✕

होम / बिजनेस / Tata Motors Q2 Results: 32% बढ़ी कंपनी की कमाई, प्रॉफिट में भी आया उछाल!

Tata Motors Q2 Results: 32% बढ़ी कंपनी की कमाई, प्रॉफिट में भी आया उछाल!

सितंबर 2023 में खत्म हुए क्वार्टर के दौरान टाटा मोटर्स (Tata Motors) का नेट प्रॉफिट बढ़कर 3,764 करोड़ रुपयों पर पहुंच गया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

टाटा ग्रुप (Tata Group) की जानी मानी कंपनी टाटा मोटर्स लिमिटेड (Tata Motors) द्वारा वित्त वर्ष 24 के दूसरे क्वार्टर (FY24 Q2) के अपने नतीजे जारी कर दिए गए हैं. इस क्वार्टर के दौरान कंपनी के नेट प्रॉफिट में उछाल देखने को मिला है और साथ ही कंपनी की कमाई में भी वृद्धि हुई है. 

Tata Motors का प्रदर्शन
वित्त वर्ष 24 के दूसरे क्वार्टर यानी सितंबर 2023 में खत्म हुए क्वार्टर के दौरान टाटा मोटर्स (Tata Motors) का नेट प्रॉफिट बढ़कर 3,764 करोड़ रुपयों पर पहुंच गया है. आपको बता दें कि पिछले साल सितंबर में कंपनी द्वारा 944.61 करोड़ रुपयों का नुक्सान दर्ज किया गया था. इसके साथ ही कंपनी ने बताया है कि कि कंपनी की कमाई में 32% का उछाल देखने को मिला है जिसके बाद इस क्वार्टर के दौरान कंपनी की कमाई 1.04 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गई है. पिछले साल इसी क्वार्टर के दौरान कंपनी की कमाई 78,846 करोड़ रुपये हुआ करती थी. 

आगे भी जारी रहेगी रफ्तार
वित्त वर्ष 24 के दूसरे क्वार्टर (FY24 Q2) के दौरान टाटा मोटर्स (Tata Motors) का EBITDA (अर्निंग्स बिफोर इंटरेस्ट टैक्स डेप्रिसिएशन एंड अमोर्टाइजेशन) भी 84% बढ़कर 14,400 करोड़ रुपयों पर पहुंच गया है. प्रति शेयर पर होने वाली कमाई में भी बढ़ोत्तरी हुई है. इस क्वार्टर के दौरान प्रति शेयर कंपनी की कमाई 9.81 रुपए हुआ करती थी जबकि सितंबर 2022 में यह -2.47 रुपए हुआ करती थी. इस मौके पर कंपनी के CFO PB Balaji ने कहा है कि मजबूत प्रोडक्ट पाइपलाइन, मजबूत सेकंड हाफ और कैश की वृद्धि से संबंधित मुद्दों पर ध्यान देते हुए हमें विश्वास है कि आगे भी यह रफ्तार बनी रहेगी. 

Jaguar Land Rover की कमाई
दूसरी तरफ टाटा मोटर्स (Tata Motors) की ही ब्रिटेन स्थित शाखा जैगुआर लैंड रोवर (Jaguar Land Rover) की कमाई में भी वृद्धि हुई है. कंपनी की कमाई में 30.4% की वृद्धि देखने को मिली है जिसके बाद कंपनी की कमाई 6.9 बिलियन यूरो पर पहुंच गई है. कंपनी की होलसेल बिक्री में मजबूती देखने को मिली है और साथ ही कंपनी को कमर्शियल व्हीकल से होने वाली कमाई में भी वृद्धि देखने को मिली है.
 
यह भी पढ़ें: क्या है White Hydrogen जिससे नहीं होता प्रदूषण; ग्रीन हाइड्रोजन से बेहतर है ये विकल्प?

टैग्स
सम्बंधित खबरें

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

9 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

12 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

13 hours ago

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

13 hours ago

IRDAI के प्रस्तावित सुधारों पर IBAI की चिंता, PM मोदी से कहा- 10 लाख नौकरियों पर पड़ सकता है असर

इंश्योरेंस ब्रोकर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया ने कमीशन कैप और खर्च सीमा में बदलाव टालने की मांग की, 2028 तक मौजूदा व्यवस्था जारी रखने की अपील

16 hours ago

बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

13 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

13 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

9 hours ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

11 hours ago