होम / बिजनेस / Tata Motor ने तोड़े सभी रिकॉर्ड, नई ऊंचाई पर पहुंचा शेयर 

Tata Motor ने तोड़े सभी रिकॉर्ड, नई ऊंचाई पर पहुंचा शेयर 

इस साल में अब तक के 10 महीनों में से 8 महीनों में शेयर ने जबदस्‍त परफॉर्म किया है. अकेले इस साल में शेयर में 70 प्रतिशत की ग्रोथ देखने को मिली है. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

Tata Motor के शेयर ने हफ्ते के आखिर दिन शेयर बाजार में जबरदस्‍त बढ़त हासिल कर ली. कंपनी के शेयर में 5 प्रतिशत से ज्‍यादा की बढ़त देखने को मिली. शुक्रवार को ही लैंड रोवर और जगुआर के नतीजों के आने के बाद और दोनों तिमाही में कंपनी की कार सेल में जबरदस्‍त इजाफे के बाद इस शेयर में जबरदस्‍त बढ़त देखने को मिली और शेयर 667 रुपये की नई ऊंचाई पर जा पहुंचा. 

कैसा रहा जगुआर-लैंड रोवर का रिजल्‍ट? 
जगुआर ओर लैंड रोवर के बेहतरीन नतीजों पर अगर नजर डालें तो पता चलता है कि कंपनी अप्रैल से लेकर सितंबर तक 2356 यूनिट की बिक्री करने में कामयाब रही है. अगर इसे पिछले साल के प्रदर्शन से तुलना करें तो इसमें 105 प्रतिशत की ग्रोथ देखने को मिली है. जबकि दूसरी तिमाही जुलाई से सितंबर तक के नतीजों को देखें तो इसमें 108 प्रतिशत की ग्रोथ देखने को मिली है. जबकि इसमें खुदरा बिक्री 1308 की रही है. वहीं अगर पहली छमाही पर कंपनी के पास जो ऑर्डर थे उनकी संख्‍या 90 रही है. 

क्‍या कहते हैं कि कंपनी रणनीतिकार? 
मीडिया‍ रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी के रणनीतिकार विवेक श्रीवत्‍स के अनुसार टाटा मोटर्स इस वित्‍त वर्ष के दौरान 100000 ईवी बेचने की ओर आगे बढ़ रही है. 2024 की पहली छमाही में कंपनी ने अब तक 36500 ई पीसी बेच चुकी है जबकि 2023 में बेची कई ई पीसी की संख्‍या पर नजर डालें तो इसकी संख्‍या 50443 थी. 

2023 में 70 प्रतिशत बढ़ चुका है कंपनी का शेयर 
अगर वर्ष 2023 में शेयर की कीमत पर नजर डालें तो वो इस साल में 70 प्रतिशत तक ग्रो कर चुका है. 13 अक्‍टूबर को कंपनी के शेयर की कीमत में 4.73 प्रतिशत की बढ़त देखने को मिली और कंपनी का शेयर 667.10 रुपये तक जा पहुंचा. इस साल के 10 में 8 महीनों में कंपनी के शेयर ने सकारात्‍मक रिजल्‍ट दिया है और इसमें 70 प्रतिशत की ग्रोथ देखने को मिल चुकी है.टाटा मोटर वो फंड था जिसे म्‍यूचुअल फंड ने दोनों हाथों से खरीदा था और स्‍टॉक में 1180 करोड़ रुपये निवेश किए थे. टाटा मोटर की अगर सीवी क्षेत्र में बाजार हिस्‍सेदारी को देखें तो वो 40 प्रतिशत की है और ये अग्रणी है. वहीं 14 प्रतिशत बाजार हिस्‍सेदारी के साथ पीवी सेगमेंट में ये तीसरा बड़ा खिलाड़ी है. 
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

लौह अयस्क होगा महंगा, स्क्रैप बनेगा स्टील इंडस्ट्री का सबसे बड़ा कच्चा माल: डॉ. अशोक पांडा

सेल के सीएमडी डॉ. अशोक कुमार पांडा ने कहा कि स्टील किसी भी अर्थव्यवस्था की रीढ़ है. इसका प्रत्यक्ष योगदान भले ही 7-8 प्रतिशत के आसपास हो, लेकिन यह पूरे औद्योगिक विकास को गति देता है.

9 hours ago

35 अरब डॉलर के माइक्रोफाइनेंस पोर्टफोलियो पर संकट, कमजोर मानसून बढ़ा सकता है डिफॉल्ट

ग्रामीण आय पर दबाव से माइक्रोफाइनेंस कंपनियों की रिकवरी को झटका लगने की आशंका

12 hours ago

सेबी का बड़ा फैसला: अब रुपये में होगी FPI फीस की पेमेंट, MF को भी मिली इंट्रा-डे उधारी की छूट

विदेशी निवेशकों के लिए शुल्क भुगतान की प्रक्रिया होगी आसान, म्युचुअल फंड सेटलमेंट में बढ़ेगी लिक्विडिटी

12 hours ago

भारत के ऑटो कंपोनेंट उद्योग ने भरी रफ्तार, FY26 में कारोबार 12.7% बढ़कर 7.6 लाख करोड़ रुपये पहुंचा

एसोसिएशन का अनुमान है कि वित्त वर्ष 2026-27 में भी उद्योग 8% से 10% की दर से बढ़ सकता है. इसके पीछे घरेलू बाजार में मजबूत मांग और निर्यात में बढ़ोतरी को प्रमुख कारण बताया गया है.

15 hours ago

भारत में स्टील की मांग ने पकड़ी रफ्तार, Q1 में 8.3% बढ़ी खपत; आयात में 49% का उछाल

बुनियादी ढांचा और ऑटो सेक्टर की मजबूत मांग से बढ़ी स्टील की खपत, चीन समेत तीन देशों से आयात पर एंटी-डंपिंग जांच शुरू

15 hours ago

बड़ी खबरें

लौह अयस्क होगा महंगा, स्क्रैप बनेगा स्टील इंडस्ट्री का सबसे बड़ा कच्चा माल: डॉ. अशोक पांडा

सेल के सीएमडी डॉ. अशोक कुमार पांडा ने कहा कि स्टील किसी भी अर्थव्यवस्था की रीढ़ है. इसका प्रत्यक्ष योगदान भले ही 7-8 प्रतिशत के आसपास हो, लेकिन यह पूरे औद्योगिक विकास को गति देता है.

9 hours ago

सेबी का बड़ा फैसला: अब रुपये में होगी FPI फीस की पेमेंट, MF को भी मिली इंट्रा-डे उधारी की छूट

विदेशी निवेशकों के लिए शुल्क भुगतान की प्रक्रिया होगी आसान, म्युचुअल फंड सेटलमेंट में बढ़ेगी लिक्विडिटी

12 hours ago

शनि वक्री 2026: रणनीतिक आत्ममंथन जो अटूट कारोबारी नींव तैयार करता है

ज्योतिषाचार्य विक्रम चन्दीरमानी लिखते हैं, करियर से लेकर रिश्तों तक, शनि वक्री लोगों को त्वरित परिणामों के पीछे भागने के बजाय दीर्घकालिक फैसलों की समीक्षा करने के लिए प्रेरित करता है.

10 hours ago