✕

होम / बिजनेस / Tata Motors ने जारी किए Q4 नतीजे, 8470 करोड़ हुआ मुनाफा, डिविडेंड का भी किया ऐलान

Tata Motors ने जारी किए Q4 नतीजे, 8470 करोड़ हुआ मुनाफा, डिविडेंड का भी किया ऐलान

Tata Motors का मार्च क्वार्टर में सालाना आधार पर प्रॉफिट लगभग 51 फ़ीसदी से टूट करके 8470 करोड़ रुपए लेवल पर आ गया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

टाटा मोटर्स लिमिटेड ने फाइनेंशियल ईयर 2025 का मार्च क्वार्टर रिजल्ट जारी कर दिया है. मार्च क्वार्टर के दौरान टाटा मोटर्स कंपनी का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट 51% से फिसल करके 8470 करोड़ रुपए के लेवल पर आ गया है. रेवेन्यू के मोर्चे पर भी कंपनी का परफॉर्मेंस सपाट रहा है. कंपनी ने मार्च क्वार्टर में 1.19 लाख करोड़ रुपए रेवेन्यू के तौर पर रिपोर्ट किया है.

EBITDA 16,644 करोड़ रुपए रहा

वहीं Ebitda की बात करें तो यह मार्च क्वार्टर में सालाना आधार पर 4 फ़ीसदी से फिसल करके 16700 करोड़ रुपए के लेवल पर रिपोर्ट हुआ है. वहीं कंपनी का Ebit लगभग 11500 करोड़ रुपए के लेवल पर है. इस दौरान कंपनी के Ebitda मार्जिन भी 60 बेसिस प्वाइंट से फिसल करके 14% पर आ गया है.

300% का डिविडेंड देगी कंपनी

बता दें, कंपनी की आय 1.195 लाख करोड़ रुपए पर रही है. जिसके 1.20 लाख करोड़ रहने का अनुमान था. हालांकि इसमें अगर पिछले साल से तुलना करें तो आय में हल्की बढ़ोतरी देखने को मिली है. कंसो आय 1.190 लाख करोड़ रुपए से बढ़कर 1.195 लाख करोड़ रुपए हो गई है. लेकिन इस गिरावट के बाद भी ऑटो कंपनी ने अपने निवेशकों को 6 रुपए प्रति शेयर (300%) का डिविडेंड देने का ऐलान किया है.

कमर्शियल व्हीकल सेगमेंट परफॉर्मेंस

मार्च क्वार्टर के दौरान टाटा मोटर्स के कमर्शियल व्हीकल बिजनेस के परफॉर्मेंस की बात करें तो कंपनी ने इस सेगमेंट से सालाना आधार पर 0.5 फ़ीसदी की गिरावट के साथ 21500 करोड़ रुपए का रेवेन्यू रिपोर्ट किया है. वहीं Ebitda और Ebit मार्जिन क्रमशः 12.2% और 9.7% पर था.

मार्च क्वार्टर में डोमेस्टिक बाजार में कंपनी ने कमर्शियल व्हीकल के करीब 99600 यूनिट की बिक्री किया है जो सालाना आधार पर 5 फ़ीसदी की गिरावट को दिखा रही है एक्सपोर्ट के मोर्चे पर सालाना आधार पर 29.4 फ़ीसदी की बढ़त के साथ 5900 यूनिट रिपोर्ट हुई है.

पैसेंजर व्हीकल सेगमेंट परफॉर्मेंस

टाटा मोटर्स कंपनी ने जानकारी दी है कि मार्च क्वार्टर के दौरान उन्होंने घरेलू बाजार में 147000 यूनिट पैसेंजर व्हीकल की सेल किया है जो सालाना आधार पर 5 फ़ीसदी की गिरावट को दिखा रही है.

मार्च क्वार्टर के दौरान टाटा मोटर्स कंपनी का पैसेंजर व्हीकल सेगमेंट आने वाला रेवेन्यू सालाना आधार पर 13 फीसदी से गिर करके 12500 करोड़ रुपए के लेवल पर पहुंच गया है. वहीं कंपनी का Ebitda मार्जिन 130 बेसिस प्वाइंट से गिरकर के 1.6% पर आ गया है.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

100 अरब डॉलर के एक्सपोर्ट लक्ष्य की ओर भारतीय ज्वेलरी उद्योग, FTA से नए बाजारों पर नजर

भारत मंडपम में 26 से 28 सितंबर तक आयोजित हो रहे तीन दिवसीय बी2बी एक्सपो में 650 से अधिक प्रदर्शक, 3,000 से ज्यादा ब्रांड और 1.5 लाख से अधिक अनूठे डिजाइन प्रदर्शित किए जा रहे हैं. 

2 days ago

अक्टूबर में आएगी 100% इथेनॉल से चलने वाली कार, गडकरी ने बताया ₹25 वाला फॉर्मूला

गडकरी ने इथेनॉल आधारित वाहनों को बढ़ावा देने की सरकार की नीति का बचाव करते हुए कहा कि भारत में इथेनॉल का इस्तेमाल बढ़ने से पेट्रोलियम ईंधन पर निर्भरता कम करने में मदद मिल सकती है.

2 days ago

अगले हफ्ते 7 शेयर होंगे एक्स-डिविडेंड, R Systems देगी ₹8 प्रति शेयर

BSE के आंकड़ों के मुताबिक, 29 सितंबर से 1 अक्टूबर के बीच इन कंपनियों के शेयर एक्स-डिविडेंड होंगे. इस सूची में Steel Authority of India (SAIL), Indraprastha Gas (IGL) और R Systems International जैसी कंपनियां शामिल हैं.

2 days ago

शादी अब सिर्फ रस्म नहीं, पूरा एक्सपीरियंस है: VanVivaha 2026 में दिखी बदलती वेडिंग इंडस्ट्री की तस्वीर

फैशन से ज्वेलरी, डेस्टिनेशन वेडिंग से ट्रैवल और डेकोर से टेक्नोलॉजी तक, भारतीय शादियों का कारोबार तेजी से एक बड़े लाइफस्टाइल इकोसिस्टम में बदल रहा है. गुरुग्राम में आयोजित VanVivaha 2026 में इसी बदलती तस्वीर की झलक देखने को मिली

2 days ago

UPITS 2026: YEIDA में 469 करोड़ रुपये की 5 औद्योगिक परियोजनाओं के लिए जमीन आवंटित

शुक्रवार को उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो (UPITS) 2026 के उद्घाटन के दौरान इन कंपनियों को जमीन आवंटन पत्र सौंपे गए. केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने पांचों कंपनियों के प्रतिनिधियों को लेटर ऑफ अलॉटमेंट प्रदान किए.

2 days ago


बड़ी खबरें

टाटा संस के पुनर्गठन की तैयारी, NBFC और CIC ढांचे से बाहर निकलने की योजना

टाटा ट्रस्ट्स ने टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स सिस्टम्स सॉल्यूशंस और टाटा कंसल्टिंग इंजीनियर्स का टाटा संस में विलय करने का प्रस्ताव रखा है. पुनर्गठन के बाद टाटा संस को गैर-सूचीबद्ध निजी कंपनी के रूप में बनाए रखने का रास्ता साफ हो सकता है.

5 hours ago

टैक्सपेयर्स को बड़ी राहत, CBDT ने बढ़ाई ITR और टैक्स ऑडिट की डेडलाइन

CBDT के फैसले के बाद असेसमेंट ईयर 2026-27 के लिए टैक्स ऑडिट रिपोर्ट दाखिल करने की अंतिम तारीख 30 सितंबर 2026 से बढ़ाकर 21 अक्टूबर 2026 कर दी गई है.

7 hours ago

UPI चार्ज पर सुप्रीम कोर्ट की तत्काल रोक से इनकार, केंद्र-NPCI से 4 हफ्ते में मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले का मतलब है कि फिलहाल 15 अक्टूबर से लागू होने वाली प्रस्तावित चार्ज व्यवस्था पर कोई अंतरिम रोक नहीं है. इस मामले में अदालत ने 2,000 रुपये से अधिक के चुनिंदा व्यापारी यूपीआई भुगतानों पर लगाए जाने वाले शुल्क की वैधता को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई की.

10 hours ago

डिफेंस सेक्टर की Tonbo Imaging के IPO को सेबी की मंजूरी, OFS के जरिए बिकेंगे 1.81 करोड़ शेयर

कंपनी के IPO में 18,085,246 इक्विटी शेयर तक की बिक्री की जाएगी. प्रत्येक शेयर का फेस वैल्यू 2 रुपये है. OFS के तहत प्रमोटर शेयर बेचने वाले शेयरधारक, प्रमोटर ग्रुप का एक शेयरधारक और निवेशक शेयरधारक अपनी हिस्सेदारी बेचेंगे.

6 hours ago

नॉर्थ स्टार रिन्यूएबल एनर्जी ने शिवानंद निम्बार्गी को एमडी और सीईओ नियुक्त किया

शिवानंद निम्बार्गी को ऊर्जा, परिवहन और बुनियादी ढांचा क्षेत्रों में तीन दशक से अधिक का अनुभव है. वह इससे पहले अयाना रिन्यूएबल पावर के प्रबंध निदेशक और सीईओ रह चुके हैं.

10 hours ago