होम / बिजनेस / APTEL के फैसले से टाटा पावर शेयर में उछाल, पैरेलल लाइसेंसिंग को हरी झंडी

APTEL के फैसले से टाटा पावर शेयर में उछाल, पैरेलल लाइसेंसिंग को हरी झंडी

APTEL का यह फैसला भारत के बिजली बाजार को अधिक खुला और प्रतिस्पर्धी बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 month ago

पावर सेक्टर के लिए एक अहम फैसले में APTEL ने पैरेलल लाइसेंसिंग विवाद पर टाटा पावर (Tata Power) के पक्ष में फैसला सुनाया है. इस निर्णय के तहत BEST की अपील को खारिज कर दिया गया, जिससे न सिर्फ टाटा पावर बल्कि पूरे बिजली सेक्टर को बड़ी राहत मिली है. इस फैसले से अब एक ही क्षेत्र में एक से अधिक कंपनियों के बिजली वितरण का रास्ता साफ हो गया है.

क्या है पूरा मामला

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यह विवाद पैरेलल लाइसेंसिंग को लेकर था, जिसमें कंपनियों को एक ही इलाके में बिजली सप्लाई करने की अनुमति देने का प्रावधान है. महाराष्ट्र इलेक्ट्रिसिटी रेगुलेटरी कमीशन (MERC) ने जून 2025 में कई कंपनियों को ऐसे लाइसेंस देने की मंजूरी दी थी. इसके खिलाफ BEST ने अपील दायर की थी, ताकि टाटा पावर को नए क्षेत्रों में बिजली वितरण से रोका जा सके. हालांकि, APTEL ने BEST की इस अर्जी को खारिज करते हुए MERC के फैसले को बरकरार रखा.

पैरेलल लाइसेंसिंग से क्या बदलेगा

APTEL के इस फैसले के बाद अब एक ही क्षेत्र में दो या उससे अधिक कंपनियां बिजली सप्लाई कर सकेंगी. इससे उपभोक्ताओं को बेहतर सेवाएं और प्रतिस्पर्धी दरों का लाभ मिल सकता है. ब्रोकरेज फर्म JM फाइनेंशियल का मानना है कि यह फैसला केवल एक कंपनी के लिए नहीं बल्कि पूरे देश के पावर सेक्टर के लिए गेम चेंजर साबित हो सकता है.

किन कंपनियों को होगा फायदा

इस फैसले से कई प्रमुख कंपनियों को लाभ मिलने की संभावना है. इनमें शामिल हैं:

1. टाटा पावर (Tata Power)
2. अडानी एनर्जी सॉल्यूशंस (Adani Energy Solutions)
3. CESC
4. टोरेंट पावर (Torrent Power)

इन कंपनियों के लिए नए बाजारों में प्रवेश के अवसर बढ़ेंगे.

टाटा पावर शेयर में तेजी

फैसले के बाद टाटा पावर के शेयर में मजबूती देखी गई. मंगलवार को खबर लिखे जाने तक यह शेयर 2.14 प्रतिशत की बढ़त के साथ 398.90 रुपये के आसपास कारोबार करता नजर आया. दिन के दौरान इसने 402.30 रुपये का हाई भी छुआ. बता दें, पिछले 1 हफ्ते में इस शेयर ने 4.45 प्रतिशत, 1 महीने में 5.23 प्रतिशत और 1 साल में 13.61 प्रतिशत तक की तेजी दिखाई है.

अन्य कंपनियों के शेयर का हाल

अडानी एनर्जी सॉल्यूशंस के शेयर में हल्की कमजोरी देखने को मिली और यह करीब 978 रुपए के आसपास ट्रेड करता दिखा. वहीं, CESC और टोरेंट पावर के शेयरों में भी मामूली गिरावट दर्ज की गई, हालांकि बाजार विशेषज्ञ इसे अस्थायी उतार-चढ़ाव मान रहे हैं.

विशेषज्ञों के अनुसार, आने वाले समय में इलेक्ट्रिसिटी संशोधन बिल पास होने की उम्मीद है. अगर ऐसा होता है, तो पावर सेक्टर में प्रतिस्पर्धा और निवेश दोनों बढ़ सकते हैं.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

Nifty 500 में DII का दबदबा रिकॉर्ड स्तर पर, FII हिस्सेदारी घटी: मोतीलाल ओसवाल

रिपोर्ट के अनुसार, वित्त वर्ष 2026 भारतीय इक्विटी बाजार के लिए काफी उतार-चढ़ाव भरा रहा है. इस दौरान वैश्विक भू-राजनीतिक तनाव, खासकर ईरान से जुड़े घटनाक्रमों ने बाजार में अस्थिरता बढ़ाई.

