होम / बिजनेस / टाटा ग्रुप का ये शेयर भर सकता है झोली! बिग बुल को भी है पसंद 

टाटा ग्रुप का ये शेयर भर सकता है झोली! बिग बुल को भी है पसंद 

टाटा समूह की कंपनी टाइटन के शेयर ने पिछले कुछ समय में अच्छा-खासा रिटर्न दिया है और आगे भी इसमें अच्छी संभावनाएं नज़र आ रही हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

कुछ कंपनियां ऐसी हैं, जिनके शेयरों में निवेश लॉन्ग टर्म पर मुनाफा देकर ही जाते हैं. इन्हीं में से एक है टाटा ग्रुप. टाटा समूह की कंपनी टाइटन के शेयर ने पिछले कुछ समय में अच्छा-खासा रिटर्न दिया है और आगे भी इसमें अच्छी संभावनाएं नज़र आ रही हैं. बिग बुल राकेश झुनझुनवाला के पोर्टफोलियो में भी टाइटन के शेयर शामिल हैं.

हाई लेवल से नीचे
पिछले एक साल के आंकड़े देखें तो टाइटन का शेयर 29.39% ऊपर चढ़ा है. जबकि पिछले पांच दिनों में इसने 4.77% रिटर्न दिया है. मंगलवार को बाजार बंद होने पर यह 2,381 रुपए पर ट्रेड कर रहा था. ये शेयर अपने 52-वीक के हाई लेवल (2,768 रुपए) से नीचे चल रहा है. एक्सपर्ट्स मानते हैं कि कंपनी के शेयर लंबी अवधि में शानदार रिटर्न दे सकते हैं.

ये है मजबूती की वजह 
एक्सपर्ट्स के अनुसार, ज्वैलरी सेगमेंट में टाइटन की ग्रोथ स्ट्रैटेजी काफी आक्रामक है. कंपनी वेडिंग सेगमेंट और लाइट ज्वैलरी पर ज्यादा फोकस कर रही है. इसके अलावा, उसने घड़ियां और वियरेबल सेगमेंट में भी सुधार किया है, इस वजह से आने वाले दिनों में टाइटन के शेयरों में मजबूती देखने को मिल सकती है. उन्हें लगता है कि अगले कुछ दिनों में ये शेयर 2,520 रुपए का आंकड़ा पर कर सकता है.  

यहां भी हैं संभावनाएं
वहीं, टाटा मोटर्स के शेयर के भी ऊपर चढ़ने की संभावना है. इसकी वजह है जुलाई में कंपनी की सेल में ज़बरदस्त उछाल. TATA Motors ने पिछले एक साल में 56.39% रिटर्न दिया है. हालांकि, पिछले 6 महीनों का रिकॉर्ड ज्यादा अच्छा नहीं है. मंगलवार को भी शेयर गिरावट के साथ बंद हुआ. इसका 52-वीक का हाई लेवल 536.70 रुपए है और फिलहाल ये 474.95 रुपए पर ट्रेड कर सकता है. एक्सपर्ट्स मानते हैं कि आने वाले दिनों में टाटा मोटर्स के शेयर में तेजी देखने को मिल सकती है.

(डिस्क्लेमर: शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है. 'बिज़नेस वर्ल्ड हिंदी' इसकी कोई जिम्मेदारी नहीं लेता. सोच-समझकर और अपने विवेक के आधार पर ही निवेश करें)

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

NSE IPO की राह हुई साफ, सेबी से 1,491 करोड़ रुपये में सुलझे सभी लंबित मामले

NSE के मुताबिक, सेबी की ओर से औपचारिक सेटलमेंट आदेश जारी होने के बाद सुप्रीम कोर्ट में लंबित सभी संबंधित मामले वापस ले लिए जाएंगे.

