✕

होम / बिजनेस / TATA का बड़ा प्लान, असम में खोलेगी सेमीकंडक्टर प्लांट, 30 हजार लोगों को मिलेगा रोजगार

TATA का बड़ा प्लान, असम में खोलेगी सेमीकंडक्टर प्लांट, 30 हजार लोगों को मिलेगा रोजगार

मोरीगांव में असम सरकार के स्वामित्व वाली भूमि, जहां टाटा समूह एक मेगा सेमीकंडक्टर प्लांट स्थापित करेगा, को लीज समझौते के बाद औपचारिक रूप से सौंप दिया गया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

टाटा ग्रुप (Tata Group) ने अपने सेमीकंडक्टर प्लांट पर काम शुरू कर दिया है. कंपनी ने सेमीकंडक्टर प्लांट के लिए असम सरकार के साथ 60 साल के लीज एग्रीमेंट पर समझौता कर लिया है. यह प्लांट मोरीगांव जिले के जागीरोड में बनने वाला है. इस प्लांट पर टाटा ग्रुप (Tata Group) लगभग 27000 करोड़ रुपये का इनवेस्टमेंट करने वाला है. इससे असम में लगभग 30000 नौकरियां पैदा होने की उम्मीद है. असम समेत पूर्वोत्तर के राज्यों के लिए यह प्लांट कई बड़े अवसर लेकर आने वाला है.

प्लांट पर 27000 करोड़ रुपये होंगे खर्च

रिपोर्ट के मुताबिक, टाटा ग्रुप के बोर्ड मेंबर रंजन बंदोपाध्याय और असम इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन (AIDC) मैनेजर एवं प्रोजेक्ट इंचार्ज धीरज पेगु ने सब रजिस्ट्रार ऑफिस में इस समझौते पर हस्ताक्षर किए. इस मौके पर डिस्ट्रिक्ट कमिश्नर देवाशीष शर्मा और टाटा ग्रुप के अन्य अधिकारी कणिनिका ठाकुर, आशीष मिश्रा और अविनाश धाबड़े भी मौजूद थे. टाटा ग्रुप ने सेमीकंडक्टर सेक्टर में भारत को तेजी से आगे बढ़ाने के लिए बड़ी योजना बनाई हुई है. असम में बनने जा रहा यह प्लांट (Semiconductor Plant) उसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है. इस प्लांट पर 27 हजार करोड़ रुपये खर्च होंगे, जिससे लगभग 30 हजार जॉब्स पैदा होने की उम्मीद है.

प्लांट का पहला चरण 2025 में हो जाएगा शुरू

यह प्लांट जिस जगह पर बनेगा, वहां पहले हिंदुस्तान पेपर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (Hindustan Paper Corporation Limited) का प्लांट था. इस प्लांट का पहला चरण साल 2025 के मध्य तक शुरू हो जाएगा. टाटा ग्रुप ने कहा कि यह प्लांट आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (Artificial Intelligence), इंडस्ट्रियल और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स की डिमांड को पूरा करने में अहम रोल अदा करेगा. इस प्लांट के जरिए टाटा ग्रुप वायर बॉन्ड, फ्लिप चिप और इंटीग्रेटेड सिस्टम्स पैकेजिंग (ISP) टेक्नोलॉजीस पर काम करेगा.

स्किल डेवलपमेंट सेंटर भी खोलेगा टाटा ग्रुप 

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा शर्मा ने कहा था कि सेमीकंडक्टर प्लांट के नजदीक ही टाटा ग्रुप स्किल डेवलपमेंट सेंटर भी खोलेगा. इस सेंटर के जरिए नॉर्थ ईस्ट के युवा एआई, सेमीकंडक्टर और इलेक्ट्रॉनिक्स सेक्टर के लिए खुद को तैयार कर सकेंगे. उन्होंने बताया था कि असम के लगभग 1500 युवा इस समय बेंगलुरु स्थित टाटा प्लांट में ट्रेनिंग ले रहे हैं. यह सेमीकंडक्टर प्लांट शुरू होने के बाद यही युवा लीडरशिप पोजीशन संभालेंगे.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

रुपये की गिरावट रोकने के लिए RBI की नई रणनीति, डॉलर से लेकर फॉरेक्स ट्रेडिंग तक बदले नियम

भारतीय रिजर्व बैंक ने रुपये को सहारा देने और विदेशी मुद्रा बाजार में उतार-चढ़ाव कम करने के लिए कई नियामकीय बदलाव किए हैं. इनका उद्देश्य डॉलर की मांग को व्यवस्थित करना, करेंसी डेरिवेटिव कारोबार में जोखिम सीमित करना और बाजार में नियमों का पालन सुनिश्चित करना है.

1 day ago

भारत में 3D प्रिंटिंग को बढ़ावा देने की तैयारी, NSAM 2.0 से घरेलू मैन्युफैक्चरिंग को मिलेगी रफ्तार

नई रणनीति में स्वदेशी तकनीकों को व्यावसायिक स्तर पर इस्तेमाल के योग्य बनाने, बौद्धिक संपदा विकसित करने, डिजिटल तकनीकों को एकीकृत करने और वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने वाले उत्पाद तैयार करने पर ध्यान दिया जाएगा.

1 day ago

सेबी के नए सेटलमेंट नियम नोटिफाई, ₹10 लाख तक के मामलों का होगा फास्ट-ट्रैक निपटारा

नए नियमों के तहत कंपनी के खातों में गड़बड़ी या फंड के दुरुपयोग जैसे मामलों में भी सेटलमेंट का विकल्प उपलब्ध रहेगा.

1 day ago

ग्रामीण इलाकों में बढ़ी रोजगार की मांग, सितंबर में 25.2% का उछाल; 1.56 करोड़ परिवारों ने मांगा काम

यह बढ़ोतरी ऐसे समय में हुई है, जब मानसून के बाद कृषि गतिविधियों और रबी फसल की बुवाई के बीच ग्रामीण श्रम बाजार में रोजगार की मांग में बदलाव देखने को मिल रहा है.

1 day ago

मध्य प्रदेश के टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन में ₹6,000 करोड़ के निवेश का प्रस्ताव, 18 हजार से ज्यादा रोजगार की उम्मीद

मध्य प्रदेश में प्रस्तावित टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन (TMZ) देश में दूरसंचार उपकरणों के घरेलू विनिर्माण को बढ़ावा देने की दिशा में अहम कदम साबित हो सकता है.

1 day ago

बड़ी खबरें

रुपये की गिरावट रोकने के लिए RBI की नई रणनीति, डॉलर से लेकर फॉरेक्स ट्रेडिंग तक बदले नियम

भारतीय रिजर्व बैंक ने रुपये को सहारा देने और विदेशी मुद्रा बाजार में उतार-चढ़ाव कम करने के लिए कई नियामकीय बदलाव किए हैं. इनका उद्देश्य डॉलर की मांग को व्यवस्थित करना, करेंसी डेरिवेटिव कारोबार में जोखिम सीमित करना और बाजार में नियमों का पालन सुनिश्चित करना है.

1 day ago

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ CJP का प्रदर्शन, दिल्ली में बड़े पैमाने पर हिरासत और पाबंदियां

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का आह्वान किया गया था. पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करते हुए विपक्षी नेताओं, कार्यकर्ताओं और प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया.

21 hours ago