✕

होम / बिजनेस / TATA Group अयोध्या में बनाएगा वर्ल्ड क्लास म्यूजियम, उत्तर प्रदेश सरकार ने दी मंजूरी

TATA Group अयोध्या में बनाएगा वर्ल्ड क्लास म्यूजियम, उत्तर प्रदेश सरकार ने दी मंजूरी

अयोध्या में बनने वाले मंदिर संग्रहालय में भारतीय संस्कृति के उद्गम से लेकर आधुनिक संस्कृति तक के बारे में एक जगह पर जानकारी होगी.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

पर्यटन के लिए बड़ा केंद्र बन चुकी रामनगरी अयोध्या में एक और दर्शनीय स्थल बनाने की तैयारी है. अयोध्या में 650 करोड़ रुपए की लागत से मंदिर संग्रहालय बनाया जाएगा. अंतरराष्ट्रीय स्तर का यह संग्रहालय सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) के तहत टाटा (TATA) संस बनवाएगा जो टाटा औद्योगिक समूह की प्रमुख निवेश होल्डिंग कंपनी है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई. इस संग्रहालय के लिए राज्य का पर्यटन विभाग टाटा संस को एक रुपए की टोकन मनी पर 90 साल की लीज पर जमीन देगी. इसके अलावा भी कैबिनेट ने अयोध्या में विकास कार्यों के लिए 100 करोड़ रुपए की मंजूरी दी.

CSR के जरिए होगा टाटा का निवेश

उत्तर प्रदेश के पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि टाटा समूह को म्यूजियम ऑफ टेंपल्स के लिए 1 रुपये के टोकन अमाउंट पर 90 सालों के लिए जमीन लीज पर दी जाएगी. यह संग्रहालय अत्याधुनिक होगा और उसे अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप बनाया जाएगा. म्यूजियम में भारत के प्रसिद्ध मंदिरों के स्थापत्य व इतिहास की जानकारियां प्रदर्शित की जाएंगी. टाटा समूह यह म्यूजियम अपनी ओर से बनाने जा रहा है. मंदिरों के इस संग्रहालय को बनाने पर टाटा समूह 650 करोड़ रुपये का निवेश करेगा. यह निवेश कॉरपोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (CSR) के तहत किया जाएगा. राज्य सरकार ने बताया कि टाटा समूह ने अयोध्या में इस संग्रहालय को बनाने का प्रस्ताव केंद्र सरकार के मार्फत भेजा था.

अन्य विकास कार्यों पर 100 करोड़ निवेश

प्रस्तावित संग्रहालय में एक लाइट-एंड-साउंड शो की भी व्यवस्था बनाई जाएगी. टाटा समूह को इसके अलावा अयोध्या शहर में अन्य विकास कार्यों के लिए भी राज्य सरकार ने मंजूरी प्रदान की. शहर में अन्य विकास कार्यों पर टाटा समूह के द्वारा 100 करोड़ रुपये का अतिरिक्त निवेश किया जाएगा. उत्तर प्रदेश का अयोध्या शहर धार्मिक पर्यटन का प्रमुख केंद्र बनकर उभरा है. इस साल की शुरुआत में रात मंदिर के उदघाटन के बाद शहर में पर्यटकों की संख्या बढ़ी हुई है.

प्रधानमंत्री को पसंद आया था प्रस्ताव

इस संग्रहालय के बारे में सबसे पहली बार पिछले साल प्रस्ताव सामने आया था. उसके बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत वरिष्ठ अधिकारियों को विस्तार से परियोजना के बारे में बताया गया था. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी पहले ही इस परियोजना से अवगत कराया जा चुका था. मंदिरों के संग्रहालय के इस प्रस्ताव को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बहुत पसंद किया था.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

YAAP Digital के चेयरमैन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर राज नायक ने दिया इस्तीफा

नायक ने इस इस्तीफे के पीछे पूर्णकालिक परिचालन भूमिका की व्यस्तताओं और अपनी व्यक्तिगत प्राथमिकताओं पर ध्यान देने की इच्छा का हवाला दिया है.

28 minutes ago

महंगाई 7% तक पहुंचने का खतरा, RBI रेपो रेट में फिर कर सकता है 150 बेसिस पॉइंट तक की बढ़ोतरी

रिपोर्ट के अनुसार, महंगाई को ध्यान में रखते हुए वास्तविक ब्याज दर कम से कम 1 फीसदी बनाए रखने के लिए रेपो रेट को बढ़ाकर 6.5-7 फीसदी तक करना पड़ सकता है.

39 minutes ago

सुजलॉन का 550 करोड़ रुपये का निवेश, तमिलनाडु समेत 3 राज्यों में लगेंगे नए प्लांट; 15,000 रोजगार की उम्मीद

कंपनी इस विस्तार पर 550 करोड़ रुपये खर्च करेगी और 2027 तक प्लांट शुरू करने की योजना है. कारोबारी सत्र के दौरान शेयर में 5 प्रतिशत से ज्यादा की तेजी दर्ज हुई.

2 hours ago

चीन के 300 अरब डॉलर के सर्विस बाजार पर भारत की नजर, कारोबार की बाधाओं का होगा आकलन

वाणिज्य विभाग ने कंपनियों से वीजा, डेटा ट्रांसफर, लाइसेंस, टैक्स और भुगतान से जुड़ी समस्याओं का ब्योरा मांगा है. इसका मकसद चीन के बड़े सर्विस बाजार में भारत की हिस्सेदारी बढ़ाने और निर्यातकों के सामने आने वाली चुनौतियों की पहचान करना है.

3 hours ago

NTPC की को-जेनरेशन परियोजनाओं में 26% हिस्सेदारी का मौका, औद्योगिक कंपनियों से मांगी रुचि

कंपनी इन परियोजनाओं में 26 फीसदी इक्विटी हिस्सेदारी की पेशकश कर रही है. इसका उद्देश्य उद्योगों को भरोसेमंद और किफायती ऊर्जा उपलब्ध कराने के साथ अपने ऊर्जा समाधान कारोबार का विस्तार करना है.

6 hours ago

बड़ी खबरें