✕

होम / बिजनेस / Tata Power Renewable Energy ने ऑटोमोटिव इंडस्ट्री की इस प्रमुख कंपनी से मिलाया हाथ!

Tata Power Renewable Energy ने ऑटोमोटिव इंडस्ट्री की इस प्रमुख कंपनी से मिलाया हाथ!

TPREL ने हाल ही में ऑटोमोटिव क्षेत्र के जाने माने Anand Group से हाथ मिला लिया है और एक PDA समझौता भी किया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

टाटा पावर रिन्यूएबल एनर्जी लिमिटेड (Tata Power Renewable Energy Limited) को लेकर इस वक्त एक काफी बड़ी खबर सामने आ रही है. माना जा रहा है कि टाटा पावर रिन्यूएबल एनर्जी लिमिटेड (TPREL) ने ऑटोमोटिव क्षेत्र की जानी मानी कंपनी आनंद ग्रुप (Anand Group) से हाथ मिला लिया है. 

क्या है समझौता?
आपको बता दें कि TPREL, टाटा ग्रुप (Tata Group) का हिस्सा है और भारत के रिन्यूएबल एनर्जी क्षेत्र की एक जानी मानी कंपनी है. दूसरी तरफ आनंद ग्रुप (Anand Group) को विश्वस्तर पर ऑटोमोटिव इंडस्ट्री में ग्लोबल ऑटोमोटिव सिस्टम और  लिए जाना जाता है. TPREL ने आनंद ग्रुप के साथ एक PDA यानी पावर डिलीवरी अग्रीमेंट पर हस्ताक्षर किये हैं. इस समझौते के अनुसार TPREL, आनंद ग्रुप को 4.4 मेगावाट की रिन्यूएबल एनर्जी प्रदान करेगी. इस समझौते के तहत TPREL रिन्यूएबल एनर्जी के माध्यम से क्लीन एनर्जी की 10 मिलियन इकाइयां प्रदान करेगी. 

कार्बन उत्सर्जन होगा कम
माना जा रहा है कि इस प्रोजेक्ट की बदौलत सालाना तौर पर 5500 टन का कार्बन उत्सर्जन कम किया जा सकेगा और यह प्रोजेक्ट अपने कंज्यूमर्स को ग्रीन और क्लीन एनर्जी प्रदान करने के TPREL के लक्ष्य के अनुरूप भी है. सतत एवं सकरात्मक विकास को ध्यान में रखकर आगे बढ़ रहे आनंद ग्रुप जैसी कंपनियों को रिन्यूएबल एनर्जी के स्त्रोत प्रदान करके टाटा पावर अन्य संस्थाओं को इको-फ्रेंडली एनर्जी संबंधित सोल्यूशंस में इन्वेस्ट करने के लिए प्रेरित कर रही है. इस समझौते के बारे में बात करते हुए TPREL के CEO आशीष खन्ना ने कहा कि हम आनंद ग्रुप को समर्थन प्रदान करके बेहद खुश हैं. यह प्रोजेक्ट ऑटोमोटिव इंडस्ट्री को सतत एवं सकारात्मक विकास के प्रति जागरूक बनाने के हमारे वादे के अनुरूप है. 

पहले भी आ चुके हैं साथ
दूसरी तरफ इस पार्टनरशिप के बारे में बात करते हुए आनंद ग्रुप में बिजनेस डेवलपमेंट और कॉर्पोरेट मैटेरियल्स के प्रेजिडेंट राजीव गेरा कहते हैं कि टाटा पावर और आनंद ग्रुप ने हाथ मिलाकर इस प्रोजेक्ट की शुरुआत की है और हम साथ मिलकर हरित भविष्य के लिए नया भविष्य बनायेंगे. आपको बता दें कि इससे पहले टाटा पावर और आनंद ग्रुप 10.1 मेगावाट के सोलर पार्क पावर प्रोजेक्ट के लिए भी साथ आएंगे. यह पार्क महाराष्ट्र में स्थित है.
 
यह भी पढ़ें: BW Businessworld Latest Issue: ग्लोबल बॉन्ड मार्केट से भारतीय स्टॉक्स को मिल रहा ये मैसेज!

