होम / बिजनेस / Tata Motors ने दिखाया जबर्दस्‍त मुनाफा, क्‍या सोमवार को शेयर बाजार में दिखेगा असर? 

Tata Motors ने दिखाया जबर्दस्‍त मुनाफा, क्‍या सोमवार को शेयर बाजार में दिखेगा असर? 

टाटा मोटर्स के पैसेंजर सेगमेंट की सेल पर नजर डालें तो उसमें 10.6 फीसदी का उछाल के साथ 12910 करोड़ रुपये रहा. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

शुक्रवार को जिस कंपनी के नतीजों का इंतजार हो रहा था उसने अपने निवेशकों को निराश नहीं किया. Tata Motors के मुनाफे में 137 प्रतिशत का इजाफा हुआ है, जिसके बाद कंपनी का मुनाफा 7025 करोड़ रुपये तक पहुंच गया. Tata Motors के रेवेन्‍यू की बात करें तो वो 25 फीसदी उछाल के साथ 1.10 लाख करोड़ रुपये रहा है. वहीं शेयर हरे निशान में बंद हुआ. 

कंपनी के क्‍या कहते हैं तिमाही के आंकड़े? 
Tata Motors के तिमाही के आंकड़ों पर नजर डालें तो नेट रेवेन्‍यू में जहां 137 प्रतिशत का इजाफा हुआ है वहीं दूसरी ओर टाटा मोटर्स का टोटल रेवेन्‍यू 25 प्रतिशत बढ़कर 110577 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है. जबकि पिछले साल इसी क्‍वॉर्टर में ये नतीजे 88488 करोड़ रुपये था. वहीं अगर PBT(टैक्‍स चुकाने से पहले प्रॉफिट )पर नजर डालें तो इस तिमाही में वो 7493 करोड़ रुपये रहा है. जबकि पिछले साल के आंकड़ों पर नजर डालें तो वो 3202 करोड़ रुपये रहा था. 

जेएलआर की सेल में हुआ इतना इजाफा 
अगर जेएलआर के नतीजों पर नजर डालें तो उसकी सेल में 27 प्रतिशत तक का इजाफा दर्ज किया गया है. यूके में हुई सेल के बाद अगर रेवेन्‍यू पर नजर डालें तो वो इस तिमाही में बढ़कर 76665 करोड़ रुपये हो चुका है. जबकि दिसंबर 2022 में ये 58863 करोड़ रुपये था. वहीं कंपनी के घाटे पर नजर डालें तो इस तिमाही में उसमें 1.58 प्रतिशत की कमी देखने को मिली है, जबकि पिछले साल की इसी तिमाही में ये 3.68 प्रतिशत था. 

प्रति शेयर कमाई में हुआ कितना इजाफा
Tata Motors की EPS (प्रति शेयर कमाई) पर नजर डालें तो इस क्‍वॉर्टर में उसमें 18.32 रुपये का इजाफा हुआ है जबकि पिछले साल इसी क्‍वॉर्टर में इसमें 7.71 रुपये का इजाफा हुआ था. हालांकि नतीजे आज तब सामने आए जब मार्केट बंद हो चुका था लेकिन जानकारों का मानना है कि आने वाले सोमवार को अब इसमें असर देखने को मिल सकता है. टाटा मोटर्स का शेयर एनएसई पर 782.80 रुपये पर बंद हुआ. 

ये भी पढ़ें : Apple ने भारत में बनाया कमाई का नया रिकॉर्ड, दोहरे अंक में पहुंचा रेवेन्‍यू
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

RBI का बैंक ऑफ बड़ौदा पर बड़ा एक्शन, अधिक ब्याज वसूलने पर लगा 63.60 लाख रुपये का जुर्माना

केंद्रीय बैंक ने पाया कि बैंक ने कुछ लोन खातों में निर्धारित दर से अधिक ब्याज वसूला और KYC से जुड़े नियमों का भी पालन नहीं किया.

