होम / बिजनेस / TATA Steel ने लिया ये बड़ा फैसला, इन सात मेटल कंपनियों का होगा ग्रुप में विलय

TATA Steel ने लिया ये बड़ा फैसला, इन सात मेटल कंपनियों का होगा ग्रुप में विलय

देश की सबसे पुरानी कंपनियों में शुमार टाटा स्टील ने एक बड़ा फैसला लेते हुए सात मेटल कंपनियों के अपने में विलय की घोषणा कर दी है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

नई दिल्लीः देश की सबसे पुरानी कंपनियों में शुमार टाटा स्टील ने एक बड़ा फैसला लेते हुए सात मेटल कंपनियों के अपने में विलय की घोषणा कर दी है. इस विलय का फैसला कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने किया है. 

इन कंपनियों का होगा विलय

जिन कंपनियों का टाटा स्टील में विलय होगा वो हैं टाटा स्टील लॉन्ग प्रोडक्ट्स लिमिटेड, द टिनप्लेट कंपनी ऑफ इंडिया लिमिटेड, टाटा मेटालिक्स लिमिटेड, टीआरएफ लिमिटेड, द इंडियन स्टील एंड वायर प्रोडक्ट्स लिमिटेड, टाटा स्टील माइनिंग लिमिटेड और एस एंड टी माइनिंग कंपनी लिमिटेड. टाटा समूह ने भारतीय स्टॉक मार्केट एक्सचेंजों को निर्णय के बारे में सूचित किया और कहा कि कंपनी के बोर्ड ने 22 सितंबर, 2022 को आयोजित अपनी बैठक में अन्य बातों के साथ, निम्नलिखित सात कंपनियों के विलय को मंजूरी दी है. 

सहायक कंपनियों में दो टाटा स्टील के पूर्ण स्वामित्व वाली कंपनियां 

टाटा स्‍टील में जिन 7 कंपनियों (प्रत्‍येक एक अलग स्‍कीम) का विलय हो रहा है, उन कंपनियों के बोर्ड, स्‍वतंत्र निदेशकों की कमिटी और कंपनी की ऑडिट कमिटी ने मर्जर के प्रस्‍ताव की समीक्षा करने के बाद इसकी सिफारिश की थी. प्रत्‍येक स्‍कीम के लिए सभी कंपनियों को अपने शेयरधारकों, सेबी, सक्षम अथाॉरिटी, शेयर बाजार (NSE, BSE), नियामकीय और अन्‍य संबंधित सरकारी अथॉरिटीज या न्‍याायकि अथॉरिटीज से मंजूरी लेनी होगी. सेबी के नियमानुसार जरूरत के आधार पर सभी स्‍कीम के जुड़े डॉक्‍यूमेंट्स/सर्टिफिकेट्स शेयर बाजारों को उपलब्‍ध कराए जाएंगे. 

बता दें कि ‘टाटा स्टील लॉन्ग प्रोडक्ट्स लिमिटेड’ में टाटा स्टील की 74.91 प्रतिशत हिस्सेदारी है। इसके अलावा उसकी ‘द टिनप्लेट कंपनी ऑफ इंडिया लिमिटेड’ में 74.96 प्रतिशत, ‘टाटा मेटालिक्स लिमिटेड’ में 60.03 प्रतिशत और ‘द इंडियन स्टील एंड वायर प्रोडक्ट्स लिमिटेड’ में 95.01 प्रतिशत हिस्सेदारी है, जबकि ‘टाटा स्टील माइनिंग लिमिटेड’ और ‘एसएंडटी माइनिंग कंपनी लिमिटेड’ उसके पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनियां है.

इसके साथ ही कंपनी के बोर्ड ने टाटा स्टील की सहयोगी कंपनी ‘टीआरएफ लिमिटेड’ (34.11 प्रतिशत हिस्सेदारी)  के टाटा स्टील लिमिटेड में विलय को भी मंजूरी दे दी है.

VIDEO: भारतीय दूरसंचार के इस नए कानून में क्या नया है?

