✕

होम / बिजनेस / ई-कॉमर्स मार्केट में पैर जमाने के लिए Tata Group ने खेला ये बड़ा दांव

ई-कॉमर्स मार्केट में पैर जमाने के लिए Tata Group ने खेला ये बड़ा दांव

टाटा समूह ई-कॉमर्स में खुद को सबसे मजबूत करने में जुट गया है. इसलिए उसने टाटा यूनिस्टोर की होल्डिंग को लेकर एक बड़ा फैसला लिया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

ई-कॉमर्स में अपनी उपस्थिति को मजबूत करने के लिए टाटा समूह (Tata Group), टाटा यूनिस्टोर (Tata UniStore) की होल्डिंग को टाटा डिजिटल (Tata Digita) में ट्रांसफर कर रहा है. यूनिस्टोर फैशन और लग्जरी पर फोकस करने वाले ईकॉमर्स प्लेटफॉर्म Tata Cliq को चलाती है. समूह के इस कदम से टाटा डिजिटल, टाटा न्यू, बिग बास्केट और क्रोमा सहित टाटा के सभी ऑनलाइन शॉपिंग वेंचर्स के लिए एकमात्र कंपनी बन गई है.

प्रोजेक्ट ट्यूलिप दिया नाम
टाटा इंडस्ट्रीज (Tata Industries) और ट्रेंट (Trent), टाटा यूनिस्टोर (Tata Unistore) के जॉइंट ओनर थे. टाटा इंडस्ट्रीज की टाटा यूनिस्टोर में हिस्सेदारी 96.78 प्रतिशत थी, वहीं शेष हिस्सेदारी ट्रेंट के पास थी. रजिस्ट्रार ऑफ कंपनीज के पास फाइलिंग के अनुसार, समूह ने टाटा यूनिस्टोर का मूल्यांकन 750 करोड़ रुपए किया है. टाटा डिजिटल, टाटा यूनिस्टोर के अधिग्रहण के लिए टाटा इंडस्ट्रीज और ट्रेंट को प्रेफेरेंस शेयर की पेशकश करेगी. दस्तावेजों से पता चलता है कि इस इनिशिएटिव को प्रोजेक्ट ट्यूलिप नाम दिया गया है.

इसमें किया इजाफा
फाइलिंग के अनुसार, टाटा समूह ने पिछले सप्ताह टाटा डिजिटल की अधिकृत शेयर पूंजी (Authorised Share Capital) को 1,000 करोड़ रुपए बढ़ाकर 21,000 करोड़ रुपए कर दिया और कंपनी में 750 करोड़ रुपए लगाए थे. वहीं, टाटा डिजिटल की तरफ से कहा गया है कि अधिकृत पूंजी को उसकी व्यावसायिक योजनाओं, कर्ज चुकाने और समय-समय पर किए जाने वाले निवेश को देखते हुए बढ़ाया गया था. गौरतलब है कि इस वित्तीय वर्ष में यह दूसरी बार था जब समूह ने टाटा डिजिटल की अधिकृत शेयर पूंजी को बढ़ाया.

इनसे है असल मुकाबला
टाटा ग्रुप (Tata Group) भारतीय ई-कॉमर्स बाजार में अमेजन, वॉलमार्ट के स्वामित्व वाली Flipkart, Myntra और रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) के साथ प्रतिस्पर्धा कर रहा है. टाटा समूह इस सेगमेंट में बड़ी महत्वाकांक्षाएं हैं और प्रतिद्वंद्वियों के साथ प्राइस वॉर चल रही है. इसी वजह से स्मार्टफोन, इलेक्ट्रॉनिक्स या फैशन जैसी श्रेणियों में कभी-कभी सबसे अधिक छूट दी जाती है. Tata भी अपने प्रतिद्वंद्वियों की तरह ई-कॉमर्स में पैसा खर्च कर रहा है. FY22 में, Tata UniStore का शुद्ध घाटा दोगुना से अधिक बढ़कर 750 करोड़ रुपए हो गया था. हालांकि, इस दौरान रिवेन्यु में 137% का उछाल आया था और यह बढ़कर 844 करोड़ रुपए हो गया.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

सचिन तेंदुलकर ने गेमिंग कंपनी मेटास्पोर्ट्स इंटरएक्टिव में किया निवेश, 3 साल में 10 करोड़ डाउनलोड का लक्ष्य

कंपनी का लोकप्रिय क्रिकेट गेम 'हिटविकेट' अब तक 120 देशों में 2 करोड़ से ज्यादा यूजर्स तक पहुंच चुका है.

43 minutes ago

रेलवे इलेक्ट्रिफिकेशन ने पकड़ी रफ्तार, 12 साल में तीन गुना बढ़ा आंकड़ा; 99.7% नेटवर्क हुआ इलेक्ट्रिक

आंकड़ों के मुताबिक, 1950 तक देश के केवल 0.7 फीसदी रेल नेटवर्क का विद्युतीकरण हुआ था. 1961 में यह आंकड़ा 1.3 फीसदी और 2001 तक 23.6 फीसदी पहुंचा. इसके बाद भी रफ्तार सीमित रही, लेकिन 2014 के बाद इलेक्ट्रिफिकेशन के काम में तेजी आई.

1 hour ago

डेटा सेंटर कारोबार पर अडानी ग्रुप का बड़ा दांव, 1.5 अरब डॉलर का विदेशी कर्ज जुटाने की तैयारी

गौतम अडानी के नेतृत्व वाला अडानी ग्रुप अब ऊर्जा और बुनियादी ढांचे के पारंपरिक कारोबार से आगे बढ़कर डिजिटल क्षेत्र में अपनी मौजूदगी मजबूत करने पर जोर दे रहा है. प्रस्तावित फंडिंग इसी रणनीति का हिस्सा है.

3 hours ago

डिज्नी में फिर होगी छंटनी! खर्च में 20% तक कटौती की तैयारी, हजारों कर्मचारियों की जा सकती है नौकरी

डिज्नी पिछले कई वर्षों से लागत घटाने और कारोबार के पुनर्गठन की प्रक्रिया में जुटी है. इस दौरान कंपनी हजारों कर्मचारियों की छंटनी कर चुकी है और अरबों डॉलर के खर्च में कटौती की है.

3 hours ago

NTT DATA मंगलुरु में कर्मचारियों की संख्या बढ़ाकर 2027 तक 2,500 करेगी, AI और क्लाउड पर रहेगा फोकस

कंपनी ने बताया कि विस्तार के तहत आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), क्लाउड कंप्यूटिंग और डेटा के क्षेत्र में विशेष क्षमताएं विकसित की जाएंगी. इसके अलावा हेल्थकेयर और लाइफ साइंसेज, हाईटेक, ऑटोमोटिव और मैन्युफैक्चरिंग जैसे क्षेत्रों पर भी ध्यान दिया जाएगा.

4 hours ago

बड़ी खबरें