टैग्स
सम्बंधित खबरें

भारत-जापान के बीच 50 अरब डॉलर के व्यापार लक्ष्य पर BW Businessworld की खास पेशकश

31 अक्टूबर के विशेष अंक में निवेश, मैन्युफैक्चरिंग, तकनीक और नेतृत्व के जरिए द्विपक्षीय आर्थिक साझेदारी के अगले चरण की संभावनाओं पर फोकस

1 hour ago

भारत में फ्रीज, विदेश में कर्ज: Ebix ने अपने ऑस्ट्रेलियाई कारोबार को 271 करोड़ रुपये में गिरवी रखा

भारत के प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने Ebix को अपनी संपत्तियों पर कोई भी लियन (ग्रहणाधिकार) बनाने से मना किया था. BW की जांच से पता चला है कि अब Ebix की ऑस्ट्रेलियाई इकाई ने इन्हीं संपत्तियों के बदले 4.1 करोड़ ऑस्ट्रेलियाई डॉलर का कर्ज लिया है. फ्रीज किए जाने के बाद गिरवी रखी गई Ebix की यह दूसरी संपत्ति है, जिसकी जानकारी सामने आई है.

2 hours ago

अमेरिकी टैरिफ के दबाव के बावजूद भारत का इंजीनियरिंग निर्यात 15.5% बढ़ा, 9.97 अरब डॉलर पर पहुंचा

भारत के कुल निर्यात में इंजीनियरिंग सेक्टर की हिस्सेदारी करीब 27-28% है. वहीं, देश से निर्यात होने वाले कुल विनिर्मित उत्पादों में इसका योगदान लगभग 40% है.

4 hours ago

क्या Skydance में 10 अरब डॉलर तक निवेश कर सकती है SpaceX? जॉन मेलोन ने जताई संभावना

मीडिया निवेशक जॉन मेलोन ने बुधवार को न्यूयॉर्क में आयोजित पैली सेंटर फॉर मीडिया के इंटरनेशनल काउंसिल समिट के दौरान SpaceX और Skydance के बीच संभावित निवेश को लेकर अटकलें लगाईं.

4 hours ago

फ्लिपकार्ट की त्योहारी सेल में छोटे शहरों का दबदबा, 60% खरीदार टियर-2 और छोटे शहरों से

इस साल की सेल में युवा ग्राहकों और छोटे शहरों के खरीदारों की भागीदारी उल्लेखनीय रही. कंपनी के आंकड़ों के अनुसार, कुल खरीदारों में करीब आधे Gen Z यानी युवा पीढ़ी के ग्राहक थे.

4 hours ago

बड़ी खबरें

भारत-जापान के बीच 50 अरब डॉलर के व्यापार लक्ष्य पर BW Businessworld की खास पेशकश

31 अक्टूबर के विशेष अंक में निवेश, मैन्युफैक्चरिंग, तकनीक और नेतृत्व के जरिए द्विपक्षीय आर्थिक साझेदारी के अगले चरण की संभावनाओं पर फोकस

1 hour ago

अमेरिकी टैरिफ के दबाव के बावजूद भारत का इंजीनियरिंग निर्यात 15.5% बढ़ा, 9.97 अरब डॉलर पर पहुंचा

भारत के कुल निर्यात में इंजीनियरिंग सेक्टर की हिस्सेदारी करीब 27-28% है. वहीं, देश से निर्यात होने वाले कुल विनिर्मित उत्पादों में इसका योगदान लगभग 40% है.

4 hours ago

भारत में फ्रीज, विदेश में कर्ज: Ebix ने अपने ऑस्ट्रेलियाई कारोबार को 271 करोड़ रुपये में गिरवी रखा

भारत के प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने Ebix को अपनी संपत्तियों पर कोई भी लियन (ग्रहणाधिकार) बनाने से मना किया था. BW की जांच से पता चला है कि अब Ebix की ऑस्ट्रेलियाई इकाई ने इन्हीं संपत्तियों के बदले 4.1 करोड़ ऑस्ट्रेलियाई डॉलर का कर्ज लिया है. फ्रीज किए जाने के बाद गिरवी रखी गई Ebix की यह दूसरी संपत्ति है, जिसकी जानकारी सामने आई है.

2 hours ago

रिटेल निवेशकों की बिकवाली अब पूरे बाजार में फैल रही है

दो साल तक रिटेल निवेशकों ने अपने ब्रोकरों के पैसे से शेयर खरीदे. अब उसका असर सामने आ रहा है. बिकवाली सट्टेबाजी वाले छोटे हिस्से से निकलकर बाजार के बाकी हिस्सों में भी फैल गई है.

9 hours ago