायरेक्ट टैक्स सीधे-सीधे तो आम आदमी से नहीं लिया जाता लेकिन किसी न किसी तरह से ये आम आदमी को ही देना होता है. मिसाल के तौर पर एक्साइज टैक्स, जीएसटी, कस्टम टैक्स. ये टैक्स सीधे तो नहीं जाता है लेकिन किसी तरह की सर्विस या खरीदी पर ये टैक्स देना होता है.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

विजय माल्या से अभी ₹8,751 करोड़ की वसूली बाकी, SBI ने बॉम्बे HC को दी जानकारी

बैंकों ने कोर्ट को यह भी बताया कि मामले में अटैच की गई कुछ शेयर होल्डिंग्स अभी भी बरकरार हैं और उनकी बिक्री नहीं हुई है.

13 hours ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ का हॉर्टिकल्चर हब, 10 जिलों के 5,869 गांवों में होगा विकास

आंध्र प्रदेश सरकार के मुताबिक, हॉर्टिकल्चर हब को तीन चरणों में विकसित किया जाएगा. तेलुगु देशम पार्टी (TDP) के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार परियोजना के लिए ₹40,352 करोड़ का योगदान देगी.

15 hours ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ निवेश करेगी रिलायंस इंडस्ट्रीज, 3 लाख से ज्यादा रोजगार का दावा

कंपनी के मुताबिक, इस पहल का उद्देश्य स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के साथ किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए नए आर्थिक अवसर पैदा करना है.

15 hours ago

G20 में पीयूष गोयल ने ओवरकैपेसिटी के आरोपों को नकारा, कहा- WTO नियमों से चले वैश्विक व्यापार

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि भारत एक बड़ा बाजार और उत्पादक देश है, जो अपनी घरेलू जरूरतों के साथ वैश्विक मांग को पूरा करने में भी योगदान देता है.

18 hours ago

RBI के फॉरेक्स नियमों से बैंकों को $500 मिलियन का नुकसान, बाद में $400 मिलियन की भरपाई

यह नुकसान भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की ओर से रुपये में बैंकों की नेट ओपन पोजीशन पर 100 मिलियन डॉलर की सीमा तय किए जाने के बाद हुआ.

18 hours ago


बड़ी खबरें

विजय माल्या से अभी ₹8,751 करोड़ की वसूली बाकी, SBI ने बॉम्बे HC को दी जानकारी

बैंकों ने कोर्ट को यह भी बताया कि मामले में अटैच की गई कुछ शेयर होल्डिंग्स अभी भी बरकरार हैं और उनकी बिक्री नहीं हुई है.

13 hours ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ निवेश करेगी रिलायंस इंडस्ट्रीज, 3 लाख से ज्यादा रोजगार का दावा

कंपनी के मुताबिक, इस पहल का उद्देश्य स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के साथ किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए नए आर्थिक अवसर पैदा करना है.

15 hours ago

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

13 hours ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ का हॉर्टिकल्चर हब, 10 जिलों के 5,869 गांवों में होगा विकास

आंध्र प्रदेश सरकार के मुताबिक, हॉर्टिकल्चर हब को तीन चरणों में विकसित किया जाएगा. तेलुगु देशम पार्टी (TDP) के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार परियोजना के लिए ₹40,352 करोड़ का योगदान देगी.

15 hours ago

विदेशी बाजार में बढ़ी भारत की मिसाइलों की मांग, 600 मिलियन डॉलर पार हो सकता है एक्सपोर्ट

ब्रह्मोस और आकाश जैसे स्वदेशी सिस्टम भारत के डिफेंस प्रोडक्शन और एक्सपोर्ट क्षमता के विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं. इन उत्पादों की विदेशी मांग बढ़ने से भारतीय रक्षा कंपनियों के लिए अंतरराष्ट्रीय बाजार में कारोबार के नए अवसर भी बन रहे हैं.

19 hours ago