✕

होम / बिजनेस / IPhone मैन्युफैक्चरिंग में Tata का और बढ़ेगा दबदबा; Pegatron में खरीदी 60% हिस्सेदारी

iPhone मैन्युफैक्चरिंग में Tata का और बढ़ेगा दबदबा; Pegatron में खरीदी 60% हिस्सेदारी

यह टाटा का तीसरा आईफोन प्लांट होगा. पेगाट्रॉन के साथ डील के बाद आईफोन बनाने में टाटा ग्रुप का दबदबा बढ़ जाएगा.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

टाटा ग्रुप की कंपनी टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स (Tata Electronics) ताइवान की कॉन्ट्रैक्ट मैन्युफैक्चरर पेगाट्रॉन (Pegatron) के भारत में एकमात्र आईफोन प्लांट में मेजॉरिटी स्टेक खरीदने का प्लान बना रही है. पेगाट्रॉन को यह प्लांट तमिलनाडु में है. इससे एक नया जॉइंट वेंचर बनेगा, जो ऐपल सप्लायर के रूप में टाटा की पोजिशन को मजबूत करेगा.

पेगाट्रॉन की आईफोन फैक्ट्री में 60 फीसदी हिस्सेदारी खरीदी

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, डील का ऐलान बीते हफ्ते आंतरिक रूप से हुई. डील के तहत टाटा के पास 60 फीसदी हिस्सेदारी होगी और वह जॉइंट वेंचर के तहत डेली ऑपरेशंस देखेगी. वहीं पेगाट्रॉन बाकी हिस्सेदारी रखेगी और टेक्निकल सपोर्ट देगी. इस डील की फाइनेंशियल डिटेल्स सामने नहीं आई है.

इस साल आईफोन शिपमेंट में 20-25 फीसदी होने की उम्मीद

मीडिया रिपोर्ट ने अप्रैल में बताया था कि पेगाट्रॉन भारत में अपने एकमात्र आईफोन प्लांट को टाटा को बेचने के लिए एडवांस्ड स्टेज की बातचीत में है. चीन और अमेरिका के बीच जियो-पॉलिटिकल टेंशन के बीच ऐपल चीन से बाहर अपनी सप्लाई चेन में डायवर्सिफाई लाने की कोशिश कर रही है. एक्सपर्ट का अनुमान है कि भारत इस साल कुल आईफोन शिपमेंट में 20-25 फीसदी का योगदान देगा, जो पिछले साल 12-14 फीसदी था.

iPhone मैन्युफैक्चरिंग में मजबूत होगा टाटा ग्रुप

पेगाट्रॉन के साथ डील के बाद आईफोन बनाने में टाटा ग्रुप का दबदबा बढ़ जाएगा. भारत में फॉक्सकॉन भी आईफोन की मैन्युफैक्चरिंग करती है. चेन्नई स्थित पेगाट्रॉन प्लांट टाटा ग्रुप का तीसरा आईफोन प्लांट होगा. फिलहाल टाटा ग्रुप कर्नाटक में एक आईफोन असेंबली प्लांट संचालित करता है. इसे ग्रुप ने पिछले साल ताइवान की विस्ट्रॉन (Wistron) से अधिग्रहित किया था. इसके अलावा तमिलनाडु के होसुर में एक आईफोन कंपोनेंट प्लांट है.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

UPI पर MDR का असर! ट्रांजैक्शन वैल्यू 10% और वॉल्यूम 4% तक घटने का अनुमान

15 अक्टूबर से ₹2,000 से अधिक के मर्चेंट UPI भुगतान पर 0.4% MDR लागू होने का प्रस्ताव है. सर्वे के मुताबिक, अतिरिक्त शुल्क लगने पर 76% यूजर्स बड़े भुगतान के लिए कैश, कार्ड या बैंक ट्रांसफर का रुख कर सकते हैं.

12 hours ago

अगस्त में कपड़ा उत्पादन 13.1% बढ़ा, परिधान उत्पादन 7.4% गिरा; दोनों क्षेत्रों में बढ़ा अंतर

सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय (MoSPI) के आंकड़ों के मुताबिक, अगस्त 2026 में देश का औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (IIP) 8% बढ़ा, जो जुलाई के 6.7% की तुलना में अधिक है.

14 hours ago

IPO बाजार में इस हफ्ते रहेगी सुस्ती, सिर्फ एक नया इश्यू खुलेगा; 29 कंपनियों की होगी लिस्टिंग

इस सप्ताह नया इश्यू लाने वाली एकमात्र कंपनी R K Fashion Accessories है. कोलकाता स्थित यह कंपनी नकली आभूषणों के वितरण का कारोबार करती है. कंपनी आईपीओ के जरिए 34.99 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बना रही है.

15 hours ago

FSSAI का एवरेस्ट पर बड़ा एक्शन, कीटनाशक तय सीमा से ज्यादा मिलने पर जीरा पाउडर का बैच रिकॉल

एवरेस्ट को वापस मंगाए गए उत्पाद का पूरा रिकॉर्ड रखने और तय समय-सीमा के भीतर जरूरी जानकारी तथा स्टेटस रिपोर्ट जमा करने को कहा गया है.

15 hours ago

शेयर बाजार में आज तेजी के संकेत, गिफ्ट निफ्टी 130 अंक चढ़ा; इन शेयरों पर रहेगी नजर

बीते कारोबारी सत्र यानी 1 अक्टूबर को सेंसेक्स 570.59 अंक यानी 0.79 फीसदी गिरकर 71,909.70 पर और निफ्टी 198.50 अंक यानी 0.88 फीसदी टूटकर 22,421.95 पर बंद हुआ था.

15 hours ago

बड़ी खबरें