होम / बिजनेस / 24 साल बाद ब्यूटी इंडस्ट्री में फिर उतरना चाहती है TATA, जानें क्या है वजह

24 साल बाद ब्यूटी इंडस्ट्री में फिर उतरना चाहती है TATA, जानें क्या है वजह

टाटा एक बार फिर से ब्यूटी इंडस्ट्री में कदम रखने का मन बना रही है. कंपनी ने 1998 में अपने लैक्मे ब्रांड को यूनिलीवर पीएलसी (Unilever Plc) को बेच दिया था.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

टाटा ग्रुप ने करीब 24 साल पहले जिस इंडस्ट्री से खुद को अलग कर लिया था, अब वो फिर से उसी में उतरने की तैयारी कर रहा है. बाज़ार सूत्रों का कहना है कि टाटा ब्यूटी बिजनेस में फिर से हाथ आजमा सकती है. लगभग दो दशक पहले तक ब्यूटी सेक्टर में टाटा ग्रुप के लैक्मे ब्रांड की धूम थी. हालांकि, लैक्मे को लेकर ग्रुप की जो अपेक्षाएं थीं, वो संभवत: पूरी नहीं हुईं और इसलिए टाटा ने 1998 में लैक्मे को यूनिलीवर पीएलसी (Unilever Plc) को बेच दिया था. अब एक बार फिर से टाटा को इस बाज़ार में संभावनाएं नज़र आने लगी हैं.

नायका-पर्पल ने किया प्रेरित
टाटा के ब्यूटी बिज़नेस में फिर से उतरने की प्रेरणा वही है, जिसके चलते मुकेश अंबानी अमेरिका की कंगाल हो चुकी कॉस्मेटिक्स कंपनी रेवलॉन खरीदने में दिलचस्पी दिखा रहे हैं - नायका और पर्पल जैसे कंपनियों की कामयाबी. पर्पल 2011 में अस्तित्व में आई और नायका 2012 में, इन दोनों ही कंपनियों ने थोड़े से समय में अपनी एक अलग पहचान बना ली है. एक रिपोर्ट के अनुसार, 2017 में भारत का कॉस्मेटिक उद्योग का 11.16 बिलियन डॉलर था, जिसके 2025 तक $20 बिलियन डॉलर पहुंचने की उम्मीद है.  

टियर 2 शहरों में बढ़ी मांग
कन्वर्सेशन मीडिया प्लेटफ़ॉर्म Bobble AI की एक रिपोर्ट के अनुसार, 2021 के फेस्टिवल सीजन में ब्यूटी ई-कॉमर्स प्लेटफ़ॉर्म नायका ने अपने एक्टिव यूजर्स में करीब 50% की ग्रोथ देखी, वहीं पर्पल के लिए यह आंकड़ा 70% के आसपास रहा. खास बात ये रही कि इस दौरान, ब्यूटी प्रोडक्ट्स की सेल टियर 2 शहरों जैसे कि जयपुर, गोवाहाटी, लखनऊ, कोच्ची, मैसूर और भुवनेश्वर भी ज़बरदस्त रही. ऐसे में टाटा को इस सेक्टर का भविष्य उज्जवल नजर आ रहा है. 

ऑफलाइन या ऑनलाइन?
टाटा ग्रुप ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरह से इस मार्केट में उतरना चाहता है. नायका भी इसी रणनीति के तहत काम कर रही है. नायका के फ़िलहाल देश भर में 79 स्टोर्स हैं जबकि पर्पल का अधिकांश काम ऑनलाइन होता है. माना जा रहा है कि टाटा अपनी फ्लैगशिप रिटेल चेन वेस्टसाइड और डिजिटल चैनल के माध्यम से ब्यूटी बिज़नेस में एंट्री कर सकती है.    
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

जुलाई में GST कलेक्शन ने दिखाई अर्थव्यवस्था की मजबूती, 15.4% बढ़कर 2.11 लाख करोड़ रुपये पहुंचा

वित्त वर्ष 2026-27 के पहले चार महीनों (अप्रैल-जुलाई) में सकल GST कलेक्शन 8.43 लाख करोड़ रुपये रहा, जो पिछले वर्ष की समान अवधि के 7.66 लाख करोड़ रुपये की तुलना में 10.1% अधिक है.

1 day ago

यील्ड के दिग्गज: कोटक-रॉबी की जंग

10 साल की अमेरिकी ट्रेजरी यील्ड: 4.70%. लगातार बढ़ती हुई. 30 साल की यील्ड: 5.20%. और फेडरल रिजर्व अभी ब्याज दरों में बदलाव भी नहीं कर रहा था.

1 day ago

RBL बैंक को पहली बार मिली मूडीज की इन्वेस्टमेंट ग्रेड रेटिंग, आउटलुक स्थिर

वैश्विक रेटिंग एजेंसी ने बैंक को Baa2/P-2 रेटिंग दी, मजबूत पूंजी स्थिति और कारोबार में वृद्धि की उम्मीद को बताया आधार

1 day ago

कमर्शियल LPG सिलेंडर 209 रुपये तक सस्ता, होटल-रेस्टोरेंट और कारोबारियों को राहत

1 अगस्त से लागू हुई नई कीमतें, लगातार दूसरे महीने कम हुए व्यावसायिक गैस सिलेंडर के दाम; घरेलू LPG की कीमतों में कोई बदलाव नहीं

1 day ago

अजंता फार्मा का Q1 मुनाफा 31% बढ़कर 334 करोड़ रुपये पहुंचा, आय में 25% की बढ़ोतरी

US जेनरिक और अफ्रीका कारोबार ने कंपनी की ग्रोथ को दी मजबूती, एडजस्टेड EBITDA बढ़कर 454 करोड़ रुपये हुआ.

1 day ago

बड़ी खबरें

जुलाई में GST कलेक्शन ने दिखाई अर्थव्यवस्था की मजबूती, 15.4% बढ़कर 2.11 लाख करोड़ रुपये पहुंचा

वित्त वर्ष 2026-27 के पहले चार महीनों (अप्रैल-जुलाई) में सकल GST कलेक्शन 8.43 लाख करोड़ रुपये रहा, जो पिछले वर्ष की समान अवधि के 7.66 लाख करोड़ रुपये की तुलना में 10.1% अधिक है.

1 day ago

पहली तिमाही में 22 राज्यों की कैपेक्स रफ्तार सुस्त, यूपी-बंगाल समेत कई बड़े राज्य पिछड़े: CAG

अप्रैल-जून तिमाही के दौरान 22 राज्यों ने संयुक्त रूप से पूंजीगत व्यय के लिए निर्धारित 10.45 लाख करोड़ रुपये के बजट में से 1.11 लाख करोड़ रुपये खर्च किए.