3 hours ago

DAC ने 52,000 करोड़ रुपये के रक्षा खरीद प्रस्तावों को दी मंजूरी, सेना की मारक क्षमता होगी और मजबूत

रक्षा मंत्रालय ने कहा कि इन सभी प्रस्तावों का उद्देश्य सशस्त्र बलों की युद्धक क्षमता को मजबूत करना है. साथ ही, इससे देश में विकसित हो रही अत्याधुनिक स्वदेशी रक्षा तकनीकों के विकास, उत्पादन और सैन्य सेवाओं में शामिल किए जाने को भी प्रोत्साहन मिलेगा.

4 hours ago

स्टील इंपोर्ट विवादों के समाधान की पहल, मंत्रालय ने 9 जुलाई को बुलाई ओपन हाउस बैठक

इस बैठक में स्टील आयात से जुड़े विभिन्न नियामकीय और प्रक्रियागत मुद्दों पर चर्चा की जाएगी.

4 hours ago

FTA, मैन्युफैक्चरिंग और डंपिंग पर फोकस, FY27 में निर्यात को मिलेगी नई रफ्तार: गोयल

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने भरोसा जताया है कि वस्तु निर्यात में 16-17 फीसदी और सेवा निर्यात में 10-11 फीसदी की वृद्धि हो सकती है.

4 hours ago

जून में भारत के सेवा क्षेत्र की रफ्तार धीमी, 17 महीने के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

सेवा क्षेत्र के साथ-साथ जून में विनिर्माण क्षेत्र की वृद्धि भी धीमी रही. इसके चलते HSBC इंडिया कंपोजिट PMI आउटपुट इंडेक्स मई के 59.3 से घटकर जून में 57.7 पर आ गया.

23 hours ago

बड़ी खबरें

भारत-इजरायल निवेश समझौता (BIA) हुआ लागू. दोनों देशों के बीच निवेश को मिलेगा नया बढ़ावा

यह समझौता दोनों देशों के बीच आर्थिक संबंधों को मजबूत करने और सीमा-पार निवेश को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.

35 minutes ago

FTA, मैन्युफैक्चरिंग और डंपिंग पर फोकस, FY27 में निर्यात को मिलेगी नई रफ्तार: गोयल

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने भरोसा जताया है कि वस्तु निर्यात में 16-17 फीसदी और सेवा निर्यात में 10-11 फीसदी की वृद्धि हो सकती है.

4 hours ago

RBI का बैंक ऑफ बड़ौदा पर बड़ा एक्शन, अधिक ब्याज वसूलने पर लगा 63.60 लाख रुपये का जुर्माना

केंद्रीय बैंक ने पाया कि बैंक ने कुछ लोन खातों में निर्धारित दर से अधिक ब्याज वसूला और KYC से जुड़े नियमों का भी पालन नहीं किया.

3 hours ago

DAC ने 52,000 करोड़ रुपये के रक्षा खरीद प्रस्तावों को दी मंजूरी, सेना की मारक क्षमता होगी और मजबूत

रक्षा मंत्रालय ने कहा कि इन सभी प्रस्तावों का उद्देश्य सशस्त्र बलों की युद्धक क्षमता को मजबूत करना है. साथ ही, इससे देश में विकसित हो रही अत्याधुनिक स्वदेशी रक्षा तकनीकों के विकास, उत्पादन और सैन्य सेवाओं में शामिल किए जाने को भी प्रोत्साहन मिलेगा.

4 hours ago

इफको टोकियो जीआईसी ने अल्पना सिंह को पूर्णकालिक निदेशक (मार्केटिंग) नियुक्त किया

कंपनी ने अनुभवी बीमा क्षेत्र की विशेषज्ञ अल्पना सिंह को पूर्णकालिक निदेशक (मार्केटिंग) नियुक्त किया है. वह कंपनी की विकास रणनीति, ब्रांड सशक्तिकरण और ग्राहक जुड़ाव को नई दिशा देंगी.

4 hours ago