होम / बिजनेस / टाटा ने स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में की बड़ी घोषणा, घर खरीदारों को मिला ये तोहफा

टाटा ने स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में की बड़ी घोषणा, घर खरीदारों को मिला ये तोहफा

टाटा हाउसिंग डेवलपमेंट कंपनी ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भारत के दक्षिण और पश्चिम क्षेत्रों में अपनी प्रतिष्ठित लक्जरी प्रोजेक्ट्स  की पेशकश की घोषणा की है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

अगर आप घर खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो आपके लिए एक खुशखबरी है. दरअसल टाटा ग्रुप की रियल एस्टेट कंपनी टाटा हाउसिंग डेवलपमेंट कंपनी ने भारी डिमांड के बीच बिक्री बढ़ाने के उद्देश्य से स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में देशभर में अपने कुछ प्रोजेक्ट्स में स्टांप शुल्क में छूट, फ्री गिफ्ट्स सहित कई अन्य ऑफर्स देने की घोषणा की है. कंपनी ने एक बयान में कहा कि वह भारत के दक्षिण और पश्चिम क्षेत्रों में अपनी प्रतिष्ठित लक्जरी प्रोजेक्ट्स की पेशकश कर रही है. तो आइए जानते हैं आखिर इस ऑफर से आपको कितना फायदा होगा?

यहां घर खरीदने पर होगी लाखों रुपये की बचत

कंपनी के अनुसार टाटा हाउसिंग इस भारी मांग की अवधि का लाभ उठाते हुए लोगों को स्टांप शुल्क में छूट दे रही है, ताकि इस त्योहारी सत्र के दौरान खरीदारों के लिए घर खरीदना अधिक प्राप्य और फायदेमंद हो सके. पश्चिमी क्षेत्र में, ठाणे में टाटा हाउसिंग की सेरीन परियोजना स्टांप  शुल्क पर 19 लाख रुपये तक की पर्याप्त बचत की पेशकश कर रही है. वहीं, कल्याण में टाटा हाउसिंग का अमंत्रा अपने घर खरीदारों को पहली 25 यूनिट्स के लिए स्टांप शुल्क पर 4 लाख रुपये तक की बचत प्रदान कर रही है. इसके अलावा, पुणे में टाटा वैल्यू होम्स की सेंस 66 मजबूत भुगतान योजनाएं पेश कर रही है. दक्षिणी क्षेत्र में, कोच्चि में टाटा रियल्टी की त्रित्वम परियोजना अपने घर खरीदारों को शून्य स्टाम्प शुल्क का लाभ प्रदान कर रही है. बेंगलुरू की न्यू हेवन परियोजना में यह 3 लाख रुपये तक का फर्निशिंग वाउचर प्रदान कर रही है.

लगातार बढ़ रही है डिमांड

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार देश में लगातार लग्जरी घरों की डिमांड बढ़ रही है. खास बात तो ये है कि देश में ब्याय दरों 18 महीनों से हाई पर ही हैं. आरबीआई ने रेपो रेट में लगातार 9 बार से कोई बदलाव नहीं किया है. होम लोन रेट हाई होने के बाद भी घरों की डिमांड में इजाफा देखने को मिल रहा है.


 


टैग्स  
सम्बंधित खबरें

MTF में रिकॉर्ड तेजी: उधार लेकर निवेश का बढ़ा क्रेज, 1.33 लाख करोड़ रुपये पर पहुंचा आंकड़ा

रिपोर्ट के अनुसार, MTF सेगमेंट में एनएसई का दबदबा बरकरार है और इसकी बाजार हिस्सेदारी 96 फीसदी है. हालांकि बीएसई ने भी इस क्षेत्र में सालाना आधार पर अच्छी वृद्धि दर्ज की है.

1 hour ago

तेल की कीमतों में गिरावट और FIIs की वापसी से बढ़ा भरोसा, जानिए आज कैसा रहेगा बाजार का माहौल

बीते कारोबारी सत्र में BSE सेंसेक्स 109.25 अंक चढ़कर 77,100.47 के स्तर पर बंद हुआ, जबकि NSE एनएसई निफ्टी 34.35 अंक की बढ़त के साथ 24,056 पर पहुंच गया.

