✕

होम / बिजनेस / TATA ने बनाया बड़ा प्लान, और तेजी से लगेगा IPhone पर Made In India का ठप्पा! 

TATA ने बनाया बड़ा प्लान, और तेजी से लगेगा iPhone पर Made In India का ठप्पा! 

पिछले साल टाटा समूह ने कॉन्ट्रैक्ट मैन्युफैक्चरर कंपनी विस्ट्रॉन की भारतीय यूनिट को खरीदा था.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

टाटा समूह (TATA Group) विस्तार की योजनाओं पर तेजी से आगे बढ़ रहा है. खासकर iPhone बनाने वाली यूनिट्स पर उसकी नजर है. पिछले साल समूह ने Apple की कॉन्ट्रैक्ट मैन्युफैक्चरर विस्ट्रॉन (Wistron) की भारत में मौजूद आईफोन बनाने वाली यूनिट का अधिग्रहण किया था और अब उसकी झोली में एक और कंपनी आने वाली है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ताइवान की दिग्गज कंपनी पेगाट्रॉन (Pegatron) अपनी इंडिया यूनिट टाटा समूह को बेचने जा रही है. दोनों के बीच इसे लेकर बातचीत चल रही है. पेगाट्रॉन भी Apple के लिए कॉन्ट्रैक्ट पर आईफोन (iPhone) तैयार करती है. 

इस तरह की होगी डील
रिपोर्ट्स में सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि टाटा समूह पेगाट्रॉन की भारतीय इकाई में 65% हिस्सेदारी खरीद सकता है. यह एक जॉइंट वेंचर होगा, जिसमें कम से कम 65% हिस्सेदारी टाटा के पास होगी और शेष हिस्सेदारी पेगाट्रॉन अपने पास रखेगी. इस डील के तहत टाटा समूह अपनी टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स इकाई के माध्यम से पेगाट्रॉन के चेन्नई स्थित प्लांट का संचालन करेगा. इसके लिए तकनीकी सहायता ताइवानी कंपनी प्रदान करेगी. इस डील को Apple का समर्थन प्राप्त है. 

ये भी पढ़ें - फोन ही नहीं भारत में घर भी बनाएगी Apple, जानिए कहां, कैसे और किसको मिलेंगे घर?

एडवांटस स्टेज में बातचीत
बताया जा रहा है कि दोनों कंपनियों के बीच बातचीत एडवांस स्टेज में है. इससे पहले टाटा समूह ने एप्पल की एक और कॉन्ट्रैक्ट मैन्युफैक्चरर कंपनी विस्ट्रॉन की भारतीय यूनिट को खरीदा था. यह सौदा पिछले साल नवंबर में 12.5 करोड़ डॉलर (1,000 करोड़ रुपए) में हुआ था. इसके साथ ही टाटा iPhone बनाने वाली पहली भारतीय कंपनी बन गई थी. विस्ट्रॉन की ताइवान की कंपनी है. पेगाट्रॉन के चेन्नई प्लांट में लगभग 10,000 कर्मचारी हैं और यह सालाना 45 लाख आईफोन बनाता है. कंपनी ने 2022 में भारत में बिजनेस शुरू किया था. बता दें कि भारत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा स्मार्टफोन मार्केट बन गया है. 

कब तक पूरी होगी डील?
टाटा समूह पहले से ही कर्नाटक में एक iPhone असेंबली प्लांट संचालित कर रहा है, जिसे उसने पिछले साल ताइवान की विस्ट्रॉन से लिया था. इसके अलावा, तमिलनाडु के होसुर में भी समूह एक प्लांट बना रहा है. इसके लिए वो पेगाट्रॉन के साथ जॉइंट वेंचर बना सकता है. भारत में Apple के कॉन्ट्रैक्ट iPhone मैन्युफैक्चरर में टाटा, पेगाट्रॉन और फॉक्सकॉन शामिल हैं. एक्सपर्ट्स का कहना है कि Apple की भारत को लेकर जो महत्वाकांक्षाएं हैं, वो टाटा समूह के माध्यम से तेजी से पूरी हो सकती हैं. माना जा रहा है कि टाटा और पेगाट्रॉन की डील अगले कुछ महीनों में पूरी हो सकती है.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