12 hours ago

छोटे शहरों से निकले बड़े आइडिया, Samsung Solve for Tomorrow के टॉप 100 में 50% से ज्यादा इनोवेटर्स टियर-2/3 शहरों से

AI, हेल्थटेक, एजुकेशन और सस्टेनेबिलिटी पर आधारित समाधानों के साथ युवा स्टार्टअप आइडिया को मिल रहा बढ़ावा; विजेता टीमों को मिलेगा 2 करोड़ रुपये तक का इनक्यूबेशन सपोर्ट

13 hours ago

टाटा स्टील का Q1 मुनाफा 19% बढ़कर 2,385 करोड़ रुपये, आय में 14% की बढ़ोतरी

टाटा स्टील की कंसोलिडेटेड ऑपरेशंस से आय जून तिमाही में सालाना आधार पर 14.3 फीसदी बढ़कर 60,794 करोड़ रुपये हो गई. हालांकि, पिछली तिमाही की तुलना में इसमें 3.9 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई.

14 hours ago

महिंद्रा की EV यूनिट बनी यूनिकॉर्न, 10,822 करोड़ रुपये के वैल्यूएशन पर पहुंची कंपनी

भारत में क्लीन मोबिलिटी को बढ़ावा देने के साथ इलेक्ट्रिक कमर्शियल व्हीकल बाजार में तेजी आने की उम्मीद है, जिससे इस क्षेत्र की कंपनियों के लिए नए अवसर पैदा हो रहे हैं.

14 hours ago

भारत की रोजगार रिकवरी और वैश्विक उथल-पुथल: 5.5% बेरोजगारी की हकीकत

भारत की रोजगार यात्रा ने पिछले कुछ वर्षों में मजबूत सुधार दर्ज किया है. महामारी के बाद बेरोजगारी दर में आई गिरावट इस बात का संकेत है कि अर्थव्यवस्था ने रोजगार सृजन की क्षमता दिखाई है.

14 hours ago


बड़ी खबरें

शहजाद पूनावाला के X बायो में बदलाव, BJP छोड़ने की अटकलों ने पकड़ा जोर

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने गुरुवार को अपने X प्रोफाइल का स्क्रीनशॉट साझा किया, जिसमें उनके बायो से 'नेशनल स्पोक्सपर्सन, BJP' हट चुका था.

8 hours ago

NSE IPO की राह हुई साफ, सेबी से 1,491 करोड़ रुपये में सुलझे सभी लंबित मामले

NSE के मुताबिक, सेबी की ओर से औपचारिक सेटलमेंट आदेश जारी होने के बाद सुप्रीम कोर्ट में लंबित सभी संबंधित मामले वापस ले लिए जाएंगे.

12 hours ago

NCR में प्रीमियम ऑफिस स्पेस पर M3M का बड़ा दांव, 600 करोड़ रुपये से बनेगा प्रीमियम बिजनेस हब

कंपनी के मुताबिक, इस प्रोजेक्ट को ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर्स (GCCs), बहुराष्ट्रीय कंपनियों, वित्तीय संस्थानों और बड़े कॉरपोरेट्स की जरूरतों को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है.

8 hours ago

भारत की रोजगार रिकवरी और वैश्विक उथल-पुथल: 5.5% बेरोजगारी की हकीकत

भारत की रोजगार यात्रा ने पिछले कुछ वर्षों में मजबूत सुधार दर्ज किया है. महामारी के बाद बेरोजगारी दर में आई गिरावट इस बात का संकेत है कि अर्थव्यवस्था ने रोजगार सृजन की क्षमता दिखाई है.

14 hours ago

ट्रंप का दावा- हमास के निरस्त्रीकरण पर बनी सहमति, गाजा से चरणबद्ध तरीके से हटेगी इजरायली सेना

ट्रंप के अनुसार, इस समझौते के तहत हमास का निरस्त्रीकरण और इजरायली सैनिकों की गाजा से वापसी चरणबद्ध तरीके से होगी.

13 hours ago