✕

होम / बिजनेस / Tata Steel ने जारी किए तिमाही नतीजें, मुनाफा 43% कम हुआ, रेवेन्यू में भी 3% की गिरावट

Tata Steel ने जारी किए तिमाही नतीजें, मुनाफा 43% कम हुआ, रेवेन्यू में भी 3% की गिरावट

टाटा स्टील का चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में नेट प्रॉफिट 43.4% घटकर 295.49 करोड़ रुपये रह गया.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

टाटा ग्रुप की दिग्गज कंपनी टाटा स्टील (TATA Steel Ltd) ने अपने अक्टूबर-दिसंबर तिमाही (Q3) के वित्तीय नतीजे जारी कंपनी है. कंपनी ने एक्सचेंज फाइलिंग में बताया कि चालू वित्तीय वर्ष की तीसरी तिमाही में कंपनी को 295.49 रुपये का नेट प्रॉफिट हुआ है. पिछले साल की इसी तिमाही में कंपनी ने 522.14 करोड़ रुपये का नेट प्रॉफिट कमाया था जो पिछले साल साल-दर-साल के आधार पर गिरावट को दर्शाता है.

रेवेन्यू में 3 पर्सेंट की गिरावट

संबंधित अवधि में कंपनी का एक्सेप्शनल लॉस 126.2 करोड़ रुपये रहा, जबकि एक साल पहले इसी अवधि में यह आंकड़ा 334.13 करोड़ रुपये था. इस दौरान कंपनी का ऑपशनल रेवेन्यू 53,648.3 करोड़ रुपये था, जबकि पोल अनुमानों में यह 52,550 करोड़ रुपये रहने का अनुमान जताया गया था. कंपनी का रेवेन्यू सालाना आधार पर 3 पर्सेट की गिरावट के साथ 53,648.3 करोड़ रुपये था, जबकि एक साल पहले इसी अवधि में यह 55,312 करोड़ रुपये था.

दिसंबर 2024 तिमाही में कंपनी का इबिट्ट्ठा 5,900.6 करोड़ रुपये था, जो 4,700 करोड़ रुपये के अनुमान से ज्यादा था. हालांकि, सालाना आधार पर इबिट्ट्ठा 5.8 पर्सेट गिरकर 6,264 करोड़ रुपये हो गया, जो लागत पर दबाव की तरफ इशारा करता है. इबिट्ट्ठा मार्जिन 11 पर्सेट पर स्थिर रहा, जो एक साल पहले के 11.3 पर्सेट के आंकड़े से थोड़ा कम है.

आय भी घटी

टाटा ग्रुप की कंपनी ने शेयर बाजार को बताया कि अक्टूबर-दिसंबर, 2024 में उसकी एकीकृत आय सालाना आधार पर 55,539.77 करोड़ रुपये से घटकर 53,869.33 करोड़ रुपये रह गई. टाटा स्टील का कुल खर्च सालाना आधार पर 53,351.13 करोड़ रुपये से घटकर 52,118.09 करोड़ रुपये रह गया.

कंपनी ने इससे पहले कहा था कि चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में भारत में उसका कच्चा इस्पात उत्पादन 6 फीसदी बढ़कर 56.8 लाख टन हो गया, जबकि पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में यह 53.5 लाख टन था. घरेलू बाजार में स्थिर बिक्री और निर्यात में रणनीतिक उपस्थिति के कारण भारत में डिलीवरी तीसरी तिमाही में 5.29 मीट्रिक टन तक पहुंच गई, जो साल-दर-साल (Y-o-Y) 8.4 फीसदी अधिक है.

टाटा स्टील नीदरलैंड ने तीसरी तिमाही के लिए 1.76 मिलियन टन तरल इस्पात उत्पादन की सूचना दी, जबकि डिलीवरी 1.53 मिलियन टन रही. टाटा स्टील यूके का उत्पादन Q2FY2025 में अपने ब्लास्ट फर्नेस के बंद होने के कारण तिमाही के लिए शून्य रहा. डिलीवरी में साल-दर-साल 12.5 फीसदी की गिरावट आई और यह 0.56 मिलियन टन रह गई. टाटा स्टील समूह एक अग्रणी ग्लोबल स्टील कंपनी है जिसकी वार्षिक कच्चे स्टील की उत्पादन क्षमता 35 मिलियन टन प्रति वर्ष है.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

भारत में फिर मजबूत होंगे देसी मोबाइल ब्रांड, सरकार देगी ₹5,000 करोड़ का प्रोत्साहन

स्मार्टफोन बाजार में चीनी कंपनियों के दबदबे के बीच सरकार भारतीय मोबाइल ब्रांडों को मजबूत करने की तैयारी कर रही है. ₹62,500 करोड़ की मोबाइल फोन विनिर्माण योजना में करीब ₹5,000 करोड़ भारतीय कंपनियों के लिए रखे गए हैं.

