होम / बिजनेस / देश के हर शहर में होगी Starbucks की पहुंच, TATA ने बनाई है बड़ी योजना

देश के हर शहर में होगी Starbucks की पहुंच, TATA ने बनाई है बड़ी योजना

पिछले साल अप्रैल में खबर आई थी कि कॉफी चेन स्टारबक्स (Starbucks) ने भारत में पहली बार 1000 करोड़ रुपए की बिक्री का आंकड़ा छू लिया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

कॉफी के कद्रदानों के बीच स्टारबक्स (Starbucks) बेहद लोकप्रिय है. भारत में भी इस अमेरिकी कंपनी के चाहने वालों की लंबी-चौड़ी फौज है, जिसमें सबसे ज्यादा तादाद युवाओं की है. भारत में स्टारबक्स को टाटा समूह टाटा स्टारबक्स प्राइवेट लिमिटेड (Tata Starbucks Private Limited) के तहत चलाता है. कंपनी देश में एक बड़ी विस्तार योजना पर काम कर रही है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी 2028 तक भारत में अपने स्टोर्स की संख्या बढ़ाकर 1000 तक करना चाहती है. साथ ही TATA समूह की योजना दुनियाभर में स्टारबक्स के ग्राहकों के बीच भारतीय मूल की कॉफी को बढ़ावा देने की भी है.

इतने स्टोर्स खोलने का लक्ष्य
टाटा स्टारबक्स की तरफ से बताया गया है कि उसने 2028 तक अपने स्टोर्स की संख्या 1000 तक ले जाने का लक्ष्य रखा है. इसके लिए कंपनी अपने कर्मचारियों की संख्या को दोगुना करके 8600 करेगी. हर तीसरे दिन एक स्टोर खोलने की योजना के तहत टाटा स्टारबक्स छोटे शहरों तक भी अपनी पहुंच बनाएगी. कंपनी टियर-2 और टियर-3 शहरों तक पहुंचने के साथ-साथ ड्राइव-थ्रू, एयरपोर्ट और 24 घंटों वाले स्टोर्स की संख्या भी बढ़ाएगी, ताकि ग्राहकों को हर जगह सेवाएं दी जा सकें. इसी के मद्देनजर कर्मचारियों की संख्या को दोगुना किया जाएगा. 

2012 में हुई थी भारत में एंट्री
टाटा स्टारबक्स में स्टारबक्स और टाटा कंज़्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड के बीच 50:50 की साझेदारी है. भारत में इस ज्वाइंट वेंचर की शुरुआत 2012 में हुई थी. फिलहाल टाटा स्टारबक्स 54 शहरों में दस्तक दे चुका हैं, यहां उसके 390 से ज्यादा स्टोर्स हैं. इनमें मुंबई, नई दिल्ली, हैदराबाद, चेन्नई, बेंगलुरु, पुणे, कोलकाता, चंडीगढ़, अहमदाबाद, जैसे बड़े शहरों के साथ ही भोपाल, इंदौर, आगरा, मेरठ और औरंगाबाद जैसे शहर भी शामिल हैं. पिछले कुछ वक्त में टाटा स्टारबक्स ने काफी तेजी से विस्तार किया है और तेजी से लोगों के बीच अपनी लोकप्रियता बढ़ाई है. 

पिछले साल पाया ये मुकाम
पिछले साल अप्रैल में खबर आई थी कि कॉफी चेन स्टारबक्स (Starbucks) ने भारत में पहली बार 1000 करोड़ रुपए की बिक्री का आंकड़ा छू लिया है. स्टारबक्स की लगभग एक दशक पहले भारत में एंट्री हुई थी, उसके बाद से यह पहला मौका रहा जब कंपनी ने 1000 करोड़ की बिक्री दर्ज की. वित्त वर्ष 23 में कंपनी ने पहली बार 1000 करोड़ रुपए की बिक्री का आंकड़ा पार कर लिया. FY23 के लिए इसकी शुद्ध बिक्री 1,087 करोड़ रही, जो FY22 की तुलना में 71 प्रतिशत ज्यादा थी. जनवरी-मार्च 2023 तिमाही के दौरान, टाटा स्टारबक्स ने 48 प्रतिशत की रिवेन्यु ग्रोथ दर्ज की, जिससे वित्त वर्ष 2023 की ग्रोथ 71 फीसदी हो गई. टाटा स्टारबक्स ने वित्त वर्ष 23 में कुल 71 नए स्टोर्स ओपन किए और 15 नए शहरों में एंट्री ली. स्टारबक्स के इतिहास में सालाना आधार पर इतनी तेजी से स्टोर खोलने का यह पहला मौका था.    
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

भारत-इजरायल निवेश समझौता (BIA) हुआ लागू. दोनों देशों के बीच निवेश को मिलेगा नया बढ़ावा

यह समझौता दोनों देशों के बीच आर्थिक संबंधों को मजबूत करने और सीमा-पार निवेश को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.

