✕

होम / बिजनेस / रतन टाटा के गम में TATA Motors के शेयर लाल, जानें बाकियों का क्या है हाल

रतन टाटा के गम में TATA Motors के शेयर लाल, जानें बाकियों का क्या है हाल

रतन टाटा का कल रात मुंबई के एक अस्पताल में निधन हो गया. बीते कुछ दिनों से उनकी तबीयत खराब चल रही थी. उन्हें ICU में भर्ती किया गया था.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

रतन टाटा इस दुनिया को अलविदा कह गए हैं. बुधवार रात उन्होंने मुंबई के एक अस्पताल में अंतिम सांस ली. रतन टाटा के निधन से पूरे देश में शोक ली लहर है. महाराष्ट्र और झारखड में आज राजकीय शोक घोषित किया गया है. वहीं, विमान बनाने वाली यूरोप की दिग्गज कंपनी एयरबस ने रतन टाटा के प्रति सम्मान में भारत और साउथ एशिया के नए मुख्यालय के लॉन्च कार्यक्रम रद्द कर दिया है. चलिए जानते हैं कि रतन टाटा के जाने की खबर से टाटा समूह के शेयरों के क्या हाल हैं.

ये हैं प्रमुख कंपनियां 
टाटा ग्रुप की दो दर्जन से अधिक कंपनियां शेयर बाज़ार में लिस्टेड हैं. टाटा की आईटी कंपनी TCS मार्केट कैप के हिसाब से ग्रुप की सबसे मूल्यवान कंपनी है. 2004 में लिस्ट हुई इस कंपनी का मार्केट कैप करीब 15,43,114.33 करोड़ रुपए है. टाटा समूह की प्रमुख कंपनियों में TCS के अलावा, टाटा मोटर्स, टाइटन, टाटा स्टील, ट्रेंट, टाटा पावर, टाटा कंज्यूमर प्रॉडक्ट्स, इंडियन होटल्स, टाटा कम्युनिकेशंस, Voltas और टाटा एलेक्सी शामिल हैं. 

इनमें गिरावट
Tata Consultancy Services यानी TCS के शेयरों में आज नरमी का माहौल है. खबर लिखे जाने तक कंपनी के शेयर 0.52% की गिरावट के साथ 4,231 रुपए पर ट्रेड कर रहे थे. इस शेयर का  52 वीक का हाई लेवल 4,585.90 रुपए है. इसी तरह, टाटा मोटर्स के शेयर 0.80% की गिरावट के साथ 931.60 रुपए पर कारोबार कर रहे हैं. इसका 52 सप्ताह का उच्चतम स्तर 1,179 रुपए है. टाइटन के शेयर दोपहर डेढ़ बजे के आसपास एक प्रतिशत से अधिक की गिरावट के साथ 3,455 रुपए पर पहुंच गए थे. 

इनमें आई तेजी 
टाटा ग्रुप की रिटेल कंपनी Trent के शेयर भी लाल हैं. खबर लिखे जाने तक यह 1.80% लुढ़ककर 8,072.80 रुपए पर पहुंच गया था. इसके विपरीत टाटा पावर के शेयर तेजी से भाग रहे हैं. 1.86% की उछाल के साथ इस शेयर ने 469.40 रुपए का आंकड़ा पार कर लिया है. टाटा कंज्यूमर प्रॉडक्ट्स में भी तेजी का रुख है.  कंपनी के शेयर 0.38% की बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं. इंडियन होटल्स 1.59%, टाटा कम्युनिकेशंस 0.77% और टाटा एलेक्सी में 2.04% की तेजी आ चुकी है. जबकि, वोल्टास भी टाटा मोटर्स की तरह लाल है. 

टैग्स
सम्बंधित खबरें

महंगा कच्चा तेल और RBI की दर बढ़ोतरी से बाजार पर दबाव, गिफ्ट निफ्टी 70 अंक फिसला; इन शेयरों पर रहेगी नजर

बुधवार को 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 429.11 अंक यानी 0.59 फीसदी गिरकर 72,638.70 पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी 173.05 अंक यानी 0.76 फीसदी की गिरावट के साथ 22,603.05 पर आ गया.

