होम / बिजनेस / मुद्दतों बाद TATA Group से आई IPO की खबर, अब बड़ा सवाल - पैसा लगाएं या नहीं?

मुद्दतों बाद TATA Group से आई IPO की खबर, अब बड़ा सवाल - पैसा लगाएं या नहीं?

टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) की स्टॉक मार्केट में लिस्टिंग के करीब 19 साल बाद टाटा टेक (Tata Tech) का आईपीओ आ रहा है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

टाटा समूह (TATA Group) से एक लंबे अर्से के बाद इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग (IPO) की खबर आई है. समूह की कंपनी Tata Tech का IPO आने वाला है. कंपनी का 3,042 करोड़ रुपए का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 22 नवंबर को खुलेगा और 24 को बंद हो जाएगा. यह इश्यू पूरी तरह से ऑफर फॉर सेल (OFS) है, जिसका मतलब है कि इसके तहत कोई नया शेयर नहीं जारी होगा. बाजार में टाटा टेक के आईपीओ को लेकर जबरदस्त उत्साह है, लिहाजा ये जानना भी जरूरी है कि इसमें निवेश करना चाहिए या नहीं.   

इतना रखा है प्राइज बैंड  
टाटा समूह की IT कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) की स्टॉक मार्केट में लिस्टिंग के करीब 19 साल बाद टाटा टेक (Tata Tech) का आईपीओ आ रहा है. कंपनी के इसका प्राइस बैंड 475-500 रुपए रखा है और निवेशक 30 शेयरों के लॉट में पैसे लगा सकेंगे. इस आईपीओ का 50% हिस्सा क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB), 35% नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NII) और 15% खुदरा निवेशकों के लिए आरक्षित है. इसके अलावा, इश्यू का 10 प्रतिशत हिस्सा टाटा मोटर्स के शेयरहोल्डर्स और 0.5 प्रतिशत हिस्सा टाटा टेक के कर्मचारियों के लिए रिजर्व है. टाटा टेक के शेयरों की लिस्टिंग के लिए 5 दिसंबर की तारीख तय की गई है. 

कौन-कौन बेचेगा हिस्सेदारी?
इस IPO के तहत OFS के जरिए मौजूदा शेयरहोल्डर्स 6,08,50,278 इक्विटी शेयरों की बिक्री करेंगे, जो कंपनी के कुल पेड-अप शेयर कैपिटल का लगभग 15 प्रतिशत है. चूंकि टाटा टेक का आईपीओ पूरी तरह से ऑफर फॉर सेल का है, तो आईपीओ से मिलने वाला पैसा कंपनी के खाते में नहीं जाएगा. ऐसे में आईपीओ लाने का एकमात्र उद्देश्य वर्तमान शेयरहोल्डर्स को एग्जिट विंडो देना और शेयर बाजार में कंपनी को लिस्ट करना है. आईपीओ के जरिए टाटा मोटर्स अपनी 11.41% हिस्सेदारी, अल्फी टीसी होल्डिंग्स 2.40 फीसदी और टाटा कैपिटल ग्रोथ फंड 1.20% हिस्सेदारी बेचेगी. फिलहाल, टाटा टेक में टाटा मोटर्स की हिस्सेदारी 74.69 प्रतिशत है. जबकि अल्फा टीसी की 7.26% और टाटा कैपिटल ग्रोथ फंड की 3.63 फीसदी हिस्सेदारी है. 

ब्रोकरेज फर्म ने कही ये बात
Tata Tech के शेयरों को ग्रे मार्केट में काफी अच्छा रिस्पांस मिल रहा है. एक मीडिया रिपोर्ट में ब्रोकरेज फर्म IDBI कैपिटल के एनालिस्ट्स के हवाले से बताया गया है कि इस आईपीओ में पैसा लगाया जाए या नहीं. एनालिस्ट्स इस आईपीओ को लेकर काफी पॉजिटिव हैं और उन्होंने इसे सब्सक्राइब की रेटिंग दी है यानी इसमें पैसा लगाया जा सकता है. कंपनी की वित्तीय सेहत की बात करें, तो वित्त वर्ष 2024 की पहली छमाही में इसका रिवेन्यु 34 प्रतिशत और शुद्ध मुनाफा 36 प्रतिशत बढ़ा है. ब्रोकरेज फर्म का मानना है कि यह ग्रोथ आगे भी मजबूत बनी रहने की संभावना है. बता दें कि Tata Tech का रिवेन्यु मुख्य रूप से ऑटोमोटिव इंडस्ट्री से आता है. कंपनी के लिए सबसे अच्छी बात यह है कि उस पर कोई कर्ज नहीं है. 
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

Cult.fit IPO: फिटनेस कंपनी का शेयर बाजार में उतरने का प्लान, ₹950 करोड़ का फ्रेश इश्यू लाएगी कंपनी

कंपनी 950 करोड़ रुपये के फ्रेश इश्यू के जरिए पूंजी जुटाएगी, जबकि मौजूदा निवेशक भी ऑफर फॉर सेल (OFS) के माध्यम से अपनी हिस्सेदारी बेचेंगे.

5 hours ago

चीन+1 रणनीति का भारत को बड़ा फायदा, मैन्युफैक्चरिंग ग्रोथ 4.15% पर पहुंची: रिपोर्ट

ASSOCHAM की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, सरकार के नीतिगत सुधारों, बुनियादी ढांचे में निवेश, पीएलआई योजना और 'चीन+1' रणनीति के चलते भारत दुनिया के प्रमुख विनिर्माण केंद्रों में तेजी से उभर रहा है.

5 hours ago

अडानी ग्रुप की एल्युमिनियम सेक्टर में एंट्री, ओडिशा में 1.1 लाख करोड़ रुपये का मेगा निवेश

अडानी ग्रुप और अबू धाबी की इंटरनेशनल होल्डिंग कंपनी (IHC) ने 50:50 के संयुक्त उद्यम के तहत ओडिशा में एक एकीकृत एल्युमिनियम परियोजना विकसित करने का फैसला किया है.

5 hours ago

भारत-इंडोनेशिया संबंधों को नई उड़ान, ब्रह्मोस मिसाइल, UPI और सबांग पोर्ट समेत कई अहम समझौतों पर मुहर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इंडोनेशिया यात्रा के दौरान भारत और इंडोनेशिया ने रक्षा, समुद्री सुरक्षा, डिजिटल भुगतान, शिक्षा, स्वास्थ्य, महत्वपूर्ण खनिजों और बंदरगाह विकास समेत कई अहम क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण समझौतों पर हस्ताक्षर किए.

7 hours ago

रिलायंस इंडस्ट्रीज को SEBI की चेतावनी, इनसाइडर ट्रेडिंग नियमों के उल्लंघन में 3 नाम आए सामने

सेबी ने 24 जून 2026 को रिलायंस इंडस्ट्रीज के कंपनी सचिव एवं कंप्लायंस अधिकारी को प्रशासनिक चेतावनी पत्र जारी किया. यह पत्र कंपनी को 6 जुलाई को नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के माध्यम से प्राप्त हुआ.

8 hours ago

बड़ी खबरें