✕

होम / बिजनेस / Tata ने अपनी इन कारों के दामों में की कमी, जानते हैं कौन सी हैं ये लग्‍जरी कारें 

Tata ने अपनी इन कारों के दामों में की कमी, जानते हैं कौन सी हैं ये लग्‍जरी कारें 

कंपनी जहां 2 मिलियन से ज्‍यादा एसयूवी बेचने में कामयाब हुई है वहीं दूसरी ओर कंपनी के शेयर ने भी मंगलवार को जबरदस्‍त ट्रेड किया. टाटा मोटर्स का शेयर 1014.15 रुपये पर बंद हुआ.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

महंगाई के इस दौर में अगर आप कार खरीदने की तैयारी कर रहे हैं तो टाटा मोटर्स के ये तीन मॉडल आपके विकल्‍प हो सकते हैं. टाटा मोटर्स ने मंगलवार को अपनी तीन कारों के दामों में कमी की है. इन कारों में टाटा हैरियर (TATA Harrier), टाटा सफारी(Tata Safari) और कंपनी ने अपने स्‍पोर्ट्स यूटिलिटी व्हिकल पर छूट का दायरा 1 लाख 40 हजार रुपये तक बढ़ा दिया है. 

दामों में कितनी की है कमी 
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, टाटा मोटर्स ने अपनी टाटा सफारी के दामों में 70 हजार रुपये तक की कमी कर दी है. पहले ये कार 16.2 लाख रुपये की थी लेकिन अब इसके लिए आपको 15.5 लाख रुपये चुकाने होंगे. इसी तरह अगर आप हैरियर को अपना विकल्‍प बनाते हैं तो पहले इसके लिए आपको 15.5 लाख रुपये चुकाने होते थे लेकिन अब आपको 15 लाख रुपये चुकाने होंगे. कंपनी की ओर से दामों में ये कमी उसके सेलिब्रेशन के तौर पर कम किए गए हैं. कंपनी ने हाल ही में इंडियन रोड पर 2 मिलियन से ज्‍यादा SUV को उतार दिया है. कंपनी Nexon पर 1.30 हजार रुपये की छूट दी है तो 30 हजार रुपये की छूट पंच EV (Punch EV) पर दे रही है. '

ये भी पढ़ें: प्रति व्‍यक्ति आय में नंबर वन बना ऐसा राज्‍य, जहां नहीं है कोई महानगर, जानते हैं कौन सा है?

क्‍या बोले कंपनी के चीफ कॉमर्शियल ऑफिसर? 
टाटा मोटर्स के चीफ कॉमर्शियल ऑफिसर विवेक श्रीवास्‍तव कहते हैं कि एसयूवी सेगमेंट को समझने और हर ग्राहक की ज़रूरत के लिए सही उत्पाद देने की हमारी क्षमता, हमें इस सेगमेंट में स्थिरता और प्रमुख नेतृत्व बनाए रखने में काफी मदद करती है. हमारी मल्टी पावरट्रेन रणनीति द्वारा समर्थित, हमारा दृष्टिकोण भारतीय ग्राहकों को विश्व स्तरीय एसयूवी(SUV) देना है जो मजबूत, सुरक्षित और तकनीकी रूप से उन्नत हैं. 2 मिलियन एसयूवी बिक्री के आंकड़े की उपलब्धि इस दृष्टिकोण का एक प्रमाण है और एसयूवी श्रेणी के भविष्य की ग्रोथ की गति निर्धारित करती है.

टाटा मोटर्स के शेयरों में दिखी बड़ी तेजी 
मंगलवार का दिन टाटा मोटर्स के शेयरों के लिए बेहतरीन रहा. बीते लंबे समय से 980 के आसपास घूम रहे टाटा मोटर्स के शेयर ने सोमवार को 1000 का आंकड़ा पार कर लिया था.  मंगलवार को टाटा मोटर्स का शेयर 1000 के आंकड़े पर खुला और बाजार बंद होने पर 1014.15 रुपये पर ट्रेड कर रहा था. टाटा मोटर्स के शेयर का 52 हफ्तों का अधिकतम दाम 1017 है जबकि लोअर प्राइस 593 रुपये है.  

टैग्स
सम्बंधित खबरें

रुपये की गिरावट रोकने के लिए RBI की नई रणनीति, डॉलर से लेकर फॉरेक्स ट्रेडिंग तक बदले नियम

भारतीय रिजर्व बैंक ने रुपये को सहारा देने और विदेशी मुद्रा बाजार में उतार-चढ़ाव कम करने के लिए कई नियामकीय बदलाव किए हैं. इनका उद्देश्य डॉलर की मांग को व्यवस्थित करना, करेंसी डेरिवेटिव कारोबार में जोखिम सीमित करना और बाजार में नियमों का पालन सुनिश्चित करना है.

1 day ago

भारत में 3D प्रिंटिंग को बढ़ावा देने की तैयारी, NSAM 2.0 से घरेलू मैन्युफैक्चरिंग को मिलेगी रफ्तार

नई रणनीति में स्वदेशी तकनीकों को व्यावसायिक स्तर पर इस्तेमाल के योग्य बनाने, बौद्धिक संपदा विकसित करने, डिजिटल तकनीकों को एकीकृत करने और वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने वाले उत्पाद तैयार करने पर ध्यान दिया जाएगा.

1 day ago

सेबी के नए सेटलमेंट नियम नोटिफाई, ₹10 लाख तक के मामलों का होगा फास्ट-ट्रैक निपटारा

नए नियमों के तहत कंपनी के खातों में गड़बड़ी या फंड के दुरुपयोग जैसे मामलों में भी सेटलमेंट का विकल्प उपलब्ध रहेगा.

1 day ago

ग्रामीण इलाकों में बढ़ी रोजगार की मांग, सितंबर में 25.2% का उछाल; 1.56 करोड़ परिवारों ने मांगा काम

यह बढ़ोतरी ऐसे समय में हुई है, जब मानसून के बाद कृषि गतिविधियों और रबी फसल की बुवाई के बीच ग्रामीण श्रम बाजार में रोजगार की मांग में बदलाव देखने को मिल रहा है.

1 day ago

मध्य प्रदेश के टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन में ₹6,000 करोड़ के निवेश का प्रस्ताव, 18 हजार से ज्यादा रोजगार की उम्मीद

मध्य प्रदेश में प्रस्तावित टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन (TMZ) देश में दूरसंचार उपकरणों के घरेलू विनिर्माण को बढ़ावा देने की दिशा में अहम कदम साबित हो सकता है.

1 day ago

बड़ी खबरें

रुपये की गिरावट रोकने के लिए RBI की नई रणनीति, डॉलर से लेकर फॉरेक्स ट्रेडिंग तक बदले नियम

भारतीय रिजर्व बैंक ने रुपये को सहारा देने और विदेशी मुद्रा बाजार में उतार-चढ़ाव कम करने के लिए कई नियामकीय बदलाव किए हैं. इनका उद्देश्य डॉलर की मांग को व्यवस्थित करना, करेंसी डेरिवेटिव कारोबार में जोखिम सीमित करना और बाजार में नियमों का पालन सुनिश्चित करना है.

1 day ago

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ CJP का प्रदर्शन, दिल्ली में बड़े पैमाने पर हिरासत और पाबंदियां

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का आह्वान किया गया था. पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करते हुए विपक्षी नेताओं, कार्यकर्ताओं और प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया.