होम / बिजनेस / TCS ने किया डिविडेंड का ऐलान और Tata Sons का खिल गया चेहरा, क्या है माजरा?

TCS ने किया डिविडेंड का ऐलान और Tata Sons का खिल गया चेहरा, क्या है माजरा?

दिग्गज आईटी कंपनी Tata Consultancy Services के तिमाही नतीजे शानदार रहे हैं. कंपनी के प्रॉफिट में उछाल देखने को मिला है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

जिस दिन पूरा देश रतन टाटा को अंतिम विदाई दे रहा था, उसी दिन उनकी कंपनी TCS ने FY25 की दूसरी तिमाही नतीजों का ऐलान किया. टीसीएस ने जुलाई-सितंबर तिमाही में अच्छा मुनाफा कमाया है. टाटा कंसल्‍टेंसी सर्विसेज (TCS) का मुनाफा पिछले साल की तुलना में 4.99% बढ़कर 11,909 करोड़ रुपए हो गया है. पिछले साल इसी तिमाही में कंपनी ने 11,342 करोड़ रुपए का प्रॉफिट कमाया था. 

झोली में आएंगे करोड़ों
तिमाही नतीजे घोषित करने के साथ ही TCS ने डिविडेंड का भी ऐलान किया है. कंपनी अपने शेयरधारकों को 10 रुपए प्रति शेयर का दूसरा अंतरिम डिविडेंड जारी करेगी. इस ऐलान से आम निवेशकों के साथ-साथ टाटा संस प्राइवेट लिमिटेड के चेहरे पर भी मुस्कान आ गई है. दरअसल, TCS में  टाटा संस की भी हिस्सेदारी. ऐसे में उसे डिविडेंड के रूप में मोटी कमाई होगी. कंपनी को लगभग 2600 करोड़ रुपए की  डिविडेंड इनकम मिलने की उम्मीद है.

शेयर में आई गिरावट
जून 2024 तिमाही के अंत में टाटा संस के पास TCS के 71.74 प्रतिशत शेयर थे. जबकि टाटा इन्वेस्टमेंट कॉरपोरेशन के पास कंपनी में 0.03% हिस्सेदारी थी. TCS ने डिविडेंड के लिए 18 अक्टूबर 2024 को रिकॉर्ड डेट के रूप में तय किया है. इससे पहले, कंपनी ने वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए 10 रुपए प्रति शेयर का अंतरिम डिविडेंड दिया था.  बता दें कि Tata Consultancy Services के शेयर कल गिरावट के साथ बंद हुए थे. 0.59% की गिरावट के साथ यह 4,227.90 रुपए पर पहुंच गया था.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

रिलायंस फैसले की खामोश विरासत: क्या सेबी के लिए अब धोखाधड़ी साबित करना होगा और मुश्किल?

रिलायंस मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सही कहा कि किसी नियम का उल्लंघन करना और धोखाधड़ी करना एक ही बात नहीं है. लेकिन सबसे गंभीर मामलों में सबूत के स्तर को ऊंचा उठाते हुए अदालत एक ऐसे सवाल को अनुत्तरित छोड़ गई, जिसका जवाब उसने नहीं दिया: ऐसे बाजार में, जहां गलत काम गुमनाम, इलेक्ट्रॉनिक और बिना किसी स्पष्ट पीड़ित के होता है, एक नागरिक नियामक धोखाधड़ी को साबित कैसे करे?

1 week ago

भारत-अमेरिका ट्रेड डील अंतिम चरण में, 99% बातचीत पूरी; जल्द हो सकता है अंतरिम समझौता: अमेरिकी राजदूत

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने कहा कि पिछले 20 वर्षों में दोनों देशों के बीच वस्तुओं और सेवाओं का द्विपक्षीय व्यापार 20 अरब डॉलर से बढ़कर 220 अरब डॉलर से अधिक हो गया है.

1 week ago

स्पाइसजेट पर GST विभाग का शिकंजा, रद्द हो सकता है पंजीकरण; 124 करोड़ रुपये की टैक्स मांग

जीएसटी विभाग ने CGST/SGST अधिनियम, 2017 की धारा 62 के तहत कंपनी का प्रोविजनल असेसमेंट किया है. इस आकलन के आधार पर विभिन्न अवधियों के लिए कुल 124 करोड़ 65 लाख 87 हजार 156 रुपये की कर मांग निर्धारित की गई है.

1 week ago

मई में 49 लाख बैरल प्रतिदिन पहुंचा भारत का क्रूड आयात, रूस बना सबसे बड़ा सप्लायर

पश्चिम एशिया में जारी तनाव और आपूर्ति संबंधी अनिश्चितताओं के बीच भारत ने अपनी ऊर्जा सुरक्षा को मजबूत करने के लिए आयात रणनीति में महत्वपूर्ण बदलाव किए हैं.

1 week ago

सेबी का सुजलॉन पर बड़ा प्रहार: 29 करोड़ रुपये का जुर्माना, पुरानी क्लीन चिट भी रद्द

खातों में कथित हेराफेरी, भ्रामक वित्तीय खुलासे और समूह कंपनियों के बीच फंड घुमाकर मुनाफा दिखाने के आरोपों पर सेबी ने सुजलॉन एनर्जी और उसके पूर्व शीर्ष अधिकारियों पर भारी जुर्माना लगाया है.

1 week ago

बड़ी खबरें

मई में 49 लाख बैरल प्रतिदिन पहुंचा भारत का क्रूड आयात, रूस बना सबसे बड़ा सप्लायर

पश्चिम एशिया में जारी तनाव और आपूर्ति संबंधी अनिश्चितताओं के बीच भारत ने अपनी ऊर्जा सुरक्षा को मजबूत करने के लिए आयात रणनीति में महत्वपूर्ण बदलाव किए हैं.

1 week ago

रिलायंस फैसले की खामोश विरासत: क्या सेबी के लिए अब धोखाधड़ी साबित करना होगा और मुश्किल?

रिलायंस मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सही कहा कि किसी नियम का उल्लंघन करना और धोखाधड़ी करना एक ही बात नहीं है. लेकिन सबसे गंभीर मामलों में सबूत के स्तर को ऊंचा उठाते हुए अदालत एक ऐसे सवाल को अनुत्तरित छोड़ गई, जिसका जवाब उसने नहीं दिया: ऐसे बाजार में, जहां गलत काम गुमनाम, इलेक्ट्रॉनिक और बिना किसी स्पष्ट पीड़ित के होता है, एक नागरिक नियामक धोखाधड़ी को साबित कैसे करे?

1 week ago

भारत-अमेरिका ट्रेड डील अंतिम चरण में, 99% बातचीत पूरी; जल्द हो सकता है अंतरिम समझौता: अमेरिकी राजदूत

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने कहा कि पिछले 20 वर्षों में दोनों देशों के बीच वस्तुओं और सेवाओं का द्विपक्षीय व्यापार 20 अरब डॉलर से बढ़कर 220 अरब डॉलर से अधिक हो गया है.

1 week ago

सेमीकंडक्टर सेक्टर में बड़ा दांव, 2035 तक 150 अरब डॉलर की वैल्यू चेन खड़ी करेगा भारत

रिपोर्ट के मुताबिक, अगले एक दशक में 135-180 अरब डॉलर के निवेश और मजबूत सरकारी समर्थन के दम पर देश न केवल अपनी चिप जरूरतों को पूरा कर सकता है, बल्कि वैश्विक सप्लाई चेन में भी अहम भूमिका निभा सकता है.