होम / बिजनेस / Tata Motors ने खरीदा Ford का साणंद प्लांट, समझिए क्या है इस डील के मायने

Tata Motors ने खरीदा Ford का साणंद प्लांट, समझिए क्या है इस डील के मायने

Ford India ने भारत में 1994 में कदम रखा था, दशकों तक कारोबार करने के बाद 9 सितंबर 2021 को ये ऐलान किया था कि वो भारत में अपना कारोबार समेटेगी.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

नई दिल्ली: Tata Motors की सब्सिडियरी Tata Passenger Electric Mobility Ltd (TPEML) ने गुजरात के साणंद में Ford India के प्लांट को खरीद लिया है. ये डील 725.7 करोड़ रुपये में हुई है. Tata Motors के लिए फोर्ड का साणंद प्लांट उनकी मैन्यूफैक्चरिंग क्षमता बढ़ाने में काफी मददगार साबित होगा. 
 
Tata ने खरीदा Ford का साणंद प्लांट 
इस डील के तहत Tata Motors को प्लांट की जमीन, बिल्डिंग, व्हीकल मैन्यूफैक्चरिंग प्लांट, मशीनरी, इक्विपमेंट मिलेंगे. इसके अलावा सभी योग्य कर्मचारियों का भी ट्रांसफर होगा. Ford India TPEML से आपसी शर्तों की सहमति के साथ  पावरट्रेन मैन्यूफैक्चरिंग फैसिलिटी को प्लांट की जमीन और बिल्डिंग्स को लीज पर देकर जारी रखेगी. इस बात पर भी सहमति बनी है कि TPEML Ford India के पावरट्रेन मैन्यूफैक्चरिंग प्लांट के योग्य कर्मचारियों को नौकरी का ऑफर देगी.  Ford India का असेंबली प्लांट 350 एकड़ में फैला हुआ है, जबकि इंजन मैन्यूफैक्चरिंग प्लांट 110 एकड़ में फैला हुआ है. प्लांट से 3,043 डायरेक्ट जॉब्स और 20,000 इनडायरेक्ट जॉब्स मिलती हैं. 

पहले ही हो चुकी थी डील
दरअसल इसके लिए गुजरात सरकार, TPEML और FIPL के बीच ट्राई-पार्टी एग्रीमेंट 30 मई 2022 को ही हो चुका था. टाटा मोटर्स का कहना है कि उसकी मैन्यूफैक्चरिंग क्षमता बिल्कुल खत्म होने की कगार पर थी, तभी ये डील हुई जो कि सभी के लिए फायदेमंद है. साणंद प्लांट की मैन्यूफैक्चरिंग क्षमता 3 लाख यूनिट सालाना है, जिसे बढ़ाकर 4.2 लाख यूनिट सालाना किया जाएगा. फोर्ड का ये साणंद प्लांट टाटा मोटर्स के पैसेंजर व्हीकल प्लांट के करीब है, इसलिए ट्रांजीशन में कोई दिक्कत नहीं आएगी. 

Ford India ने समेटा बोरिया बिस्तर
Ford India ने भारत में 1994 में कदम रखा था, दशकों तक कारोबार करने के बाद 9 सितंबर 2021 को ये ऐलान किया था कि वो भारत में अपना कारोबार समेटेगी. भारत में Ford India के दो प्लांट थे. Ford का सबसे पहला प्लांट तमिलनाडु के मराईमलाई नगर था, जहां से Ford EcoSport का उत्पादन होता था. जिस प्लांट को टाटा मोटर्स ने खरीदा है यहां पर Figo और Aspire का प्रोडक्शन होता था. 25 साल तक काम करने के बाद कंपनी ने पिछले महीने ही  मराईमलाई नगर प्लांट से अपने आखिरी Ford EcoSport का उत्पादन किया था. अभी तक इस प्लांट के लिए कोई खरीदार नहीं मिल पाया है.

VIDEO: Maruti Suzuki Grand Vitara: जानिए, फीचर्स, माइलेज, कीमत और लॉन्चिंग डेट 

टैग्स
सम्बंधित खबरें

गेमिंग सेक्टर में बड़ा दांव: PlaySimple Games लाएगी ₹3150 करोड़ का IPO

PlaySimple Games, स्वीडन की Modern Times Group (MTG) की सब्सिडियरी है. MTG ने साल 2021 में इस कंपनी का अधिग्रहण किया था. वर्तमान में MTG समूह की कंपनी में 100% हिस्सेदारी है.

13 hours ago

ओडिशा में स्टील सेक्टर को बड़ा बूस्ट: JSW और JFE की ₹32,000 करोड़ की जॉइंट वेंचर डील

JSW और JFE की यह साझेदारी न सिर्फ ओडिशा बल्कि पूरे भारत के स्टील सेक्टर के लिए गेमचेंजर साबित हो सकती है. इससे उत्पादन क्षमता, तकनीक और रोजगार, तीनों क्षेत्रों में बड़ा बढ़ावा मिलने की उम्मीद है.

14 hours ago

वैश्विक लिक्विडिटी मजबूत, भारत में लौटी निवेशकों की दिलचस्पी; 7 हफ्तों बाद आया पॉजिटिव फ्लो

भारत-केंद्रित फंड्स में बिकवाली का दबाव कम हुआ है. साप्ताहिक आउटफ्लो 1.2 अरब डॉलर के उच्च स्तर से घटकर 180 मिलियन डॉलर रह गया.

16 hours ago

मुनाफा घटा, रेवेन्यू बढ़ा: रिलायंस ने ₹6 डिविडेंड के साथ पेश किया Q4 रिपोर्ट कार्ड

एक तरफ जहां कंपनी के मुनाफे में गिरावट दर्ज की गई, वहीं दूसरी ओर रेवेन्यू में मजबूत बढ़ोतरी देखने को मिली. वैश्विक चुनौतियों के बीच कंपनी ने अपने विविध कारोबार के दम पर संतुलन बनाए रखा.

16 hours ago

आरबीआई ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक का लाइसेंस रद्द किया, जमाकर्ताओं के हितों पर जताई चिंता

इस फैसले के बाद बैंक अब किसी भी प्रकार की बैंकिंग या अनुमत गतिविधियां तुरंत प्रभाव से नहीं कर सकेगा.

17 hours ago

बड़ी खबरें

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट में बड़ा बदलाव: नीतू समरा बनीं अंतरिम सीईओ

एयरपोर्ट प्रबंधन ने स्पष्ट किया कि यह अंतरिम व्यवस्था संचालन में निरंतरता बनाए रखने के लिए की गई है. साथ ही, एयरपोर्ट के निर्माण और विकास से जुड़े सभी काम तय योजना के अनुसार जारी रहेंगे.