✕

होम / बिजनेस / नए साल से पहले Tata Group का बड़ा एलान, 5 साल में क्रिएट करेगा 5 लाख मैन्युफैक्चरिंग जॉब

नए साल से पहले Tata Group का बड़ा एलान, 5 साल में क्रिएट करेगा 5 लाख मैन्युफैक्चरिंग जॉब

एन चंद्रशेखरन ने ग्रुप के कर्मचारियों के लिए लिखे अपने नए साल के मैसेज में इस बात की जानकारी दी है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

टाटा ग्रुप (Tata Group) ने देश में नौकरियों को लेकर बड़ा ऐलान किया है. टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन (N Chandrasekaran ) ने ग्रुप के कर्मचारियों के लिए लिखे अपने नए साल के मैसेज में कहा कि टाटा ग्रुप अगले पांच साल में अपने प्रोजेक्ट से पांच लाख से अधिक नई मैन्यूफैक्चरिंग नौकरियां पैदा करने की योजना बना रहा है. एन चंद्रशेखरन ने कहा कि हमारा ग्रुप अगले आधे दशक में 500,000 मैन्यूफैक्चरिंग नौकरियां पैदा करने की योजना बना रहा है.

इस क्षेत्र में आएंगी ये नौकरियां

एन चंद्रशेखरन ने कहा कि ये नौकरियां बैटरी, सेमीकंडक्टर, इलेक्ट्रिक वाहन, सोलर उपकरण और अन्य महत्वपूर्ण हार्डवेयर जैसे नए युग के प्रोडक्ट का उत्पादन करने के लिए कारखानों और प्रोजेक्ट में ग्रुप के निवेश से आएंगी. मैन्यूफैक्चरिंग नौकरियों के अलावा टाटा ग्रुप अपने रिटेल, टेक सर्विस, एयरलाइंस और हॉस्पिटैलिटी इंडस्ट्री सहित अन्य सेवाओं में भी नौकरियां पैदा करेगा, चन्द्रशेखरन ने AI के क्षेत्र में भी ग्रुप की पहल पर प्रकाश डाला.

7 से अधिक नए मैन्यूफैक्चरिंग प्लांट का निर्माण शुरू

चंद्रशेखरन ने कहा कि सात से अधिक नए मैन्यूफैक्चरिंग प्लांट का निर्माण शुरू हो गया है, जिसमें धोलेरा, गुजरात में भारत का पहला सेमीकंडक्टर फैब और असम में एक बिल्कुल नया सेमीकंडक्टर OSAT प्लांट शामिल है. इसके अलावा नरसापुरा, कर्नाटक में इलेक्ट्रॉनिक्स असेंबली प्लांट, तमिलनाडु के पनापक्कम में एक ऑटोमोटिव प्लांट और बेंगलुरु, कर्नाटक में नई MRO फैसिलिटी हैं. उन्होंने कहा कि टाटा समूह की गुजरात के साणंद और यूके के समरसेट में एक नई बैटरी सेल विनिर्माण फैक्ट्री भी होगी.

सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग जैसे सेक्टर्स में जॉब्स के काफी अवसर

चंद्रशेखरन ने कहा, 'ऐसे कदम हमारे ग्रुप और भारत के लिए उत्साहवर्धक हैं, लेकिन इससे भी जरूरी बात यह है कि वे उन दस लाख युवाओं को उम्मीद देते हैं, जो हर महीने हमारी वर्कफोर्स में शामिल होते हैं. शुक्र है कि मैन्युफैक्चरिंग के पावरफुल मल्टीप्लायर इफेक्ट्स हैं. सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग जैसे सेक्टर्स में इन-डायरेक्ट जॉब्स के अवसर काफी हैं.' एन चंद्रशेखरन ने कहा, 'AI और मैन्युफैक्चरिंग दो ऐसे सेक्टर हैं, जो इकोनॉमिक अपॉर्चुनिटी और सोशल प्रोग्रेस को एक साथ ला रहे हैं.' उन्होंने इस बात पर प्रकाश डाला कि ग्लोबल सप्लाई चेन्स अपना बेस भारत में शिफ्ट कर रही हैं.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

विजय माल्या से अभी ₹8,751 करोड़ की वसूली बाकी, SBI ने बॉम्बे HC को दी जानकारी

बैंकों ने कोर्ट को यह भी बताया कि मामले में अटैच की गई कुछ शेयर होल्डिंग्स अभी भी बरकरार हैं और उनकी बिक्री नहीं हुई है.

1 day ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ का हॉर्टिकल्चर हब, 10 जिलों के 5,869 गांवों में होगा विकास

आंध्र प्रदेश सरकार के मुताबिक, हॉर्टिकल्चर हब को तीन चरणों में विकसित किया जाएगा. तेलुगु देशम पार्टी (TDP) के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार परियोजना के लिए ₹40,352 करोड़ का योगदान देगी.

1 day ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ निवेश करेगी रिलायंस इंडस्ट्रीज, 3 लाख से ज्यादा रोजगार का दावा

कंपनी के मुताबिक, इस पहल का उद्देश्य स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के साथ किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए नए आर्थिक अवसर पैदा करना है.

1 day ago

G20 में पीयूष गोयल ने ओवरकैपेसिटी के आरोपों को नकारा, कहा- WTO नियमों से चले वैश्विक व्यापार

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि भारत एक बड़ा बाजार और उत्पादक देश है, जो अपनी घरेलू जरूरतों के साथ वैश्विक मांग को पूरा करने में भी योगदान देता है.

1 day ago

RBI के फॉरेक्स नियमों से बैंकों को $500 मिलियन का नुकसान, बाद में $400 मिलियन की भरपाई

यह नुकसान भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की ओर से रुपये में बैंकों की नेट ओपन पोजीशन पर 100 मिलियन डॉलर की सीमा तय किए जाने के बाद हुआ.

1 day ago


बड़ी खबरें

विजय माल्या से अभी ₹8,751 करोड़ की वसूली बाकी, SBI ने बॉम्बे HC को दी जानकारी

बैंकों ने कोर्ट को यह भी बताया कि मामले में अटैच की गई कुछ शेयर होल्डिंग्स अभी भी बरकरार हैं और उनकी बिक्री नहीं हुई है.

1 day ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ निवेश करेगी रिलायंस इंडस्ट्रीज, 3 लाख से ज्यादा रोजगार का दावा

कंपनी के मुताबिक, इस पहल का उद्देश्य स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के साथ किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए नए आर्थिक अवसर पैदा करना है.

1 day ago

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

1 day ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ का हॉर्टिकल्चर हब, 10 जिलों के 5,869 गांवों में होगा विकास

आंध्र प्रदेश सरकार के मुताबिक, हॉर्टिकल्चर हब को तीन चरणों में विकसित किया जाएगा. तेलुगु देशम पार्टी (TDP) के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार परियोजना के लिए ₹40,352 करोड़ का योगदान देगी.

1 day ago

विदेशी बाजार में बढ़ी भारत की मिसाइलों की मांग, 600 मिलियन डॉलर पार हो सकता है एक्सपोर्ट

ब्रह्मोस और आकाश जैसे स्वदेशी सिस्टम भारत के डिफेंस प्रोडक्शन और एक्सपोर्ट क्षमता के विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं. इन उत्पादों की विदेशी मांग बढ़ने से भारतीय रक्षा कंपनियों के लिए अंतरराष्ट्रीय बाजार में कारोबार के नए अवसर भी बन रहे हैं.

1 day ago