3 hours ago

RBI की कटौती का असर सीमित, लोन सस्ते होने की रफ्तार धीमी: BoB रिपोर्ट

रिपोर्ट के अनुसार, RBI की दर कटौती से कर्ज जरूर सस्ता हुआ, लेकिन इसका पूरा फायदा अभी तक ग्राहकों तक नहीं पहुंच पाया है. बैंकिंग सिस्टम में असमान ट्रांसमिशन इस अंतर की बड़ी वजह बना हुआ है.

3 hours ago

PNB Q4 रिपोर्ट: मुनाफा 14% उछला, निवेशकों के लिए ₹3 डिविडेंड का ऐलान

मार्च तिमाही में पीएनबी का शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 14.4 प्रतिशत बढ़कर 5,225 करोड़ रुपये हो गया. पिछले साल इसी अवधि में बैंक ने 4,567 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया था.

4 hours ago

BW The Future Finance Office में मुख्य अतिथि होंगे यूपी के डिप्टी सीएम बृजेश पाठक

एक ओर जहाँ फाइनेंस लीडरशिप और एंटरप्राइज लीडरशिप के बीच की सीमा पूरी तरह समाप्त हो रही है. वहीं, CFO की भूमिका के भविष्य को नए सिरे से परिभाषित करने के उद्देश्य से भारत के टॉप फाइनेंस लीडर्स 8 से 10 मई तक लखनऊ में एकत्र होंगे.

7 hours ago

2026 में ऊर्जा संक्रमण से आगे निकला भू-राजनीतिक संकट: GlobalData

रिपोर्ट के अनुसार आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, ब्लॉकचेन, साइबर सुरक्षा, इंटरनेट ऑफ थिंग्स और रोबोटिक्स जैसी तकनीकें अब ऊर्जा उद्योग की कार्यक्षमता को तेजी से बदल रही हैं.

9 hours ago

बड़ी खबरें

BW The Future Finance Office में मुख्य अतिथि होंगे यूपी के डिप्टी सीएम बृजेश पाठक

एक ओर जहाँ फाइनेंस लीडरशिप और एंटरप्राइज लीडरशिप के बीच की सीमा पूरी तरह समाप्त हो रही है. वहीं, CFO की भूमिका के भविष्य को नए सिरे से परिभाषित करने के उद्देश्य से भारत के टॉप फाइनेंस लीडर्स 8 से 10 मई तक लखनऊ में एकत्र होंगे.

7 hours ago

Nifty 500 में DII का दबदबा रिकॉर्ड स्तर पर, FII हिस्सेदारी घटी: मोतीलाल ओसवाल

रिपोर्ट के अनुसार, वित्त वर्ष 2026 भारतीय इक्विटी बाजार के लिए काफी उतार-चढ़ाव भरा रहा है. इस दौरान वैश्विक भू-राजनीतिक तनाव, खासकर ईरान से जुड़े घटनाक्रमों ने बाजार में अस्थिरता बढ़ाई.

3 hours ago

RBI की कटौती का असर सीमित, लोन सस्ते होने की रफ्तार धीमी: BoB रिपोर्ट

रिपोर्ट के अनुसार, RBI की दर कटौती से कर्ज जरूर सस्ता हुआ, लेकिन इसका पूरा फायदा अभी तक ग्राहकों तक नहीं पहुंच पाया है. बैंकिंग सिस्टम में असमान ट्रांसमिशन इस अंतर की बड़ी वजह बना हुआ है.

3 hours ago

PNB Q4 रिपोर्ट: मुनाफा 14% उछला, निवेशकों के लिए ₹3 डिविडेंड का ऐलान

मार्च तिमाही में पीएनबी का शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 14.4 प्रतिशत बढ़कर 5,225 करोड़ रुपये हो गया. पिछले साल इसी अवधि में बैंक ने 4,567 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया था.

4 hours ago

मलेशिया और भारत में नए सीईओ की नियुक्ति के साथ Lockton ने एशिया में नेतृत्व को किया मजबूत

यह नियुक्तियां लॉकटन की एशिया में बढ़ती उपस्थिति और भविष्य की विकास योजनाओं को और मजबूती प्रदान करेंगी.

6 hours ago