✕

होम / बिजनेस / उड़ान भर रहे TATA के शेयरों की क्या थमेगी रफ्तार? इस खबर से उठे सवाल

उड़ान भर रहे TATA के शेयरों की क्या थमेगी रफ्तार? इस खबर से उठे सवाल

पिछले पांच कारोबारी सत्रों में टाटा केमिकल्स ने शेयरों ने गजब की तेजी हासिल की है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

टाटा समूह (TATA Group) की कंपनियों ने पिछले कुछ दिनों में शेयर बाजार में अच्छा प्रदर्शन किया है. समूह की कंपनियों के शेयर तेजी से ऊपर चढ़े हैं और निवेशकों की झोली भरी है. हालांकि, अब एक ऐसी खबर सामने आई है, जिनसे TATA के शेयरों की चाल प्रभावित हो सकती है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, समूह की कंपनी टाटा संस (TATA Sons) अपना आईपीओ लाने से बच रही है. यदि ये खबर सही साबित होती है, तो टाटा केमिकल्स (TATA Chemicals) पर सबसे ज्यादा असर पड़ सकता है. इस शेयर ने बीते पांच दोनों में 37.82% रिटर्न दिया है.  

RBI से नहीं मिली राहत
टाटा केमिकल्स को टाटा संस की मेगा लिस्टिंग का सबसे बड़ा लाभार्थी माना जाता रहा है. ऐसे में यदि कंपनी आईपीओ लाने की योजना से पीछे हटती है, तो टाटा केमिकल्स के शेयर लुढ़क भी सकते हैं. रिपोर्ट्स में बताया गया है कि रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) के नियमों के अनुसार, टाटा संस को सितंबर 2025 तक लिस्ट होना है, लेकिन कंपनी इससे बचने की कोशिश कर रही है. टाटा संस ने इस संबंध में RBI में याचिका भी दायर की थी, लेकिन केंद्रीय बैंक ने उसे रद्द कर दिया. 

ये भी पढ़ें - IndiGo से कमजोर होगा Rakesh Gangwal का रिश्ता, बड़ी हिस्सेदारी बेचने की है तैयारी!

इस विकल्प पर विचार   
लिस्टिंग से बचने के लिए टाटा संस अब अपनी बैलेंस शीट के रीस्ट्रक्चरिंग का विकल्प तलाश रही है. एक्सपर्ट्स का कहना है कि यदि कर्ज चुकाकर लोन को रीस्ट्रक्चर करने में टाटा संस सफल रहती है और टाटा कैपिटल में अपनी होल्डिंग को किसी अन्य यूनिट में ट्रांसफर कर देती है, तो उस स्थिति में उसे इन्वेस्टमेंट या अपर लेयर NBFC के रूप में डीरजिस्टर किया जा सकेगा. इससे कंपनी लिस्टिंग से बच जाएगी. टाटा केमिकल्स की टाटा संस में कुल हिस्सेदारी 3 प्रतिशत है. टाटा ग्रुप की तरफ से टाटा संस के आईपीओ को लेकर अभी तक कोई बयान जारी नहीं किया गया है. 

टैग्स
सम्बंधित खबरें

IDBI बैंक में हिस्सेदारी घटाने के अधिकार पर सरकार का जोर, 2018 के दिल्ली हाईकोर्ट के फैसले का दिया हवाला

केंद्र सरकार ने 17 अक्टूबर को जारी स्पष्टीकरण में कहा कि IDBI बैंक में हिस्सेदारी घटाने पर रोक लगाने के लिए 2003 में संशोधन का प्रस्ताव रखा गया था, लेकिन इसे स्वीकार नहीं किया गया. यह संशोधन न तो पारित हुआ और न ही IDBI (Repeal) Act, 2003 का हिस्सा बना.

1 day ago

HDFC बैंक का मुनाफा 4.7% बढ़कर ₹19,510 करोड़, NPA घटा; लोन और जमा में भी मजबूत बढ़त

HDFC बैंक के कर्ज वितरण और जमा, दोनों में वृद्धि दर्ज की गई. 30 सितंबर 2026 तक बैंक का कुल ग्रॉस एडवांस सालाना आधार पर 16.3% बढ़कर 32,19,500 करोड़ रुपये हो गया.

1 day ago

हरि शंकर, महादेव: स्काईएक्सचेंज के पीछे का रहस्य

सिंडिकेट के कथित सरगना हरि शंकर तिबरेवाल (HST), स्काईएक्सचेंज के मालिक, ED का कहना है कि HST का स्काईएक्सचेंज और महादेव ऐप साझेदारी में संचालित होते थे और ये “एक ही आपराधिक उद्यम का अभिन्न हिस्सा” थे.

1 day ago

भारत की भूमिका ऑफशोरिंग से आगे बढ़कर है: सर्जियो लोपेज, ओमनीकॉम प्रोडक्शन

एक विशेष इंटरव्यू में लोपेज ने ब्रांड की आवाज, कंटेंट की प्रभावशीलता, तेजी से प्रतिस्पर्धी होते मार्केटिंग इकोसिस्टम में अलग पहचान बनाने और भारत को वैश्विक व क्षेत्रीय नवाचार के केंद्र के रूप में स्थापित करने की ओमनीकॉम प्रोडक्शन की रणनीति पर बात की.

1 day ago

भारत में इंटरनेट सेवा शुरू करने को तैयार स्टारलिंक, इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार होने का दावा

सैटेलाइट इंटरनेट बाजार में नियामकीय मंजूरियों को लेकर विवाद के बीच एलन मस्क की कंपनी ने कहा कि वह पांच साल से अधिक समय से भारतीय नियामकों के साथ काम कर रही है.

1 day ago

बड़ी खबरें

हरि शंकर, महादेव: स्काईएक्सचेंज के पीछे का रहस्य

सिंडिकेट के कथित सरगना हरि शंकर तिबरेवाल (HST), स्काईएक्सचेंज के मालिक, ED का कहना है कि HST का स्काईएक्सचेंज और महादेव ऐप साझेदारी में संचालित होते थे और ये “एक ही आपराधिक उद्यम का अभिन्न हिस्सा” थे.

1 day ago

दिल्ली के बाजारों में प्रदर्शनों से कारोबार पर असर, रोजाना ₹250 करोड़ तक नुकसान का दावा; सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला

त्योहारी और शादी के सीजन में बाजारों तक पहुंच बाधित होने का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, व्यापारिक संगठनों ने चांदनी चौक, सदर बाजार और कनॉट प्लेस समेत प्रमुख बाजारों में सुचारु आवागमन सुनिश्चित करने की मांग की.