8 minutes ago

फेस्टिव सीजन से पहले अमेजन देशभर में खोलेगा 50 नए आश्रय केंद्र, 2026 के अंत तक 250 का लक्ष्य

त्योहारी सीजन से पहले डिलीवरी नेटवर्क से जुड़े ड्राइवरों के लिए सुविधाओं का विस्तार, बेंगलुरु में दो मोबाइल आश्रय वैन शुरू; कंपनी ने 2026 में ऑपरेशंस नेटवर्क के सहयोगियों के लिए 2,800 करोड़ रुपये से अधिक निवेश की बात कही

14 hours ago

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार सितंबर के रिकॉर्ड स्तर से 50 अरब डॉलर घटकर 734.6 अरब डॉलर

लगातार चौथे सप्ताह घटा विदेशी मुद्रा भंडार, रुपये पर बढ़ते दबाव के बीच RBI का हस्तक्षेप जारी; कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और विदेशी पूंजी निकासी ने बढ़ाई चिंता

15 hours ago

भारतीय कंपनियों के लिए श्रीलंका में कारोबार के नए अवसर, जनवरी 2027 में होगा बड़ा एक्सपो

पोर्ट, मैन्युफैक्चरिंग, पर्यटन से लेकर रिन्यूएबल एनर्जी और डिजिटल सर्विसेज तक कई क्षेत्रों में साझेदारी की संभावनाएं, श्रीलंका ने भारतीय कारोबारियों और निवेशकों को ‘श्रीलंका एक्सपो 2027’ में शामिल होने का न्योता दिया.

15 hours ago

RBI ने बढ़ाया रेपो रेट, महंगा होगा कर्ज; रियल एस्टेट से NBFC तक एक्सपर्ट्स ने बताया असर

RBI के 25 बेसिस पॉइंट की बढ़ोतरी के बाद इंडस्ट्री की मिली-जुली प्रतिक्रिया, विशेषज्ञों ने महंगे कर्ज के बीच मजबूत मांग और लंबी अवधि के ग्रोथ आउटलुक को बताया अहम

18 hours ago

बड़ी खबरें

महंगा कच्चा तेल और RBI की दर बढ़ोतरी से बाजार पर दबाव, गिफ्ट निफ्टी 70 अंक फिसला; इन शेयरों पर रहेगी नजर

बुधवार को 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 429.11 अंक यानी 0.59 फीसदी गिरकर 72,638.70 पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी 173.05 अंक यानी 0.76 फीसदी की गिरावट के साथ 22,603.05 पर आ गया.

8 minutes ago

त्योहारी सीजन में 6% तक पहुंच सकती है महंगाई; कच्चा तेल और अल नीनो बढ़ाएंगे दबाव: RBI

RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ने कहा कि आने वाले समय में महंगाई पर सप्लाई से जुड़े कई दबाव बने रह सकते हैं. इनमें मानसून की स्थिति, अल नीनो और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव प्रमुख हैं.

21 hours ago

भारतीय कंपनियों के लिए श्रीलंका में कारोबार के नए अवसर, जनवरी 2027 में होगा बड़ा एक्सपो

पोर्ट, मैन्युफैक्चरिंग, पर्यटन से लेकर रिन्यूएबल एनर्जी और डिजिटल सर्विसेज तक कई क्षेत्रों में साझेदारी की संभावनाएं, श्रीलंका ने भारतीय कारोबारियों और निवेशकों को ‘श्रीलंका एक्सपो 2027’ में शामिल होने का न्योता दिया.

15 hours ago

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार सितंबर के रिकॉर्ड स्तर से 50 अरब डॉलर घटकर 734.6 अरब डॉलर

लगातार चौथे सप्ताह घटा विदेशी मुद्रा भंडार, रुपये पर बढ़ते दबाव के बीच RBI का हस्तक्षेप जारी; कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और विदेशी पूंजी निकासी ने बढ़ाई चिंता

15 hours ago

खाद्य सुरक्षा से किसान सुरक्षा तक: 2014 के बाद भारत की कृषि नीति के ढांचे में कैसे आया बदलाव

लेखक बंशीलाल गुर्जर और नीरज सहरावत के अनुसार, इस बदलाव की सबसे सीधी अभिव्यक्ति प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि में दिखाई देती है. पीएम-किसान पात्र भूमिधारक किसान परिवारों को प्रत्यक्ष लाभ अंतरण के माध्यम से सालाना 6,000 रुपये की आय सहायता प्रदान करता है.

16 hours ago