टैग्स
सम्बंधित खबरें

मैन्युफैक्चरिंग और बिजली सेक्टर की ताकत से औद्योगिक उत्पादन में उछाल, IIP ग्रोथ 7.3% पर पहुंची

मई के 5% के मुकाबले जून में औद्योगिक वृद्धि तेज, बाजार अनुमान 5.6% से भी बेहतर रहा आंकड़ा; इलेक्ट्रिकल इक्विपमेंट और ऑटो सेक्टर ने दिया बड़ा योगदान

6 hours ago

रॉकेट में जल्द लगेंगे ‘मेड इन भारत’ चिप्स, अश्विनी वैष्णव ने दी जानकारी

स्काईरूट के विक्रम-1 मिशन की सफलता के बाद स्वदेशी सेमीकंडक्टर इंटीग्रेशन पर बढ़ा फोकस, भारत के निजी स्पेस सेक्टर को मिलेगी नई रफ्तार

6 hours ago

2032 तक वैश्विक खिलौना बाजार में 5% हिस्सेदारी का लक्ष्य, सरकार ने बनाई टास्क फोर्स

घरेलू खिलौना विनिर्माण को मिलेगा बढ़ावा. वैश्विक प्रतिस्पर्धा बढ़ाने, रोजगार सृजन और 'मेड इन इंडिया' खिलौनों की पहुंच मजबूत करने पर रहेगा फोकस

6 hours ago

Nvidia ने लॉन्च किया Open Secure AI Alliance, AI सुरक्षा के लिए टेक कंपनियों का वैश्विक गठबंधन

Hugging Face साइबर हमले के बाद उठाया कदम. Adobe, Dell, CrowdStrike समेत कई कंपनियां हुईं शामिल, AI सुरक्षा के लिए ओपन-सोर्स टूल्स विकसित किए जाएंगे.

9 hours ago

HUL को झटका: कमजोर Q1 नतीजों से शेयर 5% तक टूटा, मुनाफा बाजार अनुमान से कम

Q1FY27 में HUL का शुद्ध मुनाफा 3% घटकर ₹2,673 करोड़ रहा, हालांकि कंपनी का राजस्व 10% बढ़ा; होम केयर कारोबार ने दर्ज की तीन साल की सबसे तेज ग्रोथ

10 hours ago

बड़ी खबरें

मैन्युफैक्चरिंग और बिजली सेक्टर की ताकत से औद्योगिक उत्पादन में उछाल, IIP ग्रोथ 7.3% पर पहुंची

मई के 5% के मुकाबले जून में औद्योगिक वृद्धि तेज, बाजार अनुमान 5.6% से भी बेहतर रहा आंकड़ा; इलेक्ट्रिकल इक्विपमेंट और ऑटो सेक्टर ने दिया बड़ा योगदान

6 hours ago

2032 तक वैश्विक खिलौना बाजार में 5% हिस्सेदारी का लक्ष्य, सरकार ने बनाई टास्क फोर्स

घरेलू खिलौना विनिर्माण को मिलेगा बढ़ावा. वैश्विक प्रतिस्पर्धा बढ़ाने, रोजगार सृजन और 'मेड इन इंडिया' खिलौनों की पहुंच मजबूत करने पर रहेगा फोकस

6 hours ago

रॉकेट में जल्द लगेंगे ‘मेड इन भारत’ चिप्स, अश्विनी वैष्णव ने दी जानकारी

स्काईरूट के विक्रम-1 मिशन की सफलता के बाद स्वदेशी सेमीकंडक्टर इंटीग्रेशन पर बढ़ा फोकस, भारत के निजी स्पेस सेक्टर को मिलेगी नई रफ्तार

6 hours ago

बजट सेगमेंट में Vivo का नया दांव, AI फीचर्स और 5500mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ T5e

कंपनी का दावा है कि यह फोन दमदार बैटरी बैकअप, मजबूत बिल्ड क्वालिटी और स्मार्ट AI टूल्स के साथ बजट सेगमेंट के ग्राहकों को बेहतर अनुभव देगा.