सेबी ने बदले क्लोजिंग ऑक्शन के नियम, 7 दिसंबर से लागू होंगे नए प्रावधान; जानें ट्रेडिंग और सेटलमेंट पर क्या होगा असर

नए नियमों के तहत क्लोजिंग ऑक्शन सेशन (CAS) की प्रक्रिया में भी बदलाव किया गया है. इसका उद्देश्य ऑर्डर दर्ज करने और कीमत तय करने की प्रक्रिया को व्यवस्थित करना है.

1 hour ago

सेंसेक्स 1,534 अंक उछला, निफ्टी 23,000 के पार जाने को तैयार; आज इन शेयरों पर रहेगी नजर

भारतीय शेयर बाजार में गुरुवार को जोरदार तेजी देखने को मिली. सेंसेक्स 1,533.72 अंक चढ़कर 74,315.61 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 50 में 374.65 अंक की बढ़त दर्ज की गई और यह 22,997.35 पर पहुंच गया.

1 hour ago

पीएम गतिशक्ति से ₹20.23 लाख करोड़ की परियोजनाओं को रफ्तार की उम्मीद, विशेषज्ञों ने बताया विकास और निवेश पर क्या होगा असर

400 से अधिक बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का आकलन, विशेषज्ञों के मुताबिक बेहतर कनेक्टिविटी से रियल एस्टेट, निर्माण उपकरण और निजी निवेश को मिल सकते हैं नए अवसर

11 hours ago

Havas Q3: भारत में कारोबार का प्रदर्शन सकारात्मक, एशिया-प्रशांत और अफ्रीका में नेट रेवेन्यू ग्रोथ 6.7% घटी

तीसरी तिमाही में Havas का नेट रेवेन्यू 703 मिलियन यूरो रहा, पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले 7.2% की बढ़ोतरी

12 hours ago

जामनगर क्यों जा रहे हैं अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो?

अमेरिका के शीर्ष राजनयिक अपने सबसे बड़े ग्राहक से संबंध मजबूत करने के लिए दिल्ली को दरकिनार कर रहे हैं.

12 hours ago

बड़ी खबरें

सेंसेक्स 1,534 अंक उछला, निफ्टी 23,000 के पार जाने को तैयार; आज इन शेयरों पर रहेगी नजर

भारतीय शेयर बाजार में गुरुवार को जोरदार तेजी देखने को मिली. सेंसेक्स 1,533.72 अंक चढ़कर 74,315.61 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 50 में 374.65 अंक की बढ़त दर्ज की गई और यह 22,997.35 पर पहुंच गया.

1 hour ago

सेबी ने बदले क्लोजिंग ऑक्शन के नियम, 7 दिसंबर से लागू होंगे नए प्रावधान; जानें ट्रेडिंग और सेटलमेंट पर क्या होगा असर

नए नियमों के तहत क्लोजिंग ऑक्शन सेशन (CAS) की प्रक्रिया में भी बदलाव किया गया है. इसका उद्देश्य ऑर्डर दर्ज करने और कीमत तय करने की प्रक्रिया को व्यवस्थित करना है.

1 hour ago

Formial Labs ने जुटाए 2.88 करोड़ रुपये, Zeropearl VC ने किया निवेश का नेतृत्व

पर्सनलाइज्ड स्किनकेयर स्टार्टअप फंडिंग का इस्तेमाल क्लिनिकल टीम के विस्तार, डायग्नोसिस तकनीक को मजबूत करने और स्किन व हेयर केयर उत्पादों की रेंज बढ़ाने में करेगा.

15 hours ago