23 hours ago

IPO बाजार में रिकॉर्ड तेजी, 6 महीने में 78 कंपनियों ने जुटाए ₹94,205 करोड़

अप्रैल-सितंबर 2026 के दौरान मेनबोर्ड आईपीओ के जरिए कंपनियों की फंड जुटाने की रफ्तार तेज रही. इस दौरान 78 कंपनियों ने ₹94,205 करोड़ जुटाए, जो पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले 35 फीसदी अधिक है.

1 day ago

चंद्रशेखरन और वेंणु श्रीनिवासन के बीच टीवीएस से जुड़ा दूसरा सौदा टाटा संस बोर्ड के समक्ष नहीं रखा गया: रिपोर्ट

टाटा संस के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन के परिवार की कंपनी कर्नाटक में 330 करोड़ रुपये के औद्योगिक पार्क की योजना बना रही है. यहां टीवीएस मोटर और उसके टियर-1 आपूर्तिकर्ताओं के लिए ऑटो कंपोनेंट्स बनाए जाने हैं.

1 day ago

त्योहारी सीजन से पहले निसान की बड़ी छलांग, घरेलू बिक्री में 100% उछाल

निसान मोटर इंडिया ने सितंबर 2026 में घरेलू बाजार में 3,300 वाहनों की थोक बिक्री दर्ज की, जो पिछले साल के इसी महीने के मुकाबले 100 प्रतिशत अधिक है. कंपनी ने घरेलू और निर्यात बाजारों को मिलाकर सितंबर में कुल 10,025 वाहनों की थोक बिक्री की.

1 day ago

दूसरी तिमाही में 7.3% रह सकती है भारत की विकास दर, पहली तिमाही से धीमी होगी रफ्तार

रिपोर्ट में कहा गया है कि पूंजीगत और बुनियादी ढांचा क्षेत्र से जुड़े सामान का उत्पादन निवेश गतिविधियों में मजबूती के संकेत दे रहा है.

1 day ago


बड़ी खबरें

विजय माल्या से अभी ₹8,751 करोड़ की वसूली बाकी, SBI ने बॉम्बे HC को दी जानकारी

बैंकों ने कोर्ट को यह भी बताया कि मामले में अटैच की गई कुछ शेयर होल्डिंग्स अभी भी बरकरार हैं और उनकी बिक्री नहीं हुई है.

59 minutes ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ निवेश करेगी रिलायंस इंडस्ट्रीज, 3 लाख से ज्यादा रोजगार का दावा

कंपनी के मुताबिक, इस पहल का उद्देश्य स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के साथ किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए नए आर्थिक अवसर पैदा करना है.

3 hours ago

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

1 hour ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ का हॉर्टिकल्चर हब, 10 जिलों के 5,869 गांवों में होगा विकास

आंध्र प्रदेश सरकार के मुताबिक, हॉर्टिकल्चर हब को तीन चरणों में विकसित किया जाएगा. तेलुगु देशम पार्टी (TDP) के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार परियोजना के लिए ₹40,352 करोड़ का योगदान देगी.

3 hours ago

विदेशी बाजार में बढ़ी भारत की मिसाइलों की मांग, 600 मिलियन डॉलर पार हो सकता है एक्सपोर्ट

ब्रह्मोस और आकाश जैसे स्वदेशी सिस्टम भारत के डिफेंस प्रोडक्शन और एक्सपोर्ट क्षमता के विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं. इन उत्पादों की विदेशी मांग बढ़ने से भारतीय रक्षा कंपनियों के लिए अंतरराष्ट्रीय बाजार में कारोबार के नए अवसर भी बन रहे हैं.

6 hours ago