1 hour ago

JSW ग्रीन मोबिलिटी का लिथियम अर्बन टेक्नोलॉजीज में निवेश, ई-मोबिलिटी सेक्टर को मिलेगी नई रफ्तार

मुंबई में 25 जून 2026 को लिथियम अर्बन टेक्नोलॉजीज ने घोषणा की कि उसे JSW ग्रीन मोबिलिटी से रणनीतिक निवेश प्राप्त हुआ है. कंपनी का लक्ष्य अगले दो वर्षों में अपने कारोबार को तीन गुना तक बढ़ाना है.

1 day ago

एलियनकाइंड ने जुटाए 32 लाख डॉलर, विस्तार और नए बाजारों में एंट्री की तैयारी तेज

एलियनकाइंड अब अपने विस्तार, डिजिटल अनुभव और समुदाय आधारित मॉडल के जरिए भारत के प्रीमियम फूड एंड बेवरेज बाजार में अपनी मजबूत मौजूदगी दर्ज कराने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है.

1 day ago

विश्व MSME दिवस: डिजिटल, निर्यात और नवाचार के दम पर बदल रही भारत के छोटे कारोबारों की तस्वीर

भारतीय MSME क्षेत्र पहले की तुलना में अधिक डिजिटल, अधिक संगठित, अधिक महत्वाकांक्षी और वैश्विक बाजारों से जुड़ा हुआ बन रहा है.

1 day ago


बड़ी खबरें

तेल की कीमतों में गिरावट और FIIs की वापसी से बढ़ा भरोसा, जानिए आज कैसा रहेगा बाजार का माहौल

बीते कारोबारी सत्र में BSE सेंसेक्स 109.25 अंक चढ़कर 77,100.47 के स्तर पर बंद हुआ, जबकि NSE एनएसई निफ्टी 34.35 अंक की बढ़त के साथ 24,056 पर पहुंच गया.

1 hour ago

दोहरीघाट से दिल्ली, संस्कारों की विरासत’: संस्कारों और पारिवारिक मूल्यों की विरासत को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का संदेश

यह पुस्तक केवल लेखक की व्यक्तिगत यात्रा नहीं, बल्कि पूर्वांचल की सांस्कृतिक विरासत, भारतीय पारिवारिक मूल्यों, माता-पिता के संघर्ष, संस्कारों और बदलते सामाजिक परिवेश के बीच मानवीय संवेदनाओं की कहानी को प्रस्तुत करती है.

26 minutes ago

MTF में रिकॉर्ड तेजी: उधार लेकर निवेश का बढ़ा क्रेज, 1.33 लाख करोड़ रुपये पर पहुंचा आंकड़ा

रिपोर्ट के अनुसार, MTF सेगमेंट में एनएसई का दबदबा बरकरार है और इसकी बाजार हिस्सेदारी 96 फीसदी है. हालांकि बीएसई ने भी इस क्षेत्र में सालाना आधार पर अच्छी वृद्धि दर्ज की है.

1 hour ago

कैबिनेट फेरबदल की अटकलें तेज, कई वरिष्ठ मंत्रियों की छुट्टी तो कुछ के राज्यपाल बनाए जाने की चर्चा

रिपोर्ट्स के अनुसार, केंद्रीय मंत्रिमंडल में फिलहाल नौ पद खाली हैं और कुछ मौजूदा मंत्रियों को हटाया या नई जिम्मेदारी दी जा सकती है, जिन नेताओं के नाम संभावित बदलाव से जोड़े जा रहे हैं, उनमें निर्मला सीतारमण, धर्मेंद्र प्रधान, हरदीप सिंह पुरी सहित कई नाम शामिल हैं.

1 hour ago

कच्चा तेल सस्ता होने से भारत को राहत, FY27 में 6.5% रह सकती है GDP ग्रोथ: रिपोर्ट

गोल्डमैन सैक्स ने अपनी नई रिपोर्ट में भारत की जीडीपी वृद्धि दर का अनुमान 6.1 प्रतिशत से बढ़ाकर 6.5 प्रतिशत कर दिया है.

2 days ago