20 hours ago

RBI का बैंक ऑफ बड़ौदा पर बड़ा एक्शन, अधिक ब्याज वसूलने पर लगा 63.60 लाख रुपये का जुर्माना

केंद्रीय बैंक ने पाया कि बैंक ने कुछ लोन खातों में निर्धारित दर से अधिक ब्याज वसूला और KYC से जुड़े नियमों का भी पालन नहीं किया.

23 hours ago

DAC ने 52,000 करोड़ रुपये के रक्षा खरीद प्रस्तावों को दी मंजूरी, सेना की मारक क्षमता होगी और मजबूत

रक्षा मंत्रालय ने कहा कि इन सभी प्रस्तावों का उद्देश्य सशस्त्र बलों की युद्धक क्षमता को मजबूत करना है. साथ ही, इससे देश में विकसित हो रही अत्याधुनिक स्वदेशी रक्षा तकनीकों के विकास, उत्पादन और सैन्य सेवाओं में शामिल किए जाने को भी प्रोत्साहन मिलेगा.

1 day ago

स्टील इंपोर्ट विवादों के समाधान की पहल, मंत्रालय ने 9 जुलाई को बुलाई ओपन हाउस बैठक

इस बैठक में स्टील आयात से जुड़े विभिन्न नियामकीय और प्रक्रियागत मुद्दों पर चर्चा की जाएगी.

1 day ago

FTA, मैन्युफैक्चरिंग और डंपिंग पर फोकस, FY27 में निर्यात को मिलेगी नई रफ्तार: गोयल

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने भरोसा जताया है कि वस्तु निर्यात में 16-17 फीसदी और सेवा निर्यात में 10-11 फीसदी की वृद्धि हो सकती है.

1 day ago

बड़ी खबरें

भारत-इजरायल निवेश समझौता (BIA) हुआ लागू. दोनों देशों के बीच निवेश को मिलेगा नया बढ़ावा

यह समझौता दोनों देशों के बीच आर्थिक संबंधों को मजबूत करने और सीमा-पार निवेश को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.

20 hours ago

FTA, मैन्युफैक्चरिंग और डंपिंग पर फोकस, FY27 में निर्यात को मिलेगी नई रफ्तार: गोयल

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने भरोसा जताया है कि वस्तु निर्यात में 16-17 फीसदी और सेवा निर्यात में 10-11 फीसदी की वृद्धि हो सकती है.

1 day ago

RBI का बैंक ऑफ बड़ौदा पर बड़ा एक्शन, अधिक ब्याज वसूलने पर लगा 63.60 लाख रुपये का जुर्माना

केंद्रीय बैंक ने पाया कि बैंक ने कुछ लोन खातों में निर्धारित दर से अधिक ब्याज वसूला और KYC से जुड़े नियमों का भी पालन नहीं किया.

23 hours ago

DAC ने 52,000 करोड़ रुपये के रक्षा खरीद प्रस्तावों को दी मंजूरी, सेना की मारक क्षमता होगी और मजबूत

रक्षा मंत्रालय ने कहा कि इन सभी प्रस्तावों का उद्देश्य सशस्त्र बलों की युद्धक क्षमता को मजबूत करना है. साथ ही, इससे देश में विकसित हो रही अत्याधुनिक स्वदेशी रक्षा तकनीकों के विकास, उत्पादन और सैन्य सेवाओं में शामिल किए जाने को भी प्रोत्साहन मिलेगा.

1 day ago

इफको टोकियो जीआईसी ने अल्पना सिंह को पूर्णकालिक निदेशक (मार्केटिंग) नियुक्त किया

कंपनी ने अनुभवी बीमा क्षेत्र की विशेषज्ञ अल्पना सिंह को पूर्णकालिक निदेशक (मार्केटिंग) नियुक्त किया है. वह कंपनी की विकास रणनीति, ब्रांड सशक्तिकरण और ग्राहक जुड़ाव को नई दिशा देंगी.

1 day ago