✕

होम / बिजनेस / नोएडा एयरपोर्ट में 550 करोड़ रुपये का निवेश करेगा Tata Group, जानिए क्या है पूरी योजना?

नोएडा एयरपोर्ट में 550 करोड़ रुपये का निवेश करेगा Tata Group, जानिए क्या है पूरी योजना?

Tata Group और Noida International Airport के बीच एक बड़ी डील हुई है. इस डील के अनुसार टाटा पावर नोएडा एयरपोर्ट को विंड और सोलर पावर सप्लाई करेगी. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

अगर आप नोएडा में रहते हैं, तो आपके लिए एक अच्छी खबर है. दरअसल, नोएडा एयरपोर्ट का पहला चरण जल्द शुरू होने वाला है. इस बीच एयरपोर्ट को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है. टाटा ग्रुप (Tata Group) की कंपनी टाटा पावर दिल्ली के करीब जेवर में बन रहे नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (Noida International Airport) में 550 करोड़ रुपये का निवेश करेगी. तो आइए जानते हैं कंपनी पूरी योजना क्या है?

यहां खर्च होगा पैसा

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार टाटा पावर और नोएडा एयरपोर्ट के बीच आज विंड और सोलर एनर्जी सप्लाई से जुड़े दो बिजली खरीद समझौतों पर हस्ताक्षर किए गए. इसके तहत टाटा पावर की इकाई टाटा पावर ट्रेडिंग कंपनी लिमिटेड (TPTCL) टाटा पावर रिन्यूएबल एनर्जी लिमिटेड (TPREL) की सिक्योर्ड एसेट के साथ एयरपोर्ट को 10.8 मेगावाट विंड एनर्जी की सप्लाई करेगी. साथ ही टाटा पावर रिन्यूएबल एनर्जी, एयरपोर्ट की टोटल एनर्जी आवश्यकताओं में योगदान देने के लिए 13 मेगावाट की ऑनसाइट सोलर एनर्जी क्षमता का विकास, संचालन और रखरखाव भी करेगी. साथ ही कंपनी एयरपोर्ट में क्रिटिकल ड्राई युटिलिटीज और स्मार्ट एनर्जी इन्फ्रास्ट्रक्चर भी विकसित करेगी. यह समझौता 25 साल के लिए किया गया है. यह सहयोग नेट जीरो एयरपोर्ट के विकास को सपोर्ट करेगा, लाखों भारतीयों की सेवा करेगा और देश के हरित भविष्य की ओर बढ़ने के मार्ग को गति देगा.

एयरपोर्ट का पहला चरण

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पहले चरण में एक रनवे और एक टर्मिनल होगा, जिसकी क्षमता सालाना 1.2 करोड़ यात्रियों की आवाजाही को संभालने की होगी. पहला चरण अगले साल अप्रैल में शुरू होने की उम्मीद है. इसका विकास चार चरणों में किया जाएगा. सभी चरणों के पूरा होने पर एयरपोर्ट सालाना सात करोड़ पैसेंजर्स को हैंडल कर सकता है.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

UPI पर MDR का असर! ट्रांजैक्शन वैल्यू 10% और वॉल्यूम 4% तक घटने का अनुमान

15 अक्टूबर से ₹2,000 से अधिक के मर्चेंट UPI भुगतान पर 0.4% MDR लागू होने का प्रस्ताव है. सर्वे के मुताबिक, अतिरिक्त शुल्क लगने पर 76% यूजर्स बड़े भुगतान के लिए कैश, कार्ड या बैंक ट्रांसफर का रुख कर सकते हैं.

19 hours ago

अगस्त में कपड़ा उत्पादन 13.1% बढ़ा, परिधान उत्पादन 7.4% गिरा; दोनों क्षेत्रों में बढ़ा अंतर

सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय (MoSPI) के आंकड़ों के मुताबिक, अगस्त 2026 में देश का औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (IIP) 8% बढ़ा, जो जुलाई के 6.7% की तुलना में अधिक है.

21 hours ago

IPO बाजार में इस हफ्ते रहेगी सुस्ती, सिर्फ एक नया इश्यू खुलेगा; 29 कंपनियों की होगी लिस्टिंग

इस सप्ताह नया इश्यू लाने वाली एकमात्र कंपनी R K Fashion Accessories है. कोलकाता स्थित यह कंपनी नकली आभूषणों के वितरण का कारोबार करती है. कंपनी आईपीओ के जरिए 34.99 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बना रही है.

21 hours ago

FSSAI का एवरेस्ट पर बड़ा एक्शन, कीटनाशक तय सीमा से ज्यादा मिलने पर जीरा पाउडर का बैच रिकॉल

एवरेस्ट को वापस मंगाए गए उत्पाद का पूरा रिकॉर्ड रखने और तय समय-सीमा के भीतर जरूरी जानकारी तथा स्टेटस रिपोर्ट जमा करने को कहा गया है.

21 hours ago

शेयर बाजार में आज तेजी के संकेत, गिफ्ट निफ्टी 130 अंक चढ़ा; इन शेयरों पर रहेगी नजर

बीते कारोबारी सत्र यानी 1 अक्टूबर को सेंसेक्स 570.59 अंक यानी 0.79 फीसदी गिरकर 71,909.70 पर और निफ्टी 198.50 अंक यानी 0.88 फीसदी टूटकर 22,421.95 पर बंद हुआ था.

22 hours ago

